अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर पन्ना की महिला से 14 लाख ठगे

Amresh Kushwaha | Jun 24, 2025, 12:39 IST
Share
international-cyber-fraud
international-cyber-fraud

पन्ना की महिला से डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 14 लाख रुपए की ठगी की गई। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साइबर ठग गिरोह को थाईलैंड और कंबोडिया से संचालित किया जा रहा था।

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से एक बड़े साइबर ठगी मामले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के दो प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये थाईलैंड और कंबोडिया से भारत में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों से पैसे ठगते थे। इस गिरोह के सदस्य पन्ना की महिला से 14 लाख रुपए ठगने में सफल रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...रायपुर के एक्सिस बैंक में साइबर ठगी, कारोबारी के खाते से उड़ाए 16 लाख

जानें कैसे हुआ ठगी का पूरा खेल...

पन्ना जिले की एक महिला अंशु शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी आईडी का अवैध उपयोग किया गया है। उसे डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धमकाया गया। इस धमकी के डर से महिला ने 14 लाख रुपए ठगने वाले आरोपियों को ट्रांसफर कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। आरोपी ऋषिकेश उर्फ ऋषभ हसूरकर, जो एक इंजीनियर (बीई रोबोटिक) है, और उसके ड्राइवर सुरेश को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी थाईलैंड और कंबोडिया में बैठे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगों के संपर्क में थे। आरोपी टेलीग्राम के जरिए भारत के लोगों को ठगने का काम करते थे।

सिम बॉक्स और जीएसएम कॉल्स से ठगी

ठगी करने के लिए ठगों ने एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया। वे पहले थाईलैंड से कॉल जनरेट करते थे। इसे सिम बॉक्स पर लैंड किया जाता था। इसके बाद इसे जीएसएम कॉल में बदला जाता था। इससे कॉल भारतीय नंबर के जैसे प्रतीत होती थी। इस तकनीक के कारण भारतीय लोग इन कॉल्स को पुलिस या सीबीआई के कॉल्स समझ लेते थे। साथ ही, डर के मारे पैसे ट्रांसफर कर देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के फ्लैट से 12 सिम बॉक्स और 1700 सिम कार्ड जब्त किए हैं। इनमें से अधिकांश सिम कार्ड भारत के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय थे। इनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था।
ये खबर भी पढ़िए...MP की सबसे बड़ी 2.53 करोड़ की साइबर ठगी के सरगना ने खोले राज, क्रिप्टो में बदलक विदेश भेजे रुपए

अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के मंसूबे

पुलिस ने बताया कि आरोपी ऋषिकेश और उसके साथी सुरेश, दोनों ने सैकड़ों सिम कार्ड थाईलैंड और कंबोडिया भेजे थे। यह सिम कार्ड शैल कंपनियों के नाम पर लिए गए थे। इनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर इन सिम कार्ड्स को सक्रिय किया गया।

पुलिस को आरोपी के पास से 19 फोन, 3 लैपटॉप, 4 राउटर, 4 गैंगबॉक्स, 8 चेकबुक, ब्लैंक चेक, एटीएम कार्ड, 1.5 लाख रुपए नकद, थाईलैंड और कंबोडिया की विदेशी करेंसी और पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...रिटायर्ड डीएसपी से साइबर ठगी... 20 मिनट में की पुलिस शिकायत तो मिल गई राशि

भारत और विदेशों से जुड़े थे ठग

यह साइबर ठग गिरोह भारत में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर काम कर रहा था। इन ठगों को "बॉस" कहा जाता था। ये थाईलैंड और कंबोडिया से गिरोह का संचालन करते थे। पुलिस ने बताया कि इन ठगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी की इस नई तकनीक को अपनाया था।

पुलिस की मानें तो अब तक इस गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं। इनकी तलाश जारी है। इसके साथ ही, पन्ना पुलिस ने राज्य साइबर पुलिस और केंद्रीय एजेंसी आई4सी की मदद भी लेने की योजना बनाई है। इस मामले में विदेशी नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

साइबर ठगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

पन्ना पुलिस और मध्य प्रदेश साइबर पुलिस ने इस गिरोह की जांच के लिए पूरी टीम तैयार कर ली है। आरोपी ऋषिकेश और सुरेश से पूछताछ जारी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि साइबर ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की तफ्तीश के बाद आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

साइबर ठगी मामला | Cyber fraud | Cyber Fraud Case | digital arrest | digital arrest fraud | digital arrest news | अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह | Madhya Pradesh | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना
  • Cyber ​​fraud
  • साइबर ठगी
  • Cyber ​​Fraud Case
  • साइबर ठगी मामला
  • digital arrest
  • डिजिटल अरेस्ट
  • digital arrest news
  • digital arrest fraud
  • अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज