मिस इंडिया रह चुकीं इशिका तनेजा बन गईं साध्वी! MP में ली गुरु दीक्षा
Raj Singh | Jan 08, 2025, 09:17 IST
sanatan
पूर्व मिस इंडिया इशिका तनेजा ने गुजरात के द्वारका धाम शारदा मठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली है। इशिका ने कहा कि मैं काफी समय से भटक रही थी और सोच रही थी कि किस दिशा में जाऊं।
मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड टूरिज्म रह चुकीं इशिका तनेजा ने अब आध्यात्म की राह पकड़ ली है। मंगलवार को जबलपुर में गुजरात के द्वारका धाम शारदा मठ में शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से उन्होंने गुरु दीक्षा ली। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर इशिका ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत की है।
क्या अंतर है महाकुंभ, पूर्णकुंभ और अर्द्धकुंभ में ? कब है शाही स्नान
बता दें कि इशिका तनेजा ने साल 2017-18 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद, 27 जनवरी 2018 को मलेशिया के मेलाका में आयोजित मिस वर्ल्ड टूरिज्म प्रतियोगिता में उन्हें "बिजनेस वुमन ऑफ द वर्ल्ड" का ताज पहनाया गया था। वहीं 26 जनवरी 2016 को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें 'भारत की 100 सफल महिलाएं' के सम्मान से नवाजा था।
![miss india]()
'
महाकुंभ-2025: पुराणों में क्या बताया गया है कुंभ स्नान का महत्व
इशिका ने फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन अब उनका फिल्म इंडस्ट्री से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पूरी तरह से फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। उनका मानना है कि वहां अब सुख-शांति की कोई बात नहीं रही है और ओटीटी प्लेटफार्म आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री अलग दिशा में जा रही है।
![ishika]()
सीएम मोहन बोले- खंभा फोड़कर सनातन धर्म में ही आ सकते हैं देवता
इशिका ने सोशल मीडिया और रियल लाइफ के बीच अंतर को बताया। उन्होंने कहा कि रील लाइफ केवल एक दिखावा होती है, जबकि रियल लाइफ को महसूस किया जा सकता है। रियल लाइफ से ही हम अपने परिवार, समाज और अपनी जिंदगी को आगे बढ़ा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर रियल लाइफ सुंदर होगी, तो रील लाइफ की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
नई दिशा की तलाश में इशिका
इशिका ने कहा कि मैं काफी समय से भटक रही थी और सोच रही थी कि किस दिशा में जाऊं। अब मुझे गुरु मिल गए हैं और मुझे विश्वास है कि अगर भगवान को पाना है, तो गुरु ही रास्ता दिखाते हैं।
प्रसिद्ध मॉडल और खिताबों का सफर
miss india
'सनातन धर्म के लिए काम करना'
इशिका ने कहा कि सलाह से ज्यादा सलाह देने वाला व्यक्ति अधिक महत्वपूर्ण होता है। अब जब शंकराचार्य जी स्वयं सलाह दे रहे हैं, तो मुझे महसूस हो रहा है कि नेम-फेम के पीछे बहुत भाग लिया। अब मेरा उद्देश्य सनातन धर्म के लिए काम करना है।
फिल्म इंडस्ट्री से दूरी
ishika
सीएम मोहन बोले- खंभा फोड़कर सनातन धर्म में ही आ सकते हैं देवता
रियल और रील लाइफ में फर्क
FAQ
- इशिका तनेजा ने किससे गुरु दीक्षा ली?
इशिका तनेजा ने गुजरात के द्वारका धाम शारदा मठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती से गुरु दीक्षा ली। - इशिका तनेजा ने कौन-कौन से खिताब जीते हैं?
इशिका तनेजा ने 2017-18 में मिस इंडिया का खिताब और 2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता। - इशिका तनेजा ने फिल्म इंडस्ट्री से क्यों अलविदा ली?
इशिका ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री अब सुख-शांति से भरी नहीं है और ओटीटी प्लेटफार्म आने के बाद यह अलग दिशा में जा रही है। - इशिका तनेजा का आध्यात्मिक रास्ता क्या है?
इशिका तनेजा ने शंकराचार्य से गुरु दीक्षा लेकर सनातन धर्म के लिए काम करने का संकल्प लिया है। - इशिका तनेजा का रियल और रील लाइफ के बारे में क्या कहना है?
इशिका मानती हैं कि रील लाइफ केवल एक दिखावा होती है, जबकि रियल लाइफ को महसूस किया जा सकता है और उसी में सच्चाई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari