क्या जनसंवाद मिशन बदलेगा भाजपा का जमीनी कनेक्शन या सिर्फ अभियान बनकर रह जाएगा?

Ramanand Tiwari | May 25, 2026, 23:41 IST
Share
jansamvad mission
jansamvad mission

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा जनसंवाद मिशन शुरू कर रही है। यह अभियान 5 जून से 21 जून तक चलेगा। सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी जनता से सीधे जुड़ेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर भाजपा जनसंवाद मिशन के जरिए जनता तक पहुंचने की तैयारी कर रही है। यह अभियान 5 जून से 21 जून तक चलेगा। सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारी और स्थानीय इकाइयों को मैदान में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार और संगठन इसे जनता से सीधे संवाद का अभियान बता रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि मिशन गांव-शहर तक पहुंचेगा या सीमित आयोजनों तक सिमट जाएगा।

भाजपा का नया फोकस

इस बार भाजपा का जोर केवल मंचीय कार्यक्रमों पर नहीं दिख रहा। पार्टी ने नेताओं से कहा है कि वे लोगों के बीच जाएं, स्थानीय मुद्दे सुनें और योजनाओं का फीडबैक लें। संगठन की कोशिश है कि सरकार का रिपोर्ट कार्ड सीधे जनता तक पहुंचे और लाभार्थियों के अनुभव भी सामने आएं।

क्यों खास माना जा रहा है यह अभियान?

भाजपा इस अभियान को आने वाले राजनीतिक माहौल की तैयारी के तौर पर भी देख रही है। संगठन मानता है कि लगातार संवाद से जमीनी पकड़ मजबूत होती है और स्थानीय स्तर पर सरकार की छवि को भी फायदा मिलता है। यही वजह है कि इस बार अभियान को गांव, वार्ड, मंडल और विधानसभा स्तर तक ले जाने की रणनीति बनाई गई है।

905cad74-edd
905cad74-edd


हर विधानसभा क्षेत्र में एक दिन बिताने का निर्देश

भाजपा ने सांसदों से कहा है कि वे हर विधानसभा में कम से कम एक दिन सक्रिय रहें। वे स्थानीय नागरिकों से मिलेंगे। सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सरकारी योजनाओं का फीडबैक लेंगे। अब यह देखना होगा कि निर्देश जमीनी स्तर तक कितना असर दिखाता है।

किन वर्गों तक पहुंचने की तैयारी?

भाजपा का फोकस ओपिनियन मेकर्स पर भी है। अभियान में समाज में प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें शिक्षक, डॉक्टर, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल होंगे। पार्टी इन वर्गों के जरिए व्यापक जनमत तक पहुंचने की रणनीति पर काम कर रही है।

अभियान के बड़े कार्यक्रम एक नजर में

1. प्रगति पथ यात्रा
सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में यात्राएं निकाली जाएंगी।
2. विकसित भारत संकल्प सम्मेलन
केंद्र सरकार के विजन और योजनाओं पर सम्मेलन आयोजित होंगे।
3. “एक पेड़ मां के नाम” अभियान
मंडल स्तर पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा।
4. स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान
स्थानीय स्तर पर सफाई और प्लास्टिक हटाने पर फोकस रहेगा।
5. योग शिविर और सामूहिक योग
21 जून को बड़े योग कार्यक्रम होंगे, साथ ही कई स्थानों पर योग प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे।

15 जून से लगेगी सरकार के 12 साल की प्रदर्शनी

भाजपा 15 से 18 जून के बीच हर जिले में तीन दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित करेगी। इन प्रदर्शनों में सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और लाभार्थियों की कहानियों को दिखाया जाएगा।

प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाएं

19 और 20 जून को किसानों के लिए प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। हर जिले में दो स्थानों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण और लाइव डेमो दिए जाएंगे। कम लागत वाली खेती और नई तकनीकों पर भी चर्चा होगी।

376db57c-d58
376db57c-d58


क्या अभियान नियमित जनसंवाद का मॉडल बनेगा?

भाजपा इस अभियान को सीधा संवाद और जमीनी कनेक्ट की नई शुरुआत के तौर पर पेश कर रही है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या यह कवायद केवल 12 साल पूरे होने तक सीमित रहती है या आगे भी नियमित जनसंवाद कार्यक्रमों का हिस्सा बनती है।

अगर सांसद, विधायक और संगठन वास्तव में लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं, तो यह अभियान राजनीतिक तौर पर भाजपा के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। लेकिन यदि कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित रहे, तो सवाल भी उठेंगे। 5 जून से 21 जून तक भाजपा का जनसंवाद मिशन चलेगा।

सांसद और विधायक जनता के बीच जाने के निर्देश पाएंगे। गांव और शहर तक सरकार का रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने की तैयारी है। प्रदर्शनी, सम्मेलन, यात्रा, योग और पौधरोपण कार्यक्रम होंगे। किसानों के लिए प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। भाजपा का फोकस इस बार डायरेक्ट पब्लिक कनेक्ट पर है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बीजेपी विधायक रेणुका सिंह का कथित ऑडियो वायरल, भूपेश की वापसी वाले बयान से गरमाई सियासत

इंदौर में जल संकट: अब विधायक रमेश मेंदोला के घर भीड़ लेकर पहुंचे बीजेपी के ही पार्षद

फेल हुए कांग्रेस के आत्मानंद, अब शुरु होंगे बीजेपी के विवेकानंद, छत्तीसगढ़ में स्कूल हैं या प्रयोगशाला

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: ट्विशा शर्मा केस में SC की दो टूक...

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • केंद्र सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • भाजपा
  • जनसंवाद मिशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच