एसीएस के निर्देशों की उड़ी धज्जियां, नहीं हुआ आदेश का पालन
Sandeep Kumar | Jan 16, 2025, 16:15 IST
colleges-madhya-pradesh
मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों में अनियमितताएं बढ़ रही हैं। ग्वालियर और चंबल संभाग में फर्जी कॉलेजों का खुलासा होने के बाद एनएसयूआई ने सीबीआई जांच की मांग की है।
मध्य प्रदेश में निजी कॉलेजों में हो रहे गड़बड़ी और अनियमितताओं के खिलाफ अब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। विशेष रूप से ग्वालियर, चंबल और भोपाल संभाग में शिक्षा माफियाओं के कारण कई कॉलेज नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में कई निजी कॉलेज एक ही बिल्डिंग में कई कोर्स चला रहे हैं, जिनसे शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों का भविष्य खतरे में है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने ग्वालियर और चंबल संभाग के फर्जी कॉलेजों की सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि यह शिक्षा माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत का परिणाम है।
राजन को उच्च शिक्षा भेजा, सुखवीर सिंह होंगे नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी...देखें पूरी सूची
23 दिसंबर 2024 को उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने कलेक्टरों को निजी कॉलेजों का सत्यापन और भौतिक निरीक्षण 15 दिनों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्वालियर और चंबल संभाग में फर्जी नर्सिंग कॉलेजों का मुद्दा उठते ही एनएसयूआई ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और इन कॉलेजों की सीबीआई जांच की मांग की।
ग्वालियर कॉलेज फर्जीवाड़ा : 750 निजी कॉलेजों की होगी जांच, रिपोर्ट तलब
1. फर्जी कालेजों को मान्यता और संबंद्धता देने वाले अधिकारियों को उनके पदों से हटाया जाए।
2. फर्जी कॉलेजों को तुरंत बंद किया जाए।
3. शिक्षा माफियाओं और कालेज संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
4. छात्रों की छात्रवृत्ति की जांच करवाएं जाएं ।
5. फर्जी कालेजों में अध्यनरत छात्रों की तत्काल फीस वापस करवाएं जाएं ।
6. पीजीडीएम कोर्स में फर्जी छात्रवृत्ति के माध्यम से करोड़ो अरबो रुपए कमाने वाले कॉलेजों की गहनता से जांच की जाए।
अनुपम राजन की मैन स्ट्रीम में वापसी, सुखवीर सिंह को लूप लाइन में भेजा...रवींद्र की मंत्री से हुई थी अनबन
15 महीने में मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से होगा 12 अफसरों का रिटायरमेंट
उच्च शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने पहले कलेक्टरों को इन कॉलेजों का सत्यापन और निरीक्षण करने का निर्देश दिया था, लेकिन 22 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मुद्दे पर NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
निजी कॉलेजों में गड़बड़ी का खुलासा
राजन को उच्च शिक्षा भेजा, सुखवीर सिंह होंगे नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी...देखें पूरी सूची
कलेक्टरों को सत्यापन और निरीक्षण का निर्देश
ग्वालियर कॉलेज फर्जीवाड़ा : 750 निजी कॉलेजों की होगी जांच, रिपोर्ट तलब
Nsui की मांग
2. फर्जी कॉलेजों को तुरंत बंद किया जाए।
3. शिक्षा माफियाओं और कालेज संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
4. छात्रों की छात्रवृत्ति की जांच करवाएं जाएं ।
5. फर्जी कालेजों में अध्यनरत छात्रों की तत्काल फीस वापस करवाएं जाएं ।
6. पीजीडीएम कोर्स में फर्जी छात्रवृत्ति के माध्यम से करोड़ो अरबो रुपए कमाने वाले कॉलेजों की गहनता से जांच की जाए।
अनुपम राजन की मैन स्ट्रीम में वापसी, सुखवीर सिंह को लूप लाइन में भेजा...रवींद्र की मंत्री से हुई थी अनबन
15 महीने में मध्य प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से होगा 12 अफसरों का रिटायरमेंट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari