Jabalpur Junkyard Blast : शमीम कबाड़ी अभी तक पकड़ से दूर , इधर सद्दाम के कबाड़खाने पर पुलिस की रेड
Vikram Jain | May 17, 2024, 17:33 IST
Jabalpur scrapyard blast Shamim scrapyard absconding Jabalpur police THE SSOTR
मध्य प्रदेश के जबलपुर के कबाड़खाने में बम धमाके के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है। वहीं धमाके के बाद से फरार शमीम कबाड़ी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित किया है। जांच में कबाड़खानों की आड़ में अवैध व्यापार के मामले भी सामने आ रहे हैं।
नील तिवारी@JABALPUR. जबलपुर के खजरी खिरिया बाईपास के पास रज़ा मेटल स्क्रैप इंडस्ट्री में हुए ब्लास्ट का मुख्य आरोपी शमीम कबाड़ी अब तक पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा है। आरोपी पर इनाम घोषित करने के बाद भी अब तक यह पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं इस घटना के बाद से कलेक्टर के आदेश पर जबलपुर शहर में संचालित हो रहे सभी कबाड़खानों की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच में कबाड़खानों की आड़ में अवैध व्यापार करने वाले कबाड़ियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जबलपुर शहर में सभी रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड कबाड़खानों की लिस्ट प्रशासन ने निकाली है। अब सिलसिलेवार इन कबाड़खानों की जांच की जा रही है। जिसमें कबाड़ियों के अन्य अवैध व्यापार भी खुलकर सामने आ रहे हैं। शहर में कबाड़ियों की जांच में पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। एक और जहां एसडीएम स्तर के अधिकारी शहर की एमएसएमई (MSME) में रजिस्टर्ड कबाड़खानों का निरीक्षण कर रहे हैं तो दूसरी और पुलिस ने भी अपना मुखबिर तंत्र पूरी तरह से एक्टिव कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... केडिया ग्रुप की कंपनी शराब बनाने खरीद रही गरीबों का चावल, सात पर FIR
कबाड़खानों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत पुलिस ने बड़ी मात्रा में बिजली के तार जब्त किए है। आधारताल पुलिस ने महाकौशल नगर के सद्दाम हुसैन के कबाड़खाने में छापामारा कार्रवाई करते हुए 34 बोरियों में रखे एल्यूमिनियम और तांबे के 1 हजार 145 किलो बिजली के तार बरामद किए है। वहीं कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी सद्दाम फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह तार विद्युत विभाग के पोल से काटकर चोरी किए हो सकते है।
कबाड़खाने में विस्फोट के बाद मामले में जांच टीम ने शमीम के कबाड़खाने के अंदर ही बड़ी मात्रा में जिंदा बम डिफ्यूज किए थे। साथ ही बड़ी संख्या में बमों के खोखों को सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो ( COD ) ने अपने कब्जे में लिया हैं। जिसको डिफ्यूज करने काम सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के अधिकारियों और बम स्कॉड की मौजूदगी में किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार COD के कब्जे में अभी भी हजारों बम के खोखे मौजूद हैं।
ये खबर भी पढ़ें...छिंदवाड़ा में बिक गई शासकीय जमीन, दो बिशप सहित 6 पर मामला दर्ज
बता दें कि हाईवे से लगे शमीम कबाड़ी के कबाड़खाने में 25 अप्रेल को विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना खतरनाक था कि लगभग कबाडखाना ढह गया था। वहीं विस्फोट की गूंज पांच से छह किलोमीटर तक के इलाके में सुनाई दी थी। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। ब्लास्ट के बाद से मुख्य आरोपी शमीम फरार चल रहा है। मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कबाड़ी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं शमीम कबाड़ी के बेटे फहीम और पार्टनर सुल्तान को पुलिस ने घटना वाले दिन गिरफ्तार कर लिया था। अब महाकौशल नगर के सद्दाम हुसैन के कबाड़खाने में छापामारा कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी सद्दाम फरार हो गया।
जबलपुर कबाड़खाना ब्लास्ट, शमीम कबाड़ी फरार, जबलपुर पुलिस, जबलपुर न्यूज
Jabalpur Junkyard Blast, Shamim Kabadi absconding, Jabalpur Police, Jabalpur News
कबाड़खानों की जांच में जुटा प्रशासन

सद्दाम हुसैन के कबाड़खाने से बिजली के तार जब्त
कबाड़खानों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत पुलिस ने बड़ी मात्रा में बिजली के तार जब्त किए है। आधारताल पुलिस ने महाकौशल नगर के सद्दाम हुसैन के कबाड़खाने में छापामारा कार्रवाई करते हुए 34 बोरियों में रखे एल्यूमिनियम और तांबे के 1 हजार 145 किलो बिजली के तार बरामद किए है। वहीं कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी सद्दाम फरार हो गया। जानकारी के अनुसार यह तार विद्युत विभाग के पोल से काटकर चोरी किए हो सकते है।
हजारों की संख्या में मिले बम के खोखे हो रहे नष्ट
कबाड़खाने में विस्फोट के बाद मामले में जांच टीम ने शमीम के कबाड़खाने के अंदर ही बड़ी मात्रा में जिंदा बम डिफ्यूज किए थे। साथ ही बड़ी संख्या में बमों के खोखों को सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो ( COD ) ने अपने कब्जे में लिया हैं। जिसको डिफ्यूज करने काम सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के अधिकारियों और बम स्कॉड की मौजूदगी में किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार COD के कब्जे में अभी भी हजारों बम के खोखे मौजूद हैं।
ये खबर भी पढ़ें...छिंदवाड़ा में बिक गई शासकीय जमीन, दो बिशप सहित 6 पर मामला दर्ज
दो मामले दोनों में मुख्य आरोपी फरार
बता दें कि हाईवे से लगे शमीम कबाड़ी के कबाड़खाने में 25 अप्रेल को विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना खतरनाक था कि लगभग कबाडखाना ढह गया था। वहीं विस्फोट की गूंज पांच से छह किलोमीटर तक के इलाके में सुनाई दी थी। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। ब्लास्ट के बाद से मुख्य आरोपी शमीम फरार चल रहा है। मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए कबाड़ी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं शमीम कबाड़ी के बेटे फहीम और पार्टनर सुल्तान को पुलिस ने घटना वाले दिन गिरफ्तार कर लिया था। अब महाकौशल नगर के सद्दाम हुसैन के कबाड़खाने में छापामारा कार्रवाई के बाद मुख्य आरोपी सद्दाम फरार हो गया।
जबलपुर कबाड़खाना ब्लास्ट, शमीम कबाड़ी फरार, जबलपुर पुलिस, जबलपुर न्यूज
Jabalpur Junkyard Blast, Shamim Kabadi absconding, Jabalpur Police, Jabalpur News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari