केंद्रीय मंत्री पासवान पर फिर लगे गंभीर आरोप, गायत्री फूड्स के डायरेक्टर बोले- हमें धमकाया गया
Sourabh Bhatnagar | Feb 01, 2025, 08:58 IST
thesootr
किशन मोदी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कंपनी पर राजनैतिक दबाव के कारण लगातार कार्रवाइयां की जा रही हैं।
जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी, जिन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड के बाद आत्महत्या की कोशिश की थी, अब होश में आ गई हैं। पायल मोदी के बयान डॉक्टरों की अनुमति के बाद दर्ज किए जाएंगे। किशन मोदी ने केंद्रीय खाद्य मंत्री चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी कंपनी पर राजनैतिक दबाव के कारण लगातार कार्रवाइयां की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बिना किसी ठोस सबूत के कंपनी पर छापे मारे गए, लाइसेंस रद्द कर दिया गया और करोड़ों का माल खराब हो गया।
किशन मोदी ने बताया कि कुछ लोग उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमका रहे थे। वेद प्रकाश पांडे और भगवान सिंह राजपूत का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग उनकी पत्नी और उन्हें डरा रहे थे। किशन का आरोप है कि वे उनकी कंपनी को नुकसान पहुंचाने के लिए हर तरह के दबाव बना रहे थे।
किशन मोदी ने बताया कि उनकी कंपनी जयश्री गायत्री फूड्स का टर्नओवर 2023 में 600 करोड़ रुपए था, जिसमें 1100 से अधिक कर्मचारी काम करते थे। लेकिन बार-बार की रेड और बिना पूर्व सूचना के लाइसेंस रद्द करने जैसे फैसलों के कारण कंपनी बर्बादी के कगार पर पहुंच गई। अब टर्नओवर घटकर 150 करोड़ रुपए रह गया है और केवल 150 कर्मचारी ही काम कर रहे हैं।
चूना भट्टी पुलिस की एसीपी अंजलि रघुवंशी का कहना है कि पायल मोदी के बयान डॉक्टरों की अनुमति के बाद ही लिए जाएंगे। उनके पास एक डायरी भी मिली है, जिसमें लिखे तथ्यों को जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की पूरी जांच कर रही है और सभी पक्षों को ध्यान में रखकर आगे कार्रवाई करेगी।
किशन मोदी ने केंद्रीय मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस, ईओडब्ल्यू और ईडी द्वारा उनकी कंपनी पर की जा रही कार्रवाइयां मंत्री के इशारे पर हो रही हैं। किशन मोदी का दावा है कि उनकी पत्नी पायल मोदी ने इसी दबाव और मानसिक उत्पीड़न के चलते आत्महत्या की कोशिश की। बता दें कि इससे पहले पायल ने भी चिराग पर गंभीर आरोप लगाए थे।
डर और धमकियों के चलते बढ़ा तनाव
कंपनी का टर्नओवर 600 करोड़ से घटकर 150 करोड़ पर आया
डॉक्टरों की अनुमति के बाद दर्ज होंगे पायल के बयान
FAQ
- 1. किस कंपनी के डायरेक्टर की पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की थी?
जयश्री गायत्री फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने आत्महत्या की कोशिश की थी। - 2. किशन मोदी ने किस पर आरोप लगाए हैं?
किशन मोदी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान पर उनकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करवाने का आरोप लगाया है। - 3. कंपनी का टर्नओवर कितने से घटकर कितना हो गया है?
किशन मोदी का दावा है कि कंपनी का टर्नओवर 600 करोड़ रुपये से घटकर 150 करोड़ रुपए रह गया है। - 4. पुलिस पायल मोदी के बयान कब दर्ज करेगी?
डॉक्टरों की अनुमति के बाद ही पायल मोदी के बयान दर्ज किए जाएंगे। - 5. मामले की जांच कौन कर रहा है?
मामले की जांच चूना भट्टी पुलिस की एसीपी अंजलि रघुवंशी कर रही हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari