कलेक्टर की कार्रवाई का नहीं दिख रहा असर, मानसिक प्रताड़ना झेलने को मजबूर बच्चे
Neel Tiwari | Feb 16, 2025, 18:45 IST
children forced mental torture Photograph: (thesootr)
मध्यप्रदेश के जबलपुर में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस जमा करने के नाम पर बच्चों और उनके मां-बाप को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है...
जिला कलेक्टर और जिला प्रशासन के द्वारा स्कूलों के ऊपर की जा रही कार्रवाई के आदेश केवल कागजी बनकर रह गए है। जामनी स्तर इस कार्यवाही का कोई भी असर देखने को नहीं मिल रहा है और असल मायनों में स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावक पूरी तरीके से परेशान हो चुके हैं। इसके अलावा बच्चे भी मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित होकर स्कूल न जाने की बात कह रहे हैं।
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है उनके द्वारा फीस जमा करने के नाम पर बच्चों और उनके मां-बाप को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है ऐसा ही एक मामला जबलपुर के शास्त्री नगर स्थित विजडम वैली स्कूल से आया है जहां नौवीं की एक छात्रा को फीस जमा न होने की वजह से घंटों स्कूल के एक कमरे में अकेला बैठाया गया जिसके बाद घर पहुंच कर बच्ची इतनी नर्वस हो गई कि खुद को कमरे में जाकर बंद कर लिया और मां-बाप के पूछने पर बेटी ने साफ लफ्जों में कह दिया कि "मैं स्कूल नहीं जाऊंगी और अगर जाना पड़ा तो मैं मर जाऊंगी"। बच्चों के अभिभावकों के द्वारा हर सरकारी दरवाजे पर स्कूलों की मनमानी की शिकायत की जा रही है। अभिभावकों ने खुलकर आरोप लगाए हैं कि स्कूलों की मनमानी के चलते हर घर से एक बच्चा सुसाइड करेगा और उसे हादसे का नाम दे दिया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
निजी स्कूलों पर सख्ती : बस फीस अलग से नहीं, बिना अनुमति फीस बढ़ोतरी पर रोक
जबलपुर में निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ फिलहाल नहीं होगी कार्रवाई
अभिभावकों के द्वारा लगातार हर सरकारी महकमें स्कूलों के द्वारा अपनाए जा रहे फीस के लिए प्रताड़ित करने वाले रवैया को लेकर शिकायत की जा रही है। मामले में दीपशिखा गुप्ता ने बताया है कि विजडम वैली स्कूल के संचालक बृजेश मित्तल से जब अभिभावक बात करने पहुंचे तो उन्होंने साफ कह दिया कि मैं एक-एक कर मुलाकात करूंगा। जब उनसे मुलाकात हुई तो उन्हें बताया गया कि फीस जल्द ही जमा कर दी जाएगी। इस पर उन्होंने कहा कि आप फीस की रकम का चैक दे दीजिए हम उसे लगाएंगे नहीं। उन्हें सोमवार में चेक देने का आश्वासन दिया गया और कहा गया कि आप बच्ची को परीक्षा में शामिल होने दें मैं सोमवार में आपको चेक दे दूंगी। जिस पर उन्होंने सहमति जताते हुए अकाउंटेंट को भी निर्देशित कर दिया, लेकिन जब मुख्य परीक्षा में शामिल होने बेटी गई तो उसे पेपर में बैठने नहीं दिया। साथ ही अकेले कमरे में ले जाकर बैठा दिया उनके द्वारा ना तो मुझे किसी प्रकार की कोई खबर दी गई और ना ही बच्ची को पेपर देने दिया गया। इसके बाद बेटी ने घर आकर स्कूल प्रबंधन के इस व्यवहार को बताया और खुद को कमरे में बंद कर लिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
निजी स्कूलों की मनमानी, 52 हजार छात्रों से 31 करोड़ की अवैध फीस वसूली
निजी स्कूलों को कलेक्टर का आदेश, यूनिफॉर्म-बुक्स का दबाव डाला तो FIR
दीपशिखा गुप्ता ने बताया कि बच्चों के द्वारा लगातार यह कहा जाता है कि हमारे मां-बाप फीस भरने में सक्षम नहीं है। इसकी वजह से स्कूलों के द्वारा हमें प्रताड़ित किया जा रहा है, लेकिन मिडिल क्लास फैमिली की मजबूरी होती है कि फीस भरने में कुछ देरी हो जाए। ब्रजेश मित्तल के कहे अनुसार हमने सोमवार तक का समय मांगा था जो हमें दिया गया था, लेकिन उसके बावजूद भी उनके द्वारा मिडिल क्लास फैमिली के अभिभावकों को लगातार फीस के लिए टॉर्चर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि जब कोर्ट के द्वारा फीस संबंधी फैसला कर दिया गया है, लेकिन उसके बावजूद भी स्कूलों के द्वारा खुले आम कोर्ट के फैसले की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक बच्चे की नहीं कई बच्चों की कहानी है लेकिन हमें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है हालात ऐसे हैं कि हर घर से एक बच्चा सुसाइड कर लेगा और उसे हादसे का नाम दे दिया जाएगा।
जबलपुर में कलेक्टर के द्वारा स्कूलों को अवैध रूप से नियम विरोध की गई फीस वृद्धि कर वसूली के मामले में वसूली गई राशि को वापस किए जाने की कार्रवाई जारी है। इसी संबंध में नए फीस स्ट्रक्चर लागू किए जाने की भी पहल की जा रही है, लेकिन जब अभिभावकों के द्वारा नए फीस स्ट्रक्चर के तहत स्कूलों से फीस लिए जाने की बात की जाती है तो स्कूल प्रबंधन के द्वारा उनकी कोई सुनवाई नहीं की जाती है। बीते दिनों इसी विजडम वैली स्कूल में पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता जब स्कूल प्रबंधन से नए फीस स्ट्रक्चर के तहत फीस लिए जाने की बात करने पहुंचे थे। तब स्कूल प्रबंधन के द्वारा उनके साथ धक्का मुक्की भी गई थी। जो साफतौर यह दर्शा रहा है कि उन्हें किसी भी सरकारी आदेश या प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।
स्कूलों की प्रताड़ना झेल रहे मासूम
ये खबरें भी पढ़ें...
निजी स्कूलों पर सख्ती : बस फीस अलग से नहीं, बिना अनुमति फीस बढ़ोतरी पर रोक
जबलपुर में निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ फिलहाल नहीं होगी कार्रवाई
बच्ची ने मां को बताई स्कूल की प्रताड़ना की दास्तान
ये खबरें भी पढ़ें...
निजी स्कूलों की मनमानी, 52 हजार छात्रों से 31 करोड़ की अवैध फीस वसूली
निजी स्कूलों को कलेक्टर का आदेश, यूनिफॉर्म-बुक्स का दबाव डाला तो FIR
मिडिल क्लास फैमिली और स्कूलों की मनमानी
फीस संबंधी चर्चा करने पर लड़ने को तैयार स्कूल प्रबंधन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari