इंदौर का सराफा चौपाटी विवाद: पारंपरिक 69 दुकानों की सूची जारी, व्यापारी आपस में भिड़े

Rahul Dave | Published:
Share
indore sarafa chaupati dispute
Photograph: (The Sootr)

इंदौर के सराफा चौपाटी में पारंपरिक दुकानों की सूची जारी होते ही दुकानदार आपस में भिड़ गए। नगर निगम की टीम द्वारा जारी 69 दुकानों की सूची पर विवाद हुआ। कई दुकानदारों ने लिस्ट में से बिना कारण नाम हटाए जाने का आरोप लगाया।

Indore. प्रसिद्ध सराफा चौपाटी में गुरुवार देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब नगर निगम की टीम ने यहां पारंपरिक 69 दुकानों की सूची सार्वजनिक की। सूची जारी होते ही दुकानदार आपस में भिड़ गए।

कइयों का कहना था कि मेरा नाम किसने हटाया। वहीं, कई ने कहा कि मेरी दुकान पारंपरिक है। निगम का अमला जब कार्रवाई के लिए पहुंचा, तो कुछ दुकानदार आपस में ही भिड़ गए। वहीं, कुछ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

इंदौर सराफा बाजार मेंगुरुवार को टीम के पहुंचते ही सूची में शामिल नहीं दुकानदार विरोध करने लगे। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उन्हें बिना कारण बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई अनाधिकृत दुकानें वर्षों से चल रही हैं।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...



अध्यक्ष पद को लेकर भी उठा सवाल

विरोध के दौरान कई ने आरोप लगाया कि राम गुप्ता के नाम पर भ्रम फैलाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राम गुप्ता अध्यक्ष नहीं हैं, यह गलत जानकारी दी जा रही है।

रास्ता रोककर बैठ गए व्यापारी

इस दौरान प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। विरोध करने वाले दुकानदार चौपाटी के मुख्य मार्ग पर ही बैठ गए। वे ठेलों को अंदर जाने से रोकने लगे। इससे चौपाटी के भीतर जाने की कोशिश कर रहे अन्य व्यापारियों की गाड़ियां भी रोक दी गईं।

नारे लगाए, नाराजगी जताई

98035774-4c1
98035774-4c1


लोगों ने जय जय सियाराम के नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारी व्यापारियों का कहना था कि उनका हक छीना जा रहा है और निगम मनमानी कर रहा है।

नई नीति के नाम पर हटाने की कोशिश

जिन दुकानदारों की दुकानें सूची में शामिल नहीं थीं, उन्होंने जोरदार नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वर्षों से वे यहां व्यापार कर रहे हैं। नई नीति के नाम पर उन्हें अचानक हटाने की कोशिश की जा रही है। कई व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सूची बनाने में पारदर्शिता नहीं रखी गई है। कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

अनाधिकृत दुकानें हटेंगी, मिलेगी शिफ्टिंग

इस पूरे विवाद के बीच इंदौर महापौर ने कहा कि केवल परंपरागत दुकानों को अनुमति दी जाएगी, अनाधिकृत दुकानों को हटाया जाएगा। अनाधिकृत दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। सराफा चौपाटी की परंपरा बनाए रखी जाएगी।

नाराजगी बरकरार

रात तक पुलिस और निगम अधिकारियों की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित तो कर लिया गया। लेकिन, दुकानदारों में नाराजगी अभी भी बनी हुई है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें...

आईएएस विशेष गढ़पाले को मिला अतरिक्त प्रभार, केंद्र में डेपुटेशन पर गए अविनाश लवानिया

संतोष वर्मा के बयान पर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने पोस्ट की, पर कहीं नाम नहीं लिखा

महू उपद्रव के आरोपी एहमद उर्फ अहमद दरबारी की जिलाबदर रोक की याचिका खारिज

डिजिटल अरेस्ट : इंदौर की महिला से 1.60 करोड़ ठगने वाले दो और आरोपी पंजाब और गुजरात से गिरफ्तार

Tags:
  • इंदौर
  • इंदौर महापौर
  • सराफा चौपाटी
  • इंदौर सराफा बाजार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर