इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी हटाने की मांग, उधर निगम का प्रस्ताव केवल परंपरागत दुकानें रहेंगी

Sanjay Gupta | Published:
Share
sarafa bazar INdore
sarafa bazar INdore

इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी को लेकर हाल ही में एक नया विवाद उठ खड़ा हुआ है। सराफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने चौपाटी हटाने की मांग की है। क्या है पूरा मामला...चलिए जानते हैं

इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी जिसकी तारीफ कई बार पीएम नरेंद्र मोदी अपने उद्बोधन में कह चुके हैं, उस हटाने की मांग उठ रही है। इस चौपाटी के कारण बाजार की सुरक्षा की बात कहते हुए सराफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने बुधवार को मौन प्रदर्शन किया। उधर निगम ने भी इसे लेकर प्रस्ताव बनाया है।

468be76a-068
468be76a-068


निगम परिषद में रखेंगे चौपाटी में यह बदलाव का प्रस्ताव

महापौर परिषद (एमआईसी) की हाल ही में हुई बैठक में इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी को पारंपरिक स्वरूप में लौटाने का फैसला लिया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस प्रस्ताव पर भी हस्ताक्षर कर दिए हैं। प्रस्ताव के अनुसार, अब चौपाटी में केवल परंपरागत व्यंजन बेचने वाली दुकानें ही संचालित होंगी, जबकि अन्य प्रकार की दुकानें हटाई जाएंगी। यह प्रस्ताव अब औपचारिक तौर पर निगम परिषद में लाया जाएगा।
खबर यह भी...मप्र सराफा एसोसिशएन की नई कमेटी का गठन, राजा सराफ अध्यक्ष, इंदौर के घुंघरू उपाध्यक्ष

मंत्री विजयवर्गीय भी यह बोले

वहीं इस चौपाटी को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं इस संबंध में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और कलेक्टर आशीष सिंह से बात करूंगा। मेरा भी मत यही है कि यहां पर परंपरागत व्यंजन वाली ही दुकान होना चाहिए।

खबर यह भी...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- मैं इंदौर के लिए किसी से भी झगड़ लेता हूं, भले ही मुख्यमंत्री हो या कोई और बड़ा मंत्री

व्यापारी इसलिए कर रहे हैं चौपाटी का विरोध

करीब 100 साल पुरानी सराफा चौपाटी में पहले केवल परंपरागत व्यंजन ही परोसे जाते थे। लेकिन पिछले तीन दशकों में यहां चाइनीज और फास्ट फूड की दुकानों की संख्या तेजी से बढ़ी है। वर्तमान में चौपाटी क्षेत्र में 200 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें संचालित हो रही हैं। तंग गलियों में बढ़ती भीड़ और हादसों की आशंका को देखते हुए निगम ने यह फैसला लिया है। महापौर परिषद ने निर्देश दिए हैं कि परंपरागत दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानों को हटाया जाए और चौपाटी को पारंपरिक स्वरूप दिया जाए। साथ ही, तय प्रतिष्ठानों से नियमानुसार शुल्क वसूलने के लिए राजस्व विभाग को अधिकृत किया गया है। इस पूरे अभियान की निगरानी और क्रियान्वयन के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢

🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर सराफा बाजार | Indore Latest News | मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • Indore Latest News
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान
  • सराफा चौपाटी
  • इंदौर सराफा बाजार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर