महिला ने तहसीलदार पर फेंकी स्याही, फिर खुद पर दर्ज कराई FIR, इसलिए बनाया था ये प्लान

Rohit Sahu | May 30, 2025, 08:41 IST
Share
jolly llb 2 tehsildar
jolly llb 2 tehsildar

भोपाल में एक महिला ने जॉली एलएलबी 2 फिल्म देखकर तहसीलदार को कोर्ट लाने के लिए उसपर स्याही फेंक दी। महिला ने अपने के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई।

MP News: भोपाल में तहसीलदार के ऑफिस में फिल्मी ड्रामा देखने को मिला। दरअसल बैरागढ़ तहसील कार्यालय में तैनात नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार पर गुरुवार को एक महिला ने स्याही फेंक दी। महिला उपासना जौहरी ने फिल्मजॉली एलएलबी-2के एक सीन में ऐसा देखकर ऐसा किया। महिला ने इसके बाद खुद पर एफआईआर भी दर्ज करवा दी।

गुस्से में आकर बोली- आप लोगों का मुहं काला होना चाहिए

उपासना जौहरी नारियलखेड़ा की विवादित जमीन को लेकर 1992 से लड़ाई लड़ रही हैं। उनका कहना है कि सभी कोर्ट फैसले उनके पक्ष में हैं लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। उपासना ने बताया कि वे जानबूझकर स्याही फेंककर चाहती थीं कि उनके खिलाफ FIR हो जाए। ताकि तहसीलदार रतिराम अहिरवार को कोर्ट में पेश होना पड़े और वे अपनी बात अदालत में रख सकें।

गुरुवार की शाम साढ़े 4 बजे के करीब, जब नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार कार्यालय में काम निपटा रहे थे, तभी उपासना जौहरी स्याही की शीशी लेकर आई। बातचीत के दौरान महिला गुस्से में आ गई और नायब तहसीलदार के कपड़े और चेहरे पर स्याही फेंक दी। महिला ने यहां तक कहा कि आप लोगों का मुंह काला होना चाहिए।

FIR होने तक महिला ऑफिस में रुकी रही

घटना के बाद महिला वहां से भागी नहीं। उन्होंने पुलिस का इंतजार किया और पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि हां, स्याही उन्होंने ही फेंकी है। देर रात कोहेफिजा थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की।

महिला ने लगाए ये गंभीर आरोप

उपासना जौहरी ने नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रतिराम अहिरवार बार-बार जमीन और पैसों की डिमांड कर रहे थे। कार्रवाई से इनकार करने पर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। उन्होंने कहा, 33 साल की लड़ाई में मेरे पति की मौत हो गई। अब मैं कोर्ट में तहसीलदार को लाकर सब बताना चाहती हूं।

तहसीलदार ने कहा- गालियां दी, फाइलें खराब की

नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उपासना गाली-गलौज करते हुए ऑफिस में घुसीं और उनके मुंह पर स्याही फेंक दी। स्याही कुछ जरूरी फाइलों पर भी गिर गई जिससे वे खराब हो गईं।

यह भी पढ़ें...डॉक्टर-पुलिसकर्मियों की मिलीभगत... कैदियों की गर्लफ्रेंड ने कराया शराब पार्टी का इंतजाम

फिल्मी से सीखा ये तरीका

उपासना ने फिल्म जॉली एलएलबी-2 (Jolly LLB 2) के सीन का जिक्र किया जिसमें एक आदमी को मृत घोषित किया गया था। सरकारी रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए उसने खुदकुशी की कोशिश की और FIR दर्ज होने से उसका नाम रिकॉर्ड में आ गया। उसी से सीखकर उसने ऐसा किया।

यह भी पढ़ें...हिस्ट्रीशीटर बदमाश के साथ पुलिसवालों की शराब पार्टी, इलाज के बहाने हुआ था भर्ती

अधिकारी बोले- ऐसे तो काम करना होगा मुश्किल

SDM संत हिरदाराम नगर रविशंकर राय ने कहा अगर इस तरह की घटनाएं होती रहीं, तो सरकारी कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो जाएगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

Bhopal

Tags:
  • MP News
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • तहसीलदार
  • बैरागढ़
  • Jolly LLB
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती