जल संसाधन मंत्री सिलावट की विधानसभा में ही बह गया 2 करोड़ का स्टॉप डैम
Sanjay Gupta | Jul 13, 2026, 12:45 IST
indore sanwer stop dam collapse
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा सांवेर (इंदौर) में ही स्टॉप डैम बह गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। यह डैम दो माह भी नहीं टिका और मानसून की पहली बारिश में ही ढह गया।
सांवेर विधानसभा से विधायक और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को एक स्टॉप डैम ने घेर दिया है। यह दो महीने पहले ही ग्राम मकोडिया में शिप्रा नदी पर बनाया गया था। लेकिन पहली बारिश ही नहीं झेल सका और ढह गया। यह डैम दो करोड़ की लागत से बनाया गया था।
![ef0a5027-5cc]()
डैम टूटने की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
सज्जन सिंह वर्मा ने इसे भ्रष्टाचार की हद बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक स्टॉप डैम का टूटना नहीं है, बल्कि मंत्री तुलसीराम सिलावट के विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जब 2 करोड़ रुपए की लागत से बना डैम पहली बारिश भी नहीं झेल पाया, तो निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
![350a9318-b8c]()
सज्जन वर्मा ने सिंचाई मंत्री तुलसीराम सिलावट से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि सांवेर की जनता सब देख रही है। आज जो डैम बह गया, वह मंत्री के विकास दावों की पोल खोलने के लिए काफी है।
सज्जन सिंह वर्मा और विपिन वानखेड़े ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र (Indore News) में 10-11 ऐसे स्टॉप डैम बनाए गए हैं, जो सिर्फ कमीशनखोरी का जरिया हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हनी यादव, प्रमुख किसान नेता हंसराज मंडलोई और किसान नेता दिनेश पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ये खबरें भी पढ़ें...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बीच क्रिकेट के मैदान पर ऐसा हंसी-मजाक
राहुल गांधी के दौरे पर बोले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रशासन से आयोजन के लिए तीन ही घंटे मिले
कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- सामने होते तो आज महिलाएं जिंदा आग लगा देती
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
ef0a5027-5cc
कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
सज्जन सिंह वर्मा ने इसे भ्रष्टाचार की हद बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक स्टॉप डैम का टूटना नहीं है, बल्कि मंत्री तुलसीराम सिलावट के विकास कार्यों की हकीकत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि जब 2 करोड़ रुपए की लागत से बना डैम पहली बारिश भी नहीं झेल पाया, तो निर्माण की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
350a9318-b8c
मंत्री को घेरा
दर्जन भर स्टॉप डैम पर उठे सवाल
ये खबरें भी पढ़ें...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बीच क्रिकेट के मैदान पर ऐसा हंसी-मजाक
राहुल गांधी के दौरे पर बोले पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रशासन से आयोजन के लिए तीन ही घंटे मिले
कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बोले- सामने होते तो आज महिलाएं जिंदा आग लगा देती
इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट की विधानसभा में पोस्टर से गायब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari