तिलक लगाने पर जान से मारने की धमकी, आसिम बोला-यहां तिलक लगाकर मत आना गोली मार दूंगा

The Sootr | May 24, 2025, 08:00 IST
Share
ratlam hindu muslim
ratlam hindu muslim

जावरा में तिलक लगाने पर विवाद अब और बड़ गया है। मुस्लिम युवक ने हिंदू नेता को चांटामारकर कहा था कि यहां आया तो गोली मार दूंगा, इसके बाद अब हिंदू संगठन एकजुट होकर सड़क पर उतर आए हैं।

जावरा के मुगलपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को तिलक लगाए एक युवक से मारपीट और धमकी की घटना ने शहर का माहौल गर्म कर दिया। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक आसिम कुरैशी ने हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर को थप्पड़ मारा और धमकी दी कि "तिलक लगाकर मत आना, यह मुस्लिम मोहल्ला है। घर में पिस्टल है, गोली मार दूंगा।"

थप्पड़, धक्का और धमकी का वीडियो वायरल, दो महिलाएं भी दिखीं

घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आसिम कुरैशी पहले सूरज महावर को थप्पड़ मारता दिख रहा है, फिर धक्का देता है। वीडियो में दो महिलाएं भी मौजूद हैं। कहा जा रहा है कि विवाद की शुरुआत इस बात से हुई कि सूरज तिलक लगाकर दुकान पर क्यों आया।

हिंदू संगठनों का थाने का घेराव, ओवरब्रिज पर जाम, NSA की मांग

जैसे ही घटना की जानकारी हिंदू संगठनों तक पहुंची, उन्होंने जावरा सिटी थाने का घेराव कर लिया और ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की बात कही। उनका कहना है कि आरोपी का मकान भी ढहाया जाए।

छह थानों की फोर्स तैनात, SDOP और CSP मौके पर पहुंचे

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत छह थानों की फोर्स मौके पर भेजी। जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों, एसडीओपी संदीप मालवीय और थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि आक्रोश शांत नहीं हुआ।

आरोपी जेल से हाल ही में छूटा, स्वागत का वीडियो भी वायरल

पुलिस के मुताबिक आरोपी आसिम कुरैशी 8 दिन पहले ही हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटने के बाद उसका स्वागत भी जोर-शोर से किया गया था, जिसमें आतिशबाजी तक की गई थी। इस स्वागत का वीडियो भी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें....दिल्ली दौरे पर सीएम मोहन यादव, नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, पीएम मोदी लेंगे मीटिंग

पूरे परिवार पर केस दर्ज, जल्द होगी गिरफ्तारी: पुलिस

जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि आरोपी आसिम कुरैशी, उसके पिता सलीम कुरैशी, मां और बहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...ड्रीम गर्ल से लिया आइडिया, पूजा बनकर करता रहा ठगी, पुलिस के सामने दिया लाइव डेमो

शनिवार को तिलक लगाकर प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

हिंदू संगठनों ने ऐलान किया है कि शनिवार सुबह 11 बजे सर्व हिंदू समाज के लोग घंटाघर चौराहे पर तिलक लगाकर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और तेज होगा। वे सीएसपी कार्यालय पहुंचकर चेतावनी भी देंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

जावरा न्यूज | Ratlam | MP News | हिंदू मुस्लिम विवाद | मध्य प्रदेश

Tags:
  • MP News
  • Ratlam
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदू मुस्लिम विवाद
  • जावरा
  • जावरा न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा