विधायक भंवरसिंह शेखावत ने जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कहा गाली तो सुनना पड़ेगी प्यारे

Sanjay Gupta | Feb 23, 2026, 15:44 IST
Share
kailash-vijayvargiya-bhanwar-singh-shekhawat-assembly-spat
kailash-vijayvargiya-bhanwar-singh-shekhawat-assembly-spat

विधानसभा में भागीरथपुरा कांड पर बहस के दौरान पूर्व गुरु-चेले कैलाश विजयवर्गीय और भंवर सिंह शेखावत भिड़ गए। शेखावत ने मंत्री से कहा कि जनता की गाली तो सुननी पड़ेगी प्यारे।

Indore. बदनावर से कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक समय गुरु-चेले के रूप में माने जाते थे। शेखावत ने कई बार कहा कि राजनीति में वही विजयवर्गीय को लेकर आए, लेकिन बाद में शेखावत कांग्रेस में गए और 2023 के चुनाव में कांग्रेस से विधायक बने। अब एक बार फिर उनके बीच की विधानसभा में तकरार राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।

विधानसभा में पहले मंत्री ने यह कहा

दरअसल शुक्रवार को भागीरथपुरा कांड को लेकर स्थगन प्रस्ताव मंजूर हो या नहीं इस पर बहस हो रही थी। इस दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने इस घटना की जानकारी विस्तार से बताई। कहा कि 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक वह अवकाश पर दिल्ली, मथुरा जा रहे थे। लेकिन फिर फोन आया, तो मैं दिल्ली एयरपोर्ट से लौटा सीधे इंदौर पहुंचा।

वहां 20-25 अस्पताल में 200-250 लोगों को भर्ती कराया। मैं तीन दिन तक सोया नहीं, मैंने अस्पताल में नारियल पानी बंटवाए। यह इंदौर के लिए कलंक है, आत्मग्लानी वाली है। भागीरथपुरा मुबंई की धारावी जैसी है. थोड़े अशिक्षित लोग है। इंदौर नंबर वन है और रहेगा।

इस पर भंवर सिंह शेखावत ने टोका और बात ऐसे बढ़ी

इस पर विधायक शेखावत ने टोका और कहा कि मंत्री जी इंदौर की ऐसी तारीफ कर रहे हैं कि जैसे वह सोने का शहर है। फिर 20 मौत कैसे हो गई और आप तो वहीं हो सालों से।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- मैं वहीं का हूं और आप भी हो। आप मेरे साथ डिप्टी मेयर थे, जब मैं स्थाई समिति का अध्यक्ष था।

शेखावत बोले- तारीफ के लिए क्या ये सदन बुलाया है।

मंत्री विजयवर्गीय- फिर क्या गाली देने के लिए बुलाया है।

शेखावत फिर बोले- गाली तो सुनना पड़ेगी प्यारे जनता की।

kailash-vijayvargiya-bhanwar-singh-assembly-spat
kailash-vijayvargiya-bhanwar-singh-assembly-spat


शेखावत और विजयवर्गीय के संबंधों की खटास

शेखावत और विजयवर्गीय के संबंध लंबे समय तक अच्छे रहे, लेकिन बाद में शेखावत ने आरोप लगाए कि विजयवर्गीय के कारण उन्हें इंदौर से बाहर धार जिले में टिकट दिया गया। इसके बाद आरोप लगाए कि उनके कारण वह विधानसभा चुनाव हारे। आखिर में बीजेपी से उकता कर शेखावत 2023 चुनाव के पहले कांग्रेस में चले गए और वहां बदनावर से चुनाव जीते। उन्होंने राजवर्धन दत्तीगांव को हराया।

फिर नरेंद्र सिंह तोमर ने किया माहौल को हल्का

शेखावत ने कहा- आज कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं। माहौल भी कुछ अलग दिखाई दे रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी कहा- किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं। होली आ रही है सभी को खुश रहना चाहिए। रिश्तों में मिठास बनी रहना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- इंदौर में होली पर मूर्ख सम्मेलन होता है। उसमें भंवर सिंह शेखावत की क्या भूमिका रहती है? इस पर शेखावत ने भी हंसते हुए कहा- वहां बजरबट्टू सम्मेलन होता है, जिसमें विजयवर्गीय हर बार अलग-अलग रूप में आते हैं। दूसरे को मौका नहीं मिलता।

भागीरथपुरा में इतने विधायकों ने लगाए थे सवाल

भागीरथपुरा कांड में कांग्रेस लगातार हमलावर रही है। इस मामले में बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ ही जयवर्धन सिंह, प्रताप ग्रेवाल, राजन मंडलोई, अजय सिंह, महेश परमार, सचिन यादव, बाला बच्चन इन सभी विधायकों ने इसे लेकर सवाल लगाए।

जिसके जवाब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिए। इसमें बताया गया कि अभी 22 लोगों की मौत पर 44 लाख की राहत राशि दी गई है। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।

मौत का कारण एक्यूट डायरिया डिजीज बताया गया। हाईकोर्ट के आदेश से मप्र हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सुशील गुप्ता का जांय आयोग गठित हो गया है और जांच शुरू हो गई है। मौत का कारण, जिम्मेदार कौन, मुआवजा राशि यह सभी उनके जांच के बिंदु है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड में क्या जाति देखकर IAS पर तय हुई कार्रवाई, उमंग सिंघार के गंभीर आरोप

विधानसभा में इंदौर का आबकारी घोटाला, मंत्री बोले- AC आबकारी संजीव दुबे की पोस्टिंग प्रशासनिक सुविधा के लिए

एमपी के कांग्रेस नेता को आधी रात को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, AI समिट में विरोध प्रदर्शन करने का आरोप

एमपी विधानसभा बजट सत्र का छठवां दिन, हेमंत कटारे पर टिकी सबकी नजरें

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • भंवर सिंह शेखावत
  • विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर
  • भागीरथपुरा
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा