इंदौर में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया, हल्का लाठीचार्ज

Sanjay Gupta | Dec 08, 2025, 17:05 IST
Share
indore-youth-congress-protest
indore-youth-congress-protest

इंदौर में कांग्रेस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ड्रग्स व्यापार, खराब ट्रैफिक व्यवस्था और गड्ढों से भरी सड़कों के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वाटर कैनन और हल्के लाठीचार्ज से तितर-बितर किया।

INDORE. इंदौर में लंबे समय बाद कांग्रेस का जोशीला प्रदर्शन नजर आया। युवक कांग्रेस इंदौर ने कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शहर में बढ़ते ड्रग्स व्यापार के खिलाफ था। यह ट्रैफिक की खराब स्थिति और गड्ढों से भरी सड़कों के मुद्दे पर था। इसमें पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर भीड़ को तितर-बितर किया। बैरिकेड पर चढने वालों को रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया।

इन नेताओं ने किया प्रदर्शन

युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। इसमें शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े व अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे। इस पर चढ़ने का प्रयास किया गया, इस दौरान पहले हल्का लाठीचार्ज हुआ। जब नहीं हटे तो वाटर कैनन का उपयोग किया गया।

411c5500-200
411c5500-200

खाद न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूटा, छतरपुर में हाईवे पर लगाया जाम, खजुराहो जा रहे कई मंत्री फंसे

ecfc8518-2df
ecfc8518-2df

मध्यप्रदेश में 10 लाख से अधिक बच्चे कुपोषित, धर्मेंद्र प्रधान के बयान से फिर बहस शुरू

इसलिए किया गया आंदोलन

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शहर में अपराध, नशे का कारोबार और भ्रष्टाचार बेकाबू हो चुके हैं। इसके बाद भी इंदौर पुलिस और प्रशासन सुस्त है। कार्यकर्ता हाथों में इंदौर में बढ़ते अपराध पर बढ़ती बेचैनी… अब जवाब चाहिए! तख्तियां लेकर पहुंचे थे।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने कहा, इंदौर में चोरी-लूट बढ़ रही है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नशा माफिया सक्रिय है। युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। प्रशासन इन मुद्दों पर असफल रहा है। हमारी मांग है कि नशा मुक्त इंदौर अभियान चलाया जाए, नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई हो।

5b429917-87d
5b429917-87d

इंदौर चंदननगर टीआई इंद्रमणि पटेल और खाकी की लाज बचाने का सघन अभियान, याचिका वापस

मेट्रो प्रोजेक्ट पर भी सवाल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मेट्रो प्रोजेक्ट की प्लानिंग पर भी सवाल खड़े किए। पटेल ने कहा कि अनियोजित तरीके से चल रहे मेट्रो निर्माण ने शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। जगह-जगह तोड़फोड़ से लोगों को परेशानी हो रही है और कई हादसे हो चुके हैं।

युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन : एसआईआर के खिलाफ भोपाल की सड़कों पर उबाल

यह सभी नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर दौलत पटेल, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, राजेश चौकसे, अमन बजाज, अंकित दुबे, महक नागर, दानिश खान, शुभम दरबार, ओम पटेल, गौरव शर्मा, वरेश पाल सिंह जादौन, सरफराज अंसारी, बलवंत टटवाड़े, निखिल वर्मा, दानिश खान, प्रतीक मित्तल, प्रशांत तिवारी, आकाश सोनी, हर्ष डागरे , मिथुन यादव, शिबू लोहार, सोमिला मिमरोट, शशि हाड़ा, सारा जायसवाल आदि मौजूद थे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • मेट्रो प्रोजेक्ट
  • युवा कांग्रेस
  • विपिन वानखेड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा