बरेला हिट एंड रन केस: पांच मजदूरों की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर हाईवे जाम, NHAI पर लापरवाही के आरोप

Neel Tiwari | Jan 19, 2026, 14:59 IST
Share
jabalpur mandla highway protest laborers death
jabalpur mandla highway protest laborers death

जबलपुर में हुए हिट एंड रन हादसे के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस घटना में अब तक पांच मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके बाद गुस्साए परिजन सड़क पर उतर आए। लोगों ने जबलपुर–मंडला हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है।

News In Short

  • जबलपुर के बरेला टोल नाके के पास हादसे में अब तक 5 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने परिजनों संग जबलपुर-मंडला हाईवे किया जाम किया है।
  • मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख व नौकरी देने की मांग की गई है।
  • घायलों को 10-10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की गई है।
  • प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के आंकड़ों में मौतों की संख्या को लेकर विरोधाभास देखने को मिला।

News in Detail

हिट एंड रन हादसे के बाद भड़का आक्रोश

बरेला इलाके में हुए हिट एंड रन सड़क हादसे को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में मृतकों के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।

लोगों ने जबलपुर-मंडला नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने शव सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

a04e2605-847
a04e2605-847

पांच मजदूरों की मौत

रविवार दोपहर बरेला टोल नाके के पास सड़क किनारे खाना खा रहे करीब 20 मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया था। इस दर्दनाक हादसे में अब तक पांच महिलाओं की मौत की प्रशासनिक पुष्टि हो चुकी है।

वहीं 11 मजदूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर में इलाजरत हैं। इनमें कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

0356a924-7c0
0356a924-7c0

NHAI पर गंभीर आरोप, सुरक्षा पर सवाल

प्रदर्शन कर रहे लोगों और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना है कि गाड़ियों की तेज आवाजाही वाली सड़क पर बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के मजदूरों से काम कराया जा रहा था, जो सीधे तौर पर हादसे की वजह बना।

f7069a41-035
f7069a41-035

मुआवजा और नौकरी की मांग

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है। साथ ही गंभीर रूप से घायल मजदूरों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की भी मांग की गई है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। आपको बता दें कि पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपए और घायलों के लिए 1 लाख के मुआवजे की घोषणा कर चुके हैं।

0664ee78-fef
0664ee78-fef

मौतों के आंकड़े पर विरोधाभास

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दावा किया है कि हादसे में अब तक 6 मजदूरों की मौत हो चुकी है। कार की चपेट में कुल 16 मजदूर आए थे। हालांकि प्रशासन ने फिलहाल सिर्फ पांच मौतों की ही आधिकारिक पुष्टि की है। इसी विरोधाभास को लेकर भी मौके पर जमकर बहस और नाराजगी देखने को मिली।

3e0c86a6-8b7
3e0c86a6-8b7

अधिकारियों के साथ एसडीएम सड़क पर बैठे

नेशनल हाईवे को जाम करने की सूचना मिलने के बाद ही एसडीएम अभिषेक ठाकुर और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों के साथ सड़क पर ही बैठकर अधिकारी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

27c2c58f-77f
27c2c58f-77f

यह हादसा नहीं, प्रशासन और NHAI की लापरवाही से हुई मौतें हैं। जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय और मुआवजा नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। राजेन्द्र पट्टा, जनपद अध्यक्ष, बीजाडांडी (मंडला)

कार का मालिक गिरफ्तार, चालक फरार

अब तक पांच मजदूरों की मौत का कारण बनी कार को लखन सोनी चला रहा था। लखन मझौली के पोंडा गांव का रहने वाला है। यह कार लखन के भाई दीपक सोनी के नाम दर्ज है। पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल कार चालक की तलाश जारी है।

ये खबरें भी पढ़िए...

सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को रौंदा, 5 की मौत, 7 गंभीर

Tags:
  • जबलपुर
  • गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
  • NHAI
  • राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
  • सड़क हादसा
  • नेशनल हाईवे
  • एसडीएम
  • पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि