जबलपुर में बेखौफ अपराधी, डायल 100 के ड्राइवर पर हमला, बदमाश ने मारा चाकू
Neel Tiwari | Feb 04, 2025, 17:24 IST
jabalpur crime
जबलपुर में अब अपराधियों ने पुलिस को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रांझी थाना क्षेत्र में बदमाश में मुखबिरी के शक में डायल 100 के चालक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
JABALPUR. जबलपुर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अपराधियों के हौसले अपने चरम पर हैं। आलम यह है कि अवैध शराब बेचने वाले बदमाश ने शक की बिनाह पर पुलिस की डायल 100 चलाने वाले ड्राइवर पर ही चाकू से हमला कर दिया। हमले में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। युवक पर हुए चाकू से हमले की वारदात पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस वाहन के चालक पर हमले के बाद लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामला सामने आया है जिसमें पुलिस की डायल हंड्रेड के चालक विवेक के ऊपर कुछ व्यक्तियों के द्वारा हमला कर दिया गया है। दरअसल, इस घटना में शामिल आरोपी पप्पू के द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा किया जाता है। जिसकी खबर पुलिस को मिलने पर कार्रवाई भी की गई थी।
इसे लेकर पप्पू को डायल 100 के ड्राइवर विवेक पर शक था कि उसी के द्वारा पुलिस को यह सूचना दी गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटते ही पप्पू ने विवेक से बदला लेने की ठान ली थी, इसके बाद मौका मिलते ही उसके द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... 2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
दरअसल, वारदात उस समय की है जब सोमवार रात विवेक ड्यूटी खत्म कर घर लौट कर घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने निकला ही था कि घात लगाए बैठे पप्पू टेढ़ी ने अचानक हमला कर दिया। चाकू से किए गए ताबड़तोड़ वार से विवेक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुका था।
ये खबर भी पढ़ें... वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इस हमले की वारदात के बाद जबलपुर के रांझी इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत विवेक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी मानस द्विवेदी का कहना है कि विवेक पुलिस के लिए एक भरोसेमंद सूत्र की तरह काम करता था, और इसी वजह से अपराधियों के निशाने पर आ गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। एक विशेष टीम गठित की गई है जो पप्पू टेढ़ी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... शादी के 30 साल बाद पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, दुखी पति ने खाया जहर
जब पुलिस से जुड़े लोग ही अब अपराधियों के निशाने पर आने लगे हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा। जबलपुर में बीते कुछ महीनों में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिससे शहर की सुरक्षा ताक पर है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस अपराधियों में खौफ वापस ला पाएगी या फिर जबलपुर में अपराध का राज चलता रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur News : चौकीदार पर हमला कर भागे 8 नाबालिग, मोबाइल छीन छत से कूदे
जानें पूरा मामला
इसे लेकर पप्पू को डायल 100 के ड्राइवर विवेक पर शक था कि उसी के द्वारा पुलिस को यह सूचना दी गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटते ही पप्पू ने विवेक से बदला लेने की ठान ली थी, इसके बाद मौका मिलते ही उसके द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें... 2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
घात लगाए बैठे हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
ये खबर भी पढ़ें... वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
वारदात से फैली पूरे इलाके में दहशत
ये खबर भी पढ़ें... शादी के 30 साल बाद पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, दुखी पति ने खाया जहर
बढ़ते अपराधों से दहशत में जनता, कानून-व्यवस्था पर सवाल
ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur News : चौकीदार पर हमला कर भागे 8 नाबालिग, मोबाइल छीन छत से कूदे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari