जीतू पटवारी ने भगवान की लगी फोटो वाला दुपट्टा जमीन पर फेंका, बीजेपी ने घेरा

Sandeep Kumar | Jun 03, 2026, 17:22 IST
Share
jitu patwari
jitu patwari

इंदौर से मंदसौर जाते समय जीतू पटवारी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में उन्होंने भगवान की फोटो वाला दुपट्टा जमीन पर फेंकते नजर आ रहे हैं। बीजेपी ने इसे किसानों और सनातन धर्म का अपमान बताया।

5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला

  • इंदौर-मंदसौर यात्रा में पटवारी ने भगवान वाला दुपट्टा फेंका।
  • किसानों द्वारा दिया दुपट्टा उन्होंने नहीं पहना।
  • बीजेपी ने इसे सनातन धर्म और किसानों अपमान बताया।
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से राजनीति गरमाई।
  • कांग्रेस ने इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इंदौर-मंदसौर यात्रा के दौरान जीतू पटवारी का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने भगवान के फोटो वाले दुपट्टे को फेंकते देखा गया। बीजेपी ने इसे किसानों और सनातन धर्म का अपमान बताया है। इस मामले को लेकर राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है, जबकि कांग्रेस ने अभी प्रतिक्रिया नहीं दी।

पटवारी ने दुपट्टा जमीन पर फेंका

वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पटवारी ने भगवान के फोटो वाला दुपट्टा पैरों की ओर फेंका। किसानों द्वारा सम्मान स्वरूप दिया गया दुपट्टा उन्होंने नहीं पहना। इस व्यवहार से सनातन धर्म (Sanatan Dharma) और किसानों का अपमान हुआ।

BJP ने किया पलटवार

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक गुप्ता ने आरोप लगाया कि पटवारी अमर्यादित और असभ्य आचरण के आदी हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में संयम और मर्यादा जरूरी है। पटवारी का यह व्यवहार सार्वजनिक जीवन के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

वीडियो का वायरल होना

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने राजनीति में गर्मागर्मी बढ़ा दी। लोग अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस पर चर्चा कर रहे हैं। बीजेपी इसे मुद्दा बना रही है, जबकि कांग्रेस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

वीडियो में दिखाया गया कि किसान पटवारी को श्री राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा भेंट कर रहे थे। पटवारी ने उसे पहनने के बजाय नीचे फेंक दिया। इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और किसानों का सम्मान भी कमजोर हुआ।

fabc1e43-808
fabc1e43-808


सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी

वीडियो में जीतू पटवारी हाथ में भगवान के नाम और तस्वीर वाला दुपट्टा लिए दिख रहे हैं। इस दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। अलग‑अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वीडियो किस परिस्थिति में रिकॉर्ड हुआ और पूरा संदर्भ क्या था, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिली है।

कांग्रेस ने साधी चुप्पी

भाजपा ने इस घटना पर कांग्रेस से जवाब मांगा है। फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई। वायरल वीडियो की सत्यता और संदर्भ पर भी पार्टी ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

पटवारी कब कब घिरे विवादों में

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू कई बार विवादित बयान देकर मीडिया घिर चुके हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके कुछ विवादित बयानों पर...

1. इमरती देवी पर विवादित टिप्पणी - मई 2024

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पटवारी ने पूर्व मंत्री इमरती देवी पर को विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इमरती जी का रस खत्म हो गया है, जो अंदर चाशनी होती है। जैसी टिप्पणी की थी।

2. रेप पीड़िता की पहचान उजागर करना - अप्रैल 2024

झाबुआ में 11 साल की आदिवासी रेप पीड़िता के घर जाकर पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिससे पहचान उजागर हो गई। इस पर झाबुआ पुलिस ने POCSO एक्ट में FIR दर्ज की।

सतना CSP को धमकी वाला वीडियो - 2024

सतना 'थप्पड़कांड' में पटवारी का CSP से फोन पर बात करते वीडियो वायरल हुआ था। उसमें पटवारी कह रहे थे सांसद के खिलाफ बिना जांच FIR करो, नहीं तो 50 हजार लोगों को लेकर सतना पहुंचूंगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर इसलिए किया हमला, यह है पूरी वजह

सीएम मोहन यादव ने इंदौर में जीतू पटवारी को कहा टपोरी, शाजापुर में कहा दो कौड़ी और रद्दी अध्यक्ष

सीएम मोहन यादव ने जिसे बताया कांग्रेस का भागा दूल्हा, वह अक्षय बम बीजेपी में आकर भी अधर में

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को जल्द मिलेंगे नए जज, कॉलेजियम ने की एडवोकेट अमित लाहोटी के नाम की सिफारिश

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • मंदसौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई