जीतू पटवारी ने जीतू यादव कांड पर क्यों साधी चुप्पी, यह पोस्टर कर रहा चुगली
Sanjay Gupta | Jan 12, 2025, 13:31 IST
Jeetu scandal shocks ministerial
जीतू यादव ने हाल ही में 15 दिसंबर को अपना भव्य जन्मदिन मनाया और पूरे शहर को पोस्टर से पाट दिया। अखबारों में भी जमकर बधाई संदेश छपे। इसी में एक पोस्टर में जीतू को बधाई देते हुए और कोई नहीं बल्कि नाना पटवारी दिखे।
Indore. पार्टी गई तेल लेने यह जुमला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का है जो विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बोला था। वहीं बीजेपी में हुए कालरा-जीतू यादव कांड में जीतू यादव का डायलॉग था- संगठन गया चूल्हे में, यहां बात मेरी हो रही है। दोनों में ही काफी समानता है। इस पूरे कांड के दौरान जीतू पटवारी ने एक शब्द नहीं बोला और उन्हीं की राह पर कांग्रेस चली और शहर को हिलाने वाले कांड में कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी। दरअसल दोनों के डायलॉग ही समान नहीं है, बल्कि एक पोस्टर दोनों के रिश्तों की भी चुगली कर रहा है।
जीतू यादव कांड से मंत्री गुट को झटका, विधायक गौड़ और एकलव्य मजबूत, बाकी नेता पिटे
निर्वस्त्र इंदौर...प्यादे पकड़ लिए, SIT बना दी, बुलडोजर कब आएगा साहब?
जिस तरह जीतू पर एक नहीं 11 गंभीर धाराओं में केस दर्ज है, वहीं नाना पटवारी भी कम नहीं है, उनके ऊपर भी कई केस हैं, और इन्हीं केस के कारण वह विधानसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार हुए और जेल भी गए। बाद में जेल से बाहर आते ही फिर कांड किया और मारपीट हुई, जिसके चलते फिर उन पर केस हुआ।
![6f634b98-ba4]()
वीडी शर्मा का बड़ा ऐलान, जल्द आएगी BJP जिलाध्यक्षों की लिस्ट
माना जा रहा है कि जब प्रदेशाध्यक्ष पटवारी के भाई ही जीतू यादव से जुड़े हुए हैं तो फिर कोई कुछ बोलकर क्यों पंगा मोल लेता। इसलिए इस मामले में निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे जो विधानसभा चुनाव में जीतू यादव के खिलाफ जमकर मोर्चा खोले हुए थे और उनके क्षेत्र में जाकर धमका कर आए थे, वह चुप्पी साधे रहे। इसी तरह शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा हो या अन्य नेता सभी ने मुंह सिल लिया। नेता प्रतिपक्ष विधानसभा उमंग सिंघार ने टिप्पणी की लेकिन वह भी सात दिन बाद और इसे बीजेपी नगराध्यक्ष पद से जोड़ते हुए इंदौर विधानसभा दो को टारगेट पर रखा, लेकिन सीधे जीतू यादव पर कहने से हर कोई बचा रहा, जैसे वह बीजेपी के नहीं बल्कि कांग्रेस के पार्षद और एमआईसी मेंबर हो। कुल मिलाकर कांग्रेस ने अपनी किरकिरी कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सीएम के आदेश के बाद जीतू यादव के लिए बनी SIT, समझाइश के बाद जन आक्रोश यात्रा स्थगित
जीतू यादव कांड से मंत्री गुट को झटका, विधायक गौड़ और एकलव्य मजबूत, बाकी नेता पिटे
जीतू के जन्मदिन पर नाना पटवारी
जीतू यादव ने हाल ही में 15 दिसंबर को अपना भव्य जन्मदिन मनाया और पूरे शहर को पोस्टर से पाट दिया। अखबारों में भी जमकर बधाई संदेश छपे। इसी में एक पोस्टर में जीतू को बधाई देते हुए और कोई नहीं बल्कि नाना पटवारी दिखे। यह नाना पटवारी और कोई नहीं जीतू के सगे भाई हैं। यह महज संयोग नहीं था, बल्कि जीतू और नाना पटवारी दोनों करीबी मित्र हैं और जब जीतू कांग्रेस सरकार में मंत्री थे तब जीतू यादव का बीजलपुर में काफी आना-जाना था और नाना से मजबूत संबंध रहे। जो अभी भी कायम हैं।
गुंडागर्दी का भी दोनों का संबंध
6f634b98-ba4
वीडी शर्मा का बड़ा ऐलान, जल्द आएगी BJP जिलाध्यक्षों की लिस्ट
इसलिए पूरी कांग्रेस ने भी साधी चुप्पी
सीएम के आदेश के बाद जीतू यादव के लिए बनी SIT, समझाइश के बाद जन आक्रोश यात्रा स्थगित
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari