इंदौर के सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत
Sanjay Gupta | Oct 04, 2025, 12:56 IST
Indore-Sitalamata-Bazar-Godse-Zindabad
इंदौर के सीतलामाता बाजार में हिंदू महासभा द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान नाथूराम गोडसे के समर्थन में "गोडसे जिंदाबाद" के नारे लगाए गए।
इंदौर सीतलामाता बाजार खरीदी-बिक्री को छोड़कर राजनीति के अखाड़े के लिए अधिक चर्चा में आ चुका है। इसी बाजार में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के मुस्लिम कारीगरों को समर्थन देने और विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ के खिलाफ शिकायत के बाद मामला गरमा गया है। इसे लेकर हिंदू संगठन ने दिग्विजय सिंह के पुतले जलाए और उन्हें मुल्ला/मौलाना कहा। अब इसी विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो आया है, जिसमें नाथूराम गोडसे जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।
![7577f8d0-5c8]()
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर फेंकी गई चूड़ियां, पुलिस ने बाजार जाने से रोका, सीतलामाता बाजार हुआ भगवामय
इंदौर सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत
हिंदू महासभा के पदाधिकारी जितेंद्र सिंह कहते हैं कि प्रदर्शन दौरान गोडसे जिंदाबाद का नारा लगाया गया। इसमें कुछ भी नया नहीं है क्योंकि गोडसे हिंदू महासभा के सदस्य थे। हर आयोजन में यह नारा लगाते हैं। उधर सीतलामाता बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमा पंजवानी ने इससे पल्ला झाड़ लिया और कहा कि प्रदर्शन चल रहा था, कुछ व्यापारी वहां उत्सुकता के कारण ऐसे ही खड़े हो गए थे। उधर कांग्रेस के पूर्व महासचिव राकेश यादव ने इसे लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत की है और साथ ही कहा है कि अब बीजेपी क्यों खामोश है महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के खिलाफ बीजेपी एफआईआर कराए या फिर गांधी के नाम पर वोटों की रोटियां सेंकना बंद करें।
![99e138bf-927]()
ये खबरें भी पढ़ें...
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर के नाम पत्र, दिग्विजय सिंह की चेतावनी, एकलव्य गौड़ भी नहीं शांत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर के नाम पत्र, दिग्विजय सिंह की चेतावनी, एकलव्य गौड़ भी नहीं शांत
विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ने बाजार में बैठक कर सभी को हिदायत दी कि वह मुस्लिम कारीगरों, कर्मचारियों को बाहर करें, यह लव जिहादी है। इसके लिए 25 सितंबर तय तारीख थी। इसके बाद कई कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया और किराएदारी से भी बाहर किया। इन्होंने राजवाड़ा पर प्रदर्शन भी किया। बता दें कि एकलव्य हिंदरक्षक संगठन के प्रमुख भी हैं।
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने विरोध के लिए वहां जाने का कार्यक्रम बनाया लेकिन पुलिस ने रोक दिया और बाद में सराफा थाने में आवेदन दिया और विधायक पुत्र पर केस की मांग की। लेकिन इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने ही दिग्गी से दूरी बना ली।
वहीं एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के साथ प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त से मुलाकात की और विधायक पुत्र पर केस की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है और न ही हमारे पास कोई शिकायत आई है। उधर दिग्गी का कहना है कि केस नहीं हुआ तो हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
7577f8d0-5c8
यह था आयोजन, ऐसे लगे नारे-
यह आयोजन दिग्विजय सिंह के पोस्टर जलाने के लिए हिंदू महासभा द्वारा आयोजित किया गया था। इसमें गोडसे को वीर गोडसे कहकर संबोधित करते हुए (वीर गोडसे जिंदाबाद के नारे लगे) जिंदाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही दिग्विजय सिंह के खिलाफ नारे लगाए गए। गोडसे के पोस्टर, फोटो भी लगाए गए। इसके बाद रैली निकाली गई और मुस्लिमों के संपूर्ण बहिष्कार की बात कही गई।
इंदौर में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर फेंकी गई चूड़ियां, पुलिस ने बाजार जाने से रोका, सीतलामाता बाजार हुआ भगवामय
इंदौर सीतलामाता बाजार में लगे गोडसे जिंदाबाद के नारे, हिंदू महासभा ने किया था आयोजन, कांग्रेस ने की शिकायत
क्या बोले रहे आयोजक, व्यापारी
99e138bf-927
ये खबरें भी पढ़ें...
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर के नाम पत्र, दिग्विजय सिंह की चेतावनी, एकलव्य गौड़ भी नहीं शांत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का इंदौर के नाम पत्र, दिग्विजय सिंह की चेतावनी, एकलव्य गौड़ भी नहीं शांत
सीतलामाता बाजार के विवाद की कहानी
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने विरोध के लिए वहां जाने का कार्यक्रम बनाया लेकिन पुलिस ने रोक दिया और बाद में सराफा थाने में आवेदन दिया और विधायक पुत्र पर केस की मांग की। लेकिन इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने ही दिग्गी से दूरी बना ली।
वहीं एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के साथ प्रतिनिधिमंडल ने संभागायुक्त से मुलाकात की और विधायक पुत्र पर केस की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है और न ही हमारे पास कोई शिकायत आई है। उधर दिग्गी का कहना है कि केस नहीं हुआ तो हाईकोर्ट का रुख करेंगे।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj