भ्रष्टाचारी CMO दिशा डेहरिया आय हुई लाखों में, खर्च किए करोड़ों में, सामने आई पूरी जानकारी
Neel Tiwari | Jan 31, 2025, 19:38 IST
CMO Disha Deharia
वारासिवनी CMO दिशा डेहरिया पर भ्रष्टाचार का आरोप, EOW ने छापा मारकर करोड़ों की अवैध संपत्ति का पर्दाफाश किया। उनकी आय 63 लाख थी, पर संपत्ति 1.37 करोड़ से अधिक पाई गई।
"आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया" का उदाहरण वैसे तो महंगाई के लिए दिया जाता है लेकिन वारासिवनी CMO जिसकी आमदनी लगभग 7 साल में 63 लाख रुपए थी और वह अपनी भ्रष्टाचार की काली कमाई से करोड़ों रुपए खर्च कर रही थी। जिस पर शिकायत के बाद EOW ने छापा मार कार्रवाई कर अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति का पर्दाफाश किया।
शासकीय पद पर रहते हुए भ्रष्टाचार के जरिए अवैध कमाई करने वाली वारासिवनी CMO दिशा डेहरिया साल 2014 में छिंदवाड़ा नगर निगम में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ हुई थी । साल 2017 में वह संयुक्त राजस्व निरीक्षक तथा साल 2020 में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुई। साल 2020 के बाद से वर्तमान समय में दिशा नगर पालिका वारासिवनी तथा सिवनी नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी है। इन पर शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार कर करोड़ों की संपत्ति बनाए जाने की शिकायत की गई है।
ये खबर भी पढ़ें...
नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया के कई ठिकानों पर EOW की रेड, ढाई करोड़ की संपत्ति का खुलासा
साइबर ठगी में करोड़ों की हेराफेरी कर दुबई भेजने वाला आरोपी हाईकोर्ट से भी नहीं पा सका जमानत
शासकीय पद पर रहते हुए शासकीय योजनाओं में भ्रष्टाचार कर अपने पद का दुरुपयोग करने और आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में वारासिवनी CMO दिशा डेहरिया की शिकायत EOW ( आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) से की गई जिसमें शिकायत एवं प्राथमिक के आधार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी वारासिवनी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी( अतिरिक्त प्रभार) पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की संशोधित 2018 की धारा 13(1) (बी), और 13 (2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के द्वारा जब शिकायत के आधार पर जांच की गई तो आय से अधिक की संपत्ति बनाए जाने का मामला उजागर हुआ जिसमें निर्धारित चेक पीरियड का आकलन करते हुए 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2024 तक की आय के आधार पर संपत्ति की जांच की गई जिसमें करोड़ों रुपए की अचल संपत्ति का खुलासा हुआ जिसमे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी छिंदवाड़ा में 1497 वर्ग फुट का मकान जिसकी कीमत 27 लाख 57 हजार रुपए, इसके अलावा इसी कॉलोनी में 1436 वर्ग फुट का मकान जिसकी कीमत 48 लाख 29 हजार रुपए है। इसके अलावा आरोपी अधिकारी के द्वारा अपनी मां भगवती डेहरिया के नाम से चंदनगाव मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में एक दुकान 9 लाख 47 हजार रुपए में खरीदी गई। साथ ही अपने भाई के नाम पर छिंदवाड़ा के एक परिसर में 21 लाख 85 हजार रुपए में एक दुकान को खरीदा गया महिला अधिकारी के पास एक मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 57 हजार एवं एक फोर व्हीलर गाड़ी भी है जिसकी कीमत तकरीबन 16 लाख रुपए आकी जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
अमजद-अहमद अली नकली पुलिस बनकर कर रहे थे ठगी, 11.50 लाख के जेवर बरामद
ठगी का नया पैंतरा, ठगों ने रातों-रात कई दुकानों पर लगाए फर्जी QR कोड
इस पूरे मामले में शिकायत के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के द्वारा इस बात को उजागर किया। इस मामले की FIR में बताया गया कि सीएमओ दिशा डेहरिया कि कल वैधानिक आए 63 लाख 16 हजार रुपए है लेकिन उनके द्वारा खरीदी गई संपत्तियों की जांच में सामने आया है कि इन्होंने कुल 1 करोड़ 37 लाख 91 हजार रुपए से अधिक की अचल संपत्ति बनाई है। जो उनकी असल कमाई से 220 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा सीएमओ के पास अन्य भूखंडों, बीमा पॉलिसियो ,सोने चांदी के आभूषणों के होने की भी संभावना है जिसके कारण उनके निवास स्थान के साथ कार्यालय पर भी जांच की गई है। जांच पूरी होने के बाद पूर्ण रूप से यह खुलासा हो पाएगा कि महिला अधिकारी के द्वारा कुल कितने रुपए की संपत्ति अर्जित की गई है।
कंप्यूटर ऑपरेटर से सीएमओ बनने का सफर
ये खबर भी पढ़ें...
नगर पालिका CMO दिशा डेहरिया के कई ठिकानों पर EOW की रेड, ढाई करोड़ की संपत्ति का खुलासा
साइबर ठगी में करोड़ों की हेराफेरी कर दुबई भेजने वाला आरोपी हाईकोर्ट से भी नहीं पा सका जमानत
शिकायत के बाद EOW में दर्ज हुआ था मामला
EOW ने किया करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
ये खबर भी पढ़ें...
अमजद-अहमद अली नकली पुलिस बनकर कर रहे थे ठगी, 11.50 लाख के जेवर बरामद
ठगी का नया पैंतरा, ठगों ने रातों-रात कई दुकानों पर लगाए फर्जी QR कोड
आय से 220 प्रतिशत अधिक खर्च किए जाने की पुष्टि
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari