जबलपुर पेशाब कांड : बदमाशों ने युवक को पीटा, पैसे छीने फिर मुंह पर की पेशाब
Deeksha Nandini Mehra | Aug 23, 2024, 12:09 IST
jabalpur peshab kand
जबलपुर पेशाब कांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि चार बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस की दो टीम बनाई हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।
जबलपुर पेशाब कांड : सीधी पेशाब कांड (Sidhi pee scandal) के बाद अब जबलपुर से एक पेशाब कांड (Jabalpur urination scandal) का मामला सामने आया है। यहां पांच बदमाशों ने मिलकर पहले एक युवक को खूब पीटा इसके बाद उसके पैसे छीन लिए। इतने से भी मन नहीं भरा तो बदमाशों ने युवक के मुंह पर पेशाब कर दी। बदमाशों से बचकर पीड़ित आरोपी थाने पहुंचा और बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चार की तलाश जारी है।
ये खबर पढ़िए ...गुना साइबर फ्रॉड गैंग : लॉ स्टूडेंट ने बनाई साइबर फ्रॉड गैंग, महिला से लूटे 39 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश
दरअसल, गोरखपुर थाना क्षेत्र के आर्य समाज मंदिर (Arya Samaj Temple) के पास रहने वाला रवि प्रजापति (Ravi Prajapati ) टिफिन सेंटर का काम करता है। 19 अगस्त को रोज की तरह टिफिन देने के बाद रवि पैसे की वसूली करके घर लौट रहा था। इसी दौरान वहां पांच शराब के नशे में धुत बदमाश पहुंचे।
पांचों बदमाश रवि से पैसे मांगने लगे। रवि ने पैसे देने किया तो उसके पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। इतने में एक बदमाश की नजर रवि के गले में मौजूद सोने की चेन पर पड़ी तो बदमाश सोने की चेन खींचने लगा।
ये खबर पढ़िए ...सीधी पेशाब कांड के पीड़ित बोले- वीडियो मे मैं हूं ही नहीं, पीड़ित की पत्नी और एसपी ने बताई नई बात!
रवि सोने की चेन बचाने लगा इतने में दूसरे बदमाश ने उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद पांचों बदमाशों ने उससे मारपीट की और झाड़ियों में ले जाकर उसके ऊपर पेशाब (Jabalpur urination scandal) की। इसके बाद पांचों बदमाश वहां से भाग गए।
पांचों बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित रवि हिम्मत करके वहां से उठा और गोरखपुर पुलिस थाने (Gorakhpur Police Station) पहुंचा। यहां उसने FIR लिखवाई। रवि ने बताया कि मारपीट करने वाले बदमाशों को वह जानता है। ग्रीन भाटरा, लवी भाटरा सहित उसके अन्य तीन साथियों ने उसके साथ मारपीट की और झाड़ियों के पास ले जाकर उसके ऊपर पेशाब कर दिया। रवि ने बताया कि पांचों क्षेत्र के कुख्यात बदमाश हैं। आए दिन किसी ने किसी के साथ मारपीट करते रहते हैं।
ये खबर पढ़िए ...सीधी पेशाब कांड पर ''एमपी में का बा'' लिखना पड़ा भारी, बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने की शिकायत
पुलिस ने बताया कि रवि की शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पर मुआयना करने पहुंची तो सड़क पर लगे CCTV कैमरे पर नजर पड़ी। कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की तो उसमें पीड़ित के साथ मारपीट का फुटेज मिला है। इस फुटेज में रवि प्रजापति पर पांचों बदमाश हमला करते नजर आ रहे हैं।
जबलपुर पेशाब कांड मामले में पुलिस ने अब तक एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गिरफ्त में बदमाश से पूछताछ की जा रही है। साथ ही अन्य साथियों के ठिकाने का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। जबलपुर पेशाब कण के फिलहाल चार आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी है।
ये खबर पढ़िए ...भिंड ऑनर किलिंग : गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा (Additional SP Suryakant Sharma) ने बताया कि पीड़ित रवि की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज की धारा एवं पीड़ित के ऊपर पेशाब करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चार बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस दो टीम बनाई हैं जो अलग-अलग इलाके में जाकर आरोपियों को ढूंढ रहीं हैं।
ये खबर पढ़िए ...गुना साइबर फ्रॉड गैंग : लॉ स्टूडेंट ने बनाई साइबर फ्रॉड गैंग, महिला से लूटे 39 लाख, ऐसे हुआ पर्दाफाश
यह है पूरा मामला
पांचों बदमाश रवि से पैसे मांगने लगे। रवि ने पैसे देने किया तो उसके पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। इतने में एक बदमाश की नजर रवि के गले में मौजूद सोने की चेन पर पड़ी तो बदमाश सोने की चेन खींचने लगा।
ये खबर पढ़िए ...सीधी पेशाब कांड के पीड़ित बोले- वीडियो मे मैं हूं ही नहीं, पीड़ित की पत्नी और एसपी ने बताई नई बात!
रवि सोने की चेन बचाने लगा इतने में दूसरे बदमाश ने उसकी जेब में रखे 15 हजार रुपए निकाल लिए। इसके बाद पांचों बदमाशों ने उससे मारपीट की और झाड़ियों में ले जाकर उसके ऊपर पेशाब (Jabalpur urination scandal) की। इसके बाद पांचों बदमाश वहां से भाग गए।
पांचों बदमाश इलाके के कुख्यात
ये खबर पढ़िए ...सीधी पेशाब कांड पर ''एमपी में का बा'' लिखना पड़ा भारी, बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ने की शिकायत
CCTV कैमरे में मिला मारपीट का फुटेज
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
ये खबर पढ़िए ...भिंड ऑनर किलिंग : गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा (Additional SP Suryakant Sharma) ने बताया कि पीड़ित रवि की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज की धारा एवं पीड़ित के ऊपर पेशाब करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चार बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस दो टीम बनाई हैं जो अलग-अलग इलाके में जाकर आरोपियों को ढूंढ रहीं हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari