मध्य प्रदेश को मिलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस!, इस रूट पर चल सकती है प्रीमियम ट्रेन, देखें डिटेल

Vikram Jain | Published:
Share
jabalpur vande bharat express chanda fort route
jabalpur vande bharat express chanda fort route

मध्य प्रदेश के यात्रियों को अब एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद प्रीमियम ट्रेन जल्द पटरियों पर दौड़ेगी। जानें पूरी डिटेल

मध्य प्रदेश के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एमपी को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। पश्चिम-मध्य रेलवे ने नई वंदेभारत एक्सप्रेस का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है, जिसके मंजूरी मिलने के बाद यह ट्रेन जल्द पटरियों पर दौड़ने लगेगी। इस सुपीरियर ट्रेन का नया रूट जबलपुर से चांदा फोर्ट तक प्रस्तावित है, जिससे महाकौशल क्षेत्र के यात्रियों को दक्षिणी राज्यों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। महाराष्ट्र का बल्हारशाह जंक्शन चांदा फोर्ट स्टेशन से पास ही है। जहां से तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना राज्यों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें मिलती हैं।

रेलवे ने रूट में किया बदलाव

बता दें कि पहले वंदेभारत एक्सप्रेस को जबलपुर से रायपुर तक चलाने की योजना थी। लेकिन पश्चिम-मध्य रेलवे ने इसके रूट में बदलाव कर दिया। अब इसे जबलपुर से महाराष्ट्र के चांदा फोर्ट स्टेशन तक चलाने का प्रस्ताव है। चंद्रपुर जिले में स्थित चांदा फोर्ट दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर रेल मंडल में आता है।

ये खबर भी पढ़ें...

जल्द 180 की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, ट्रायल रन पूरा, हरी झंडी का इंतजार

गोंदिया के रास्ते चांदा फोर्ट जाएगी वंदे भारत

नई ट्रेन के शेड्यूल में बदलाव के बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होकर गोंदिया के रास्ते चांदा फोर्ट तक जाएगी। यह ट्रेन 476 किमी की यात्रा 8.35 घंटे में पूरा करेगी। नए मार्ग से नई ट्रेन के चलने से महाकौशल क्षेत्र के लोगों का दक्षिणी राज्यों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। चांदा फोर्ट एक छोटा स्टेशन है, लेकिन यहां से बल्लार शाह जंक्शन 11 किमी दूर है, जो दक्षिण भारत के लिए प्रमुख रेल कनेक्शन प्रदान करता है।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की माने तो भविष्य में जबलपुर से चलने वाली चांदा फोर्ट वंदे भारत एक्सप्रेस को बल्हारशाह जंक्शन तक बढ़ाया जा सकता है। वंदे भारत के नए रूट के लिए प्रस्तावित शेड्यूल को रेलवे बोर्ड की मंजूरी के लिए भेजा जा चुका है। बोर्ड से मंजूरी मिलते ही एक्सप्रेस का नए रूट पर संचालन शुरू हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

200 नई वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

इस प्रकार होगा नया शेड्यूल

नए शेड्यूल के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। जो मदन महल सुबह 6.40 बजे, नैनपुर 7.10 बजे, बालाघाट 8.28 बजे, गोंदिया जंक्शन 9.30 बजे और नागभीड़ 11.53 बजे चांदा फोर्ट दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी।

इस प्रकार वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस चांदा फोर्ट स्टेशन से दोपहर 3.45 बजे प्रस्थान करेगी। जो नागभीड़ 6.18 बजे, गोंदिया जंक्शन 5.50 बजे, बालाघाट 6.35 बजे, नैनपुर 8.15 बजे और रात 12.20 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें...

खुशखबरी... MP के इन दो शहरों के बीच फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन! जानें क्‍या रहेगा रूट

जल्द फर्राटा भरेगी लंबी दूरी की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, हुआ ट्रायल रन

Tags:
  • Jabalpur News
  • मध्य प्रदेश
  • Vande Bharat Express
  • वंदे भारत एक्सप्रेस
  • जबलपुर रेलवे न्यूज
  • चांदा फोर्ट रेलवे स्टेशन
  • जबलपुर से चांदा फोर्ट ट्रेन
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर