इंदौर SIR में नो मैपिंग के 1.63 लाख मतदाताओं को जाएंगे नोटिस, 5.58 लाख नाम हटेंगे

Sanjay Gupta | Dec 07, 2025, 14:41 IST
Share
indore-sir-matdata-list-update-notices
indore-sir-matdata-list-update-notices

इंदौर में 28.67 लाख मतदाताओं में से 5.58 लाख के नाम हटाए जाएंगे। 1.63 लाख मतदाता जिनकी मैपिंग नहीं हुई, उन्हें नोटिस मिलेंगे। दस्तावेज जमा करने के बाद इनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।

INDORE. इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वहीं, अब मतदाता सूची में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इंदौर के 28.67 लाख मतदाताओं की सूची से 5.58 लाख मतदाता कम हो जाएंगे।

यह वे हैं जो मौके पर नहीं मिले, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो शिफ्ट हो चुके हैं आदि। वहीं अब इंदौर के 1.63 लाख मतदाताओं को 12 दिसंबर से नोटिस जारी होने शुरू हो जाएंगे।

इन 1.63 लाख को मिलेंगे नोटिस

इंदौर के 28.67 लाख मतदाताओं में से 23.08 लाख के फार्म भरकर वापस मिले हैं। वहीं, इसमें से 1 लाख 63 हजार मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं है। यानी कि ऐसे मतदाता जिनके खुद के या फिर उनके परिजनों के नाम साल 2003 की मतदाता सूची में नहीं पाए गए हैं। ऐसे में इन मतदाताओं को नोटिस जारी होंगे। फिर उन्हें 11 दस्तावेजों में से एक भरकर देना होगा। इसके बाद उनकी मैपिंग होगी। दस्तावेज नहीं देने पर मतदाता सूची से नाम हटा दिया जाएगा।
079f09bc-fdb
079f09bc-fdb


ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में SIR 100 फीसदी पूरा, 5.27 लाख मतदाता नहीं मिले, कांग्रेस की मांग इनके फार्म हो जब्त

मैपिंग में 21.12 लाख ही मिले

भले ही इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी को 23.08 लाख मतदाताओं के फार्म भरकर मिले हैं। इनमें से 21.45 लाख ही मैपिंग में आए हैं। करीब नौ लाख मतदाता ऐसे हैं जो साल 2003 की SIR सूची में भी मतदाता के तौर पर थे।

बाकी 12 लाख से ज्यादा मतदाता ऐसे हैं जिनके कोई परिजन इस 2003 की सूची में मौजूद थे। वहीं 1.63 लाख मतदाता इस तरह की दोनों मैपिंग पेश नहीं कर सके हैं। इन्हें ही यह नोटिस जारी होंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: सस्पेंड हुई देवास सहायक आयुक्त आबकारी मंदाकिनी दीक्षित को पकड़ने हो रही थी लोकायुक्त कार्रवाई, ऐसे बची

 

इंदौर में एसआईआर की खबर पर एक नजर...



  • इंदौर के 28.67 लाख मतदाताओं की सूची में से 5.58 लाख मतदाता हटेंगे, जिनमें मृतक, शिफ्ट हुए या न मिल पाने वाले लोग शामिल हैं।
  • 1.63 लाख मतदाताओं को 12 दिसंबर से नोटिस जारी होंगे, क्योंकि उनकी मैपिंग नहीं हो पाई है।
  • 21.12 लाख मतदाता मैपिंग में शामिल हुए, जबकि 1.63 लाख ऐसे हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी।
  • 16 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जिसमें गायब 5.58 लाख मतदाता के नाम हट जाएंगे।
  • नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को 11 दस्तावेजों में से एक जमा करने होंगे, इसके बाद उनकी मैपिंग की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: बालाघाट में 77 लाख के इनामी कबीर सहित 10 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सीएम यादव के सामने डालेंगे हथियार

5.58 लाख मतदाता हट जाएंगे

जिले की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन अब 16 दिसंबर को होगा। इस दौरान गायब 5.58 लाख मतदाता इस सूची से हट जाएंगे। इन गायब मतदाताओं की सूची इस प्रकार है-

  • मृत मतदाता- 41 हजार 625
  • जिन्हें नहीं ढूंढ पाए- 2.68 लाख
  • शिफ्ट हो गए- 2.03 लाख
  • अन्य कारणों से नहीं मिले- 45 हजार 716 मतदाता
यह सभी नाम मतदाता सूची से हटा दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश में गजब का जाति घोटाला: स्कॉलरशिप के लिए ओबीसी और नौकरी पाने बने आदिवासी

फिर नाम कैसे जुड़ेंगे

नो मैपिंग वालों को आयोग नोटिस देगा और वे अपने दस्तावेज पेश करेंगे। इसके बाद उनकी मैपिंग हो जाएगी। वहीं, मतदाता सूची का बूथ पर प्रकाशन होगा। इस पर दावा-आपत्ति बुलाए जाएंगे।

यदि किसी का नाम नहीं है तो वह मतदाता के रूप में दर्ज होने के लिए फार्म भरकर देगा। इस फार्म को संबंधित विधानसभा के चुनाव अधिकारी के सामने पेश किया जाएगा।

वह सभी दस्तावेजों की जांच करने के बाद इसे मंजूर या खारिज करेगा। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन जो फरवरी 2026 में होगा। इसमें उनका नाम जुड़ जाएगा।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • निर्वाचन अधिकारी
  • विशेष गहन पुनरीक्षण
  • इंदौर में एसआईआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच