इंदौर में योग का आयोजन, सिंधिया के आने से राजबाड़ा पर ध्यान, महापौर ने अदाकारा को बुलाया

Sanjay Gupta | Jun 20, 2025, 19:45 IST
Share
indore-yoga-event-scyindia-mayor
Photograph: (The Sootr)

इंदौर में 21 जून योग दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव बड़े आयोजन की तैयारी कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया के आगमन से आयोजन का फोकस बदल गया। अब पूरा ध्यान राजबाड़ा में होने वाले सरकारी आयोजन पर है।

INDORE. इंदौर में 21 जून योग दिवस पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपने वार्ड में गोपुर चौराहे पर बड़ा आयोजन कराने जा रहे हैं। इस आयोजन की तैयारी लंबे समय से हो रही थी। बीजेपी के नेता के साथ नगर निगम, शासकीय अमले का भी फोकस वहीं था, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से फोकस हट गया है। पूरा फोकस अब शासकीय आयोजन जो राजबाड़ा में होने जा रहा है, उसकी ओर हो चला है।

सरकारी योग आयोजन में सिंधिया अतिथि

मप्र शासन ने भी हर जिले में योग दिवस पर सरकारी आयोजन तय किए हैं और इसी के साथ इसके अतिथि भी तय कर दिए हैं। इंदौर जिले में राजबाड़ा में योग दिवस आयोजन हो रह है, इसमें केंद्रीय मंत्री सिंधिया और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अतिथि है।

इसके लिए पूरा सरकारी अमला तैयारी में जुटा हुआ है। यहां पर सुबह 6.30 से 6.40 तक सीएम डॉ. मोहन यादव का वर्चुअल भाषण होगा, वहीं पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल लाइव भाषण सुबह 6.40 से 7 बजे तक होगा।

ये भी पढ़ें...

दागदार डाॅक्टरों के हाथों में इंदौर-भोपाल की सेहत संभालने की कमान

इंदौर के कनाडिया बायपास की कीमती जमीन के लिए महिला को धमकाने वाले बिल्डर पर चार्ज तय

कोर्ट में पेश नहीं हुए नर्सिंग काउंसिल डायरेक्टर और रजिस्ट्रार, कोर्ट की टिप्पणी "हथकड़ी लगाकर लाओ"

MPPSC ने इंटरव्यू बोर्ड पर उठ रहे सवाल को दूर करने लिया बड़ा फैसला, ये सब रहेगा गोपनीय

उधर महापौर ने महिला अदाकारा को बुलाया

उधर महापौर गोपुर चौराहे पर योग दिवस पर आयोजन करने जा रहे हैं। इस आयोजन का भी वही समय है सुबह 6 बजे से जो सरकारी आयोजन राजबाड़ा का है। इस आयोजन में भीड़ जुटाने के लिए केरला स्टोरी फेम अदाकारा अदा शर्मा को बुलाया गया है।

इसे योग विथ मेयर का नाम दिया गया है, लेकिन अब चूंकि राजबाड़ा का आयोजन शासकीय है। इसी आयोजन की मप्र जनसंपर्क से भी प्रेस नोट जारी हुआ है, तो यहीं पर सभी नेता, जनप्रतिनिधि जाने वाले हैं।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर महापौर | इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • अदा शर्मा
  • केंद्रीय मंत्री
  • योग
  • इंदौर महापौर
  • योग दिवस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा