MP के इस शहर में बनेगी नेशनल वायरोलॉजी लैब, खतरनाक बीमारियों की होगी जांच
Vikram Jain | Mar 21, 2025, 18:49 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। केंद्र सरकार जबलपुर में एक राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब स्थापित करने जा रही रही है। यह लैब खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारियों की पहचान और शोध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जबलपुर में जल्द ही एक राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब (National Virology Lab) की स्थापना की जाएगी। इस लैब में खतरनाक वायरस से होने वाली बीमारियों की जांच की सुविधा प्राप्त होगी। यह लैब न केवल शोध में मदद करेगी बल्कि देश में वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को राज्यसभा में घोषणा की है।
जबलपुर में राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब (एनआईवी) की स्थापना की जाएगी, जो देश में वायरस से होने वाली बीमारियों की जांच और शोध के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यह लैब मध्य भारत में खतरनाक वायरस से संबंधित बीमारियों की पहचान में मदद करेगी। यह लैब एनआईवी पुणे के समान होगी और इसे एक प्रमुख सुविधा के रूप में स्थापित किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें... AIIMS भोपाल में आएगी AI आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन, कम खर्च में तेजी से मिलेगा सटीक इलाज
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा बुधवार को राज्यसभा में की। उन्होंने बताया कि जबलपुर के अलावा बेंगलुरु, डिब्रूगढ़ और जम्मू में भी इसी तरह की लैब्स बनाई जाएंगी, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में वायरस के मामलों की जांच और नियंत्रण किया जा सके।
ये खबर भी पढ़ें... MP में कर्मचारियों के तबादला नियमों में जल्द होंगे बदलाव, मनपसंद स्थानों पर होगा ट्रांसफर!
मध्य प्रदेश में वर्तमान में कुछ मेडिकल कॉलेजों में बीएसएल-2 स्तर की वायरोलॉजी लैब्स हैं, लेकिन ये खतरनाक वायरस की जांच करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं, क्योंकि न तो स्टाफ प्रशिक्षित है और न ही इस स्तर की लैब्स में बड़े पैमाने पर जांच की सुविधा है। जबलपुर में स्थापित होने वाली लैब इस कमी को दूर करेगी।
यह लैब जबलपुर में बनने के बाद मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में वायरस से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए एक बड़ी सुविधा प्रदान करेगी। राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब की स्थापना से गंभीर बीमारियों की जांच में बड़ी राहत मिलेगी। लैब में खतरनाक वायरस की जांच होगी और शोध में भी सुविधा मिलेगी। यह लैब दो से तीन सालों में प्रारंभ हो सकती है, और इससे वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... मनमानी करना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूल पर ठोका लाखों का जुर्माना
इस लैब के माध्यम से प्रमुख वायरसों जैसे बर्ड फ्लू, प्लेग, निपाह वायरस, इबोला, जीका, हंपी वायरस, एंथ्रेक्स, रिफ्ट वैली फीवर, मंकीपॉक्स, काऊपॉक्स आदि की जांच की जा सकेगी। इसके अलावा, जैविक आतंकवाद से संबंधित बैक्टीरियाओं पर भी शोध किया जा सकेगा। एनआईवी पुणे में भारी दबाव होने के कारण और खतरनाक वायरस की बढ़ती संख्या को देखते हुए देश के अन्य क्षेत्रों में चार और लैब बनाई जा रही हैं। बीएसएल सेफ्टी मानक के अनुसार, ये लैब्स वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाई जाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें... MP में निजी स्कूलों के लिए लागू होगा संशोधित फीस नियंत्रण कानून, जानें क्या होगा बदलाव
✅ जबलपुर में राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब की स्थापना की घोषणा, जो खतरनाक वायरस की जांच में मदद करेगी।
✅ लैब में प्लेग, निपाह वायरस, इबोला, जीका, सार्स जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी।
✅ मध्य प्रदेश में बीएसएल-2 लैब्स की कमी को पूरा करने के लिए नई लैब का निर्माण।
✅ जैविक आतंकवाद से संबंधित बैक्टीरिया और वायरस पर भी शोध किया जाएगा।
✅ बीएसएल सुरक्षा मानक के तहत लैब की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
जबलपुर न्यूज | Jabalpur News | स्वास्थ्य न्यूज
जबलपुर में होगी राष्ट्रीय वायरोलॉजी लैब की स्थापना
ये खबर भी पढ़ें... AIIMS भोपाल में आएगी AI आधारित कैंसर स्क्रीनिंग मशीन, कम खर्च में तेजी से मिलेगा सटीक इलाज
बेंगलुरु, डिब्रूगढ़ और जम्मू में भी बनेगी लैब
ये खबर भी पढ़ें... MP में कर्मचारियों के तबादला नियमों में जल्द होंगे बदलाव, मनपसंद स्थानों पर होगा ट्रांसफर!
एमपी में होगी बड़े पैमाने पर जांच की सुविधा
खतरनाक वायरस की जांच और शोध में भी सुविधा
ये खबर भी पढ़ें... मनमानी करना पड़ा भारी, कलेक्टर ने प्राइवेट स्कूल पर ठोका लाखों का जुर्माना
मंकीपॉक्स, निपाह, इबोला जैसी बीमारियों की होगी जांच
ये खबर भी पढ़ें... MP में निजी स्कूलों के लिए लागू होगा संशोधित फीस नियंत्रण कानून, जानें क्या होगा बदलाव
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ लैब में प्लेग, निपाह वायरस, इबोला, जीका, सार्स जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी।
✅ मध्य प्रदेश में बीएसएल-2 लैब्स की कमी को पूरा करने के लिए नई लैब का निर्माण।
✅ जैविक आतंकवाद से संबंधित बैक्टीरिया और वायरस पर भी शोध किया जाएगा।
✅ बीएसएल सुरक्षा मानक के तहत लैब की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
जबलपुर न्यूज | Jabalpur News | स्वास्थ्य न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari