इंदौर वंदे मातरम विवाद में ज्ञापन देने गिनती के बीजेपी पार्षद पहुंचे, फौजिया, रूबीना को बाहर करने की मांग

Sanjay Gupta | Apr 09, 2026, 17:34 IST
Share
Fauzia Rubina
Fauzia Rubina

Indore: इंदौर में नगर निगम के बजट सत्र में बुधवार आठ अप्रैल को हुए वंदे मातरम विवाद पर जमकर राजनीति जारी है। बीजेपी पार्षद गुरुवार को संभागायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे। लेकिन बीजेपी के 65 में से मुश्किल से 20 पार्षद ही जमा हुए।

News in Short

  • वंदेमातरम विवाद पर राजनीति जारी है।
  • बीजेपी पार्षद ज्ञापन देने पहुंचे।
  • 65 में से केवल 20 पार्षद ही पहुंचे।
  • फौजिया और रूबीना पर आरोप लगाए गए।
  • दोनों को निष्कासित करने की मांग हुई।

News in Detail

इंदौर में बुधवार को निगम के बजट सत्र से शुरू हुए वंदे मातरम विवाद को भुनाने में बीजेपी जुट गई है। उधर, कांग्रेस बैकफुट पर है। बीजेपी पार्षद गुरुवार शाम को संभागायुक्त सुदाम पी खाड़े के दफ्तर में ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। निगम में बीजेपी के 65 पार्षद हैं, लेकिन मुश्किल से 20 ही ज्ञापन के लिए जमा हुए।

ज्ञापन में यह कहा गया

पार्षदों की ओर से वार्ड 11 के पार्षद कमल वाघेला द्वारा ज्ञापन दिया गया। यह वही वाघेला हैं, जिनके वार्ड भागीरथपुरा में दूषित पानी से 35 की मौत हुई थी। संभागायुक्त को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि बजट सत्र के दौरान पार्षद फौजिया शेख अलीम और पार्षद रूबीना इकबाल खान द्वारा वंदे मातरम का अपमान किया गया। इन्होंने कहा कि वंदे मातरम नहीं बोलूंगी, नहीं गाऊंगी, यह इस्लाम में मना है। तुम्हारे बाप में ताकत हो तो बुलवाकर बताओ जैसी बातें भरी सभा में की गईं।

vande mataram bjp
vande mataram bjp

दोनों को ही निष्कासित करने की मांग

पार्षद कमल वाघेला, राजीव जैन सहित बबलू शर्मा ने मांग की है। उन्होंने कहा है कि वंदे मातरम का अपमान करने वाली पार्षद फौजिया व रूबीना इकबाल खान को इस कृत्य के लिए निष्कासित किया जाए। साथ ही कठोर कार्रवाई की जाए। सभी बीजेपी पार्षद इनके काम की निंदा करते हैं।

पार्षद फौजिया, रुबीना के वंदेमातरम् विवाद से कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम में बंटी, शहराध्यक्ष चौकसे ने भी किया अनिवार्य

इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदेमातरम, निकाला गया बाहर

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती: 23 हजार पदों पर होंगी नियुक्ति, जानें भर्ती के नए नियम

वंदेमातरम विवाद में साथ नहीं देने पर बोली पार्षद रूबीना इकबाल- कांग्रेस के लिए मुसलमान केवल वोट के लिए

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • वंदेमातरम
  • पार्षद रूबीना इकबाल खान
  • फौजिया शेख
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा