इंदौर नगर निगम के हाल: छह करोड़ का स्विमिंग पूल- पानी भरने से पहले ही फूली टाइल्स, अब उखाड़ रहे

Sanjay Gupta | Dec 17, 2025, 12:25 IST
Share
indore-swimming-pool-6-crore-tiles-removed
indore-swimming-pool-6-crore-tiles-removed

इंदौर नगर निगम ने 6 करोड़ की लागत से नेहरू पार्क में स्विमिंग पूल बनवाया था। वहीं, पानी भरने से पहले ही पूल की टाइल्स उखड़ने लगीं हैं। ऐसे में कंग्रेस ने निगम के विकास पर सवाल उठाया है।

INDORE. इंदौर नगर निगम के कामों में घोटाले रोजमर्रा की बात होने लगी है। फर्जी बिल लगाकर 150 करोड़ का घोटाला करने वाला मामला सामने आ ही चुका है।

इसके बाद भी घटिया काम कर बिल लगाने और इसे पास करने का खेल जारी है। ताजा मामला निगम के जरिए 6 करोड़ की लागत से बनवाए गए स्विमिंग पूल का है। यह स्विमिंग पूल इंदौर के नेहरू पार्क में बन रहा है।

छह करोड़ का स्विमिंग पूल और ये हाल

इंदौर नगर निगम के जरिए नेहरू पार्क में 6 करोड़ की लागत से स्विमिंग पूल बनवाया गया है। इसका उद्घाटन पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को होना था। वहीं, अब नहीं हो सकेगा। क्योंकि इसे उखाड़ना पड़ा है। निगम के इंजीनियरों ने इसकी गुणवत्ता झांकने की जहमत ही नहीं उठाई है। इसके चलते टाइल्स पानी भरने से पहले ही फूल गई और अब उखाड़ी गई हैं।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम ने राजबाड़ा पर लगाए बकायादारों के नाम, पूर्व पार्षद अनवर डकैत भी शामिल

ठेकेदार ने ये किया और इंजीनियर चुप

एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया बताते हैं कि ठेकेदार ने टाइल्स लगाने के बाद अन्य निर्माण काम किए थे। कंक्रीट व अन्य सामग्री टाइल्स पर गिरी और इससे वह खराब हुई और फूलने लगीं।

वहीं जनकार्य प्रभारी एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर सफाई दे रहे हैं कि ठेकेदार को ही मेंटनेंस करना है। वही अपने खर्चे से टाइल्स बदलेगा। अभी इसका भुगतान नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम MIC सदस्य, नेता प्रतिपक्ष, नेताओं पर ही संपत्ति कर बकाया

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर नगर निगम के जरिए 6 करोड़ की लागत से नेहरू पार्क में स्विमिंग पूल का निर्माण किया गया था, जिसका उद्घाटन पूर्व सीएम अटलजी के जन्मदिन पर 25 दिसंबर को होना था।
  • पूल की टाइल्स पानी भरने से पहले ही फूल गईं और अब उन्हें उखाड़ा जा रहा है, क्योंकि निर्माण की गुणवत्ता की जांच निगम के इंजीनियरों ने नहीं की।
  • एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया के अनुसार, ठेकेदार ने टाइल्स लगाने के बाद अन्य काम किए, जिससे कंक्रीट और अन्य सामग्री टाइल्स पर गिरी और वे खराब हो गईं।
  • जनकार्य प्रभारी एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने बताया कि ठेकेदार को मेंटनेंस का जिम्मा सौंपा गया है और वह अपने खर्च पर टाइल्स बदलेगा।
  • कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरिसाय ने इस घटना पर तंज करते हुए कहा कि इसे विकास या विनाश की प्लानिंग कहा जा सकता है और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस ने मारा तंज

वहीं कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरिसाय ने कहा कि यह निगम का चमत्कार हो सकता है। उन्होंने कहा, पूल बना नहीं और टाइल्स उखड़ गईं। इसे विकास कहें या फिर विनाश की प्लानिंग। इस मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को जवाब देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...सराफा चौपाटी दुकानदारों के आगे बेबस इंदौर नगर निगम, जानें क्या है पूरा मामला

खामियाजा भुगतेंगे तैराक

निगम अब तक तैराकी के लिए 1200 रुपए सालाना फीस लेता रहा है। वहीं, अब इस ठेकेदार के घोटाले और घटिया काम का खामियाजा भी आमजन को भुगतना होगा। माना जा रहा है कि नेहरू पार्क में बन रहे इस स्विमिंग पूल में तैराकी का शुल्क बढ़ाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम की मतदाता सूची पर हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को दिया नोटिस

आर्थिक तंगी को झेल रहे निगम में ये हाल

नगर निगम आर्थिक तंगी को झेल रहा है। निगमायुक्त दिलीप यादव संपत्तिकर कलेक्शन बढ़ाने के रास्ते निकाल रहे हैं और कैंप लगा रहे हैं। वहीं अब संपत्ति कर चोरी की पहचान के लिए भी काम होगा।

महापौर भी जानते हैं कि नए काम के लिए निगम के पास धन की भारी कमी है। नए कर्जे लेने के लिए अभी निगम की स्थिति नहीं है। इसके बाद भी इस तरह के फिजूल के घटिया कामों पर धनराशि खर्च हो रही है। आमजन के संपत्तिकर, जलकर का पैसा इसमें जा रहा है।

छह करोड़ का स्विमिंग पूल
Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • इंदौर नगर निगम
  • नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • निगमायुक्त दिलीप यादव
  • छह करोड़ का स्विमिंग पूल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि