ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दिल्ली में बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर हो सकती है चर्चा
Amresh Kushwaha | May 14, 2026, 09:34 IST
iran israel war indian navy lpg tanker hormuz update
ईरान-इजराइल युद्ध के 76वें दिन भारतीय नौसेना ने होर्मुज होर्मुज से 15वां LPG टैंकर सुरक्षित निकाला है। तनाव के बीच भारत की समुद्री सुरक्षा रणनीति और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में उसकी भूमिका अहम हो गई है।
Iran Israel War Update: ईरान और इजराइल युद्ध आज 76वें दिन में पहुंच गया है। भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज, यानी 14 मई से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। इसमें ईरान के विदेश मंत्री मंत्री अब्बास अराघची खुद शामिल हुए हैं। समंदर में भारतीय नौसेना मुस्तैद है। MV सनशाइन जहाज होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकल गया है।
ईरान ने शांति के लिए भारत की तारीफ की है। दूसरी तरफ, ईरानी सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। जनरल अकरमी ने समझौते से साफ इनकार कर दिया। इजराइली पीएम के UAE दौरे पर सस्पेंस बना है।
UAE ने गुप्त मुलाकात के दावों को नकारा है। उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने ईरान को समझौते या तबाही का विकल्प दिया। भीषण बमबारी के बाद अब तेहरान संभल रहा है। ईरान में युद्ध के मलबे को हटाया जा रहा है।
भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज से नई दिल्ली में शुरू होने जा रही है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक में शामिल होने के लिए विभिन्न देशों के नेता और प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली पहुंचने लगे हैं।
ईरान के साथ जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में भारी तनाव के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर है। LPG लेकर भारत आ रहा जहाज MV सनशाइन सुरक्षित तरीके से होर्मुज पार कर रहा है। भारतीय नौसेना और सरकारी एजेंसियां इसे पूरी सुरक्षा दे रही हैं।
तनाव शुरू होने के बाद से यह 15वां LPG टैंकर है जिसे सुरक्षित निकाला गया है। होर्मुज स्ट्रेट इसलिए जरूरी है क्योंकि दुनिया की 20% तेल सप्लाई यहीं से होती है। इस बीच ईरान ने भारत की तारीफ की है और कहा है कि शांति के लिए भारत की किसी भी पहल का वे स्वागत करेंगे।
ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जुबानी जंग और समुद्र में बढ़ती हलचल को आप इस आसान रिपोर्ट से समझ सकते हैं:
ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजराइल से जंग के बाद अब समझौते या पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सेना पूरी तरह तैयार है क्योंकि अमेरिका के साथ हुआ युद्धविराम बहुत कमजोर है। ईरान ने यह भी बताया कि होर्मुज के अलग-अलग हिस्सों पर उनकी नौसेना का कड़ा पहरा है और वे दुश्मन को कामयाब नहीं होने देंगे।
इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच एक अजीब सा विरोधाभास देखने को मिल रहा है। इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने दावा किया कि पीएम नेतन्याहू ने जंग के दौरान गुप्त रूप से UAE का दौरा किया और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मिले।
हालांकि, UAE ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। UAE के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उनके इजराइल के साथ रिश्ते खुले और आधिकारिक हैं, कोई भी गुप्त मुलाक़ात नहीं हुई है।
भले ही UAE इनकार कर रहा हो, लेकिन इजराइल का दावा है कि ऑपरेशन रोअरिंग लायन के दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक तालमेल रहा। रिपोर्ट्स तो यहां तक कहती हैं कि अमेरिका ने युद्ध के दौरान UAE में अपनी आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम की बैटरियां और सैनिक भी भेजे थे। साथ ही चर्चा है कि ईरान के पेट्रोकेमिकल ठिकानों पर हमले को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हुई थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। चीन जाने से पहले उन्होंने कहा कि ईरान के पास सिर्फ दो रास्ते हैं- या तो वह समझौता करे या फिर बर्बाद होने के लिए तैयार रहे।
ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका यह जंग हर हाल में जीतेगा। आपको बता दें कि इस 74 दिनों की जंग में अमेरिका अब तक हथियारों पर करीब 29 अरब डॉलर फूंक चुका है, और वहां के रक्षा मंत्री ने अब और भारी-भरकम बजट की मांग की है।
भीषण बमबारी झेलने के बाद ईरान की राजधानी तेहरान अब फिर से खड़ी हो रही है। सरकार का दावा है कि युद्ध से प्रभावित 80% इलाकों की मरम्मत कर ली गई है। इस युद्ध में ईरान को करीब 270 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ है। इसमें 60 हजार से ज्यादा घर, कई अस्पताल, स्कूल और बिजली घर तबाह हो गए थे। अब वहां तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध: ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी, कहा- हमारे जहाज को छुआ तो उड़ा देंगे सैन्य बेस
ईरान-इजराइल युद्ध: 14-15 मई को होगी इजराइल-लेबनान शांति वार्ता, ईरान बोला- परमाणु प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं
ईरान-इजराइल युद्ध का 69वां दिन: आगले 24 घंटे में थम सकती है जंग! ट्रंप ने कहा- सब कंट्रोल में है
ईरान ने शांति के लिए भारत की तारीफ की है। दूसरी तरफ, ईरानी सेना ने कड़ा रुख अपनाया है। जनरल अकरमी ने समझौते से साफ इनकार कर दिया। इजराइली पीएम के UAE दौरे पर सस्पेंस बना है।
UAE ने गुप्त मुलाकात के दावों को नकारा है। उधर, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने ईरान को समझौते या तबाही का विकल्प दिया। भीषण बमबारी के बाद अब तेहरान संभल रहा है। ईरान में युद्ध के मलबे को हटाया जा रहा है।
दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक
होर्मुज में भारत की धाक, भारतीय नौसेना ने निकाला 15वां LPG टैंकर से भार जहाज
तनाव शुरू होने के बाद से यह 15वां LPG टैंकर है जिसे सुरक्षित निकाला गया है। होर्मुज स्ट्रेट इसलिए जरूरी है क्योंकि दुनिया की 20% तेल सप्लाई यहीं से होती है। इस बीच ईरान ने भारत की तारीफ की है और कहा है कि शांति के लिए भारत की किसी भी पहल का वे स्वागत करेंगे।
इजराइल ईरान युद्ध : 13- 14 मई 2026 के बड़े अपडेट्स
1. ईरान का कड़ा रुख: पीछे हटने का सवाल ही नहीं
2. नेतन्याहू का सीक्रेट दौरा और UAE का इनकार
हालांकि, UAE ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। UAE के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उनके इजराइल के साथ रिश्ते खुले और आधिकारिक हैं, कोई भी गुप्त मुलाक़ात नहीं हुई है।
3. क्या युद्ध में इजराइल-UAE साथ थे?
4. ट्रंप की चेतावनी: समझौता करो या तबाही झेलो
ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका यह जंग हर हाल में जीतेगा। आपको बता दें कि इस 74 दिनों की जंग में अमेरिका अब तक हथियारों पर करीब 29 अरब डॉलर फूंक चुका है, और वहां के रक्षा मंत्री ने अब और भारी-भरकम बजट की मांग की है।
5. मलबे से उबरता तेहरान
ये खबर भी पढ़िए...
ईरान-इजराइल युद्ध: ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
ईरान-इजराइल युद्ध: ईरान ने दी अमेरिका को खुली धमकी, कहा- हमारे जहाज को छुआ तो उड़ा देंगे सैन्य बेस
ईरान-इजराइल युद्ध: 14-15 मई को होगी इजराइल-लेबनान शांति वार्ता, ईरान बोला- परमाणु प्रोग्राम पर कोई समझौता नहीं
ईरान-इजराइल युद्ध का 69वां दिन: आगले 24 घंटे में थम सकती है जंग! ट्रंप ने कहा- सब कंट्रोल में है
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava