जबलपुर हाईकोर्ट की नई पहल, अब अपील बहाली से पहले करनी होगी समाज सेवा
Neel Tiwari | Published:
jabalpur highcourt restoration social service
जबलपुर हाईकोर्ट की जस्टिस आनंद पाठक की डिविजनल बेंच ने अपील बहाली के मामलों में नई पहल शुरू की। अब कास्ट की जगह समाज सेवा, बाल निकेतन और दृष्टिबाधित विद्यालय में सेवा के बाद बहाल होगी अपील।
समझें क्या है पूरा मामला
- जबलपुर हाईकोर्ट ने अपील बहाली के मामलों में नई पहल शुरू की है।
- अब केवल कास्ट लगाने की जगह समाज सेवा का सुझाव दिया जा रहा है।
- ताजा आदेश में वकील को बाल निकेतन जाकर बच्चों के साथ समय बिताना होगा।
- वकील को खाद्य सामग्री ले जाकर सेवा करने के बाद रिपोर्ट भी देनी होगी।
- कोर्ट का मानना है कि इससे सोशल ऑडिट और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों मजबूत होंगे।
ताजा आदेश में वकील को राजकुमारी बाई बाल निकेतन जाकर बच्चों के साथ समय बिताने और खाद्य सामग्री देने के बाद रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है।
हाईकोर्ट ने अपील बहाली के मामलों में अपनाया नया रास्ता
अब कोर्ट समाज सेवा को प्राथमिकता दे रहा है। अदालत का मानना है कि इससे समाज और जरूरतमंद लोगों दोनों को फायदा मिलेगा।
हाईकोर्ट आदेश में वकील को बाल निकेतन भेजा
सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि गलती जानबूझकर नहीं हुई थी। इसलिए अपील बहाल करने का रास्ता खोला गया।
दो हजार रुपए की सामग्री लेकर बच्चों के बीच जाएंगे
कोर्ट ने कहा, यह सजा नहीं है
15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
सोशल ऑडिट को बताया समय की जरूरत
संस्थानों की जवाबदेही भी बढ़ेगी
पहले भी दिया था ऐसा ही आदेश
कोर्ट ने वहां भी इसे दंड नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की पहल बताया था। अब लगातार दो आदेश आने के बाद साफ है कि बहाली के मामलों में यह सोच अदालत की नई कार्यशैली का हिस्सा बन रही है।
रेफरेंस
1. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर
एमसीसी क्रमांक 1302/2026, आदेश दिनांक 6 जुलाई 2026
2. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर
एमसीसी क्रमांक 1741/2026, आदेश दिनांक 2 जुलाई 2026
ये भी पढ़ें...
यह सजा नहीं आत्मसंतुष्टि है...याचिका बहाल करने एमपी हाईकोर्ट ने दिया अनोखा आदेश
जबलपुर हाईकोर्ट और जिला बार चुनाव पर दायर हुई याचिका, नोटिस जारी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
स्पेशल और सामान्य में फर्क भूल गए अफसर, हाईकोर्ट ने रद्द किया शिक्षक नियुक्ति रोकने का आदेश
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj