मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खास BJP जिलाध्यक्ष चिंटू के साथ नहीं, मंत्री सिलावट, ठाकुर और पटेल

Sanjay Gupta | Dec 29, 2024, 13:35 IST
Share
mla indore
mla indore

बीजेपी नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद की दौड़ जारी है, जिसका फैसला अब दिल्ली से होने का बात कही जा रही है। इंदौर नगराध्यक्ष पद की रायशुमारी तो पहले हो चुकी थी

बीजेपी नगराध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद की दौड़ जारी है, जिसका फैसला अब दिल्ली से होने का बात कही जा रही है। इंदौर नगराध्यक्ष पद की रायशुमारी तो पहले हो चुकी थी और अब शनिवार (28 दिसंबर) को जिलाध्यक्ष पद के लिए भी रायशुमारी पूरी कर नाम बंद लिफाफे में भोपाल भेज दिए गए हैं। पहले इंदौर में जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी औपचारिकता ही लग रही थी। लेकिन अब मंत्री तुलसी सिलावट ने इसमें पेंच फंसा दिया है। इसके साथ ही मंत्री विजयवर्गीय के साथ राजनीतिक तौर पर दूरियां रखने वाली महू विधायक ऊषा ठाकुर और देपालपुर विधायक मनोज पटेल भी चिंटू के साथ नहीं है।

क्यों लग रही थी औपचारिकता

बीजेपी जिलाध्यक्ष इंदौर पद पर नौ महीने पहले ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी चिंटू वर्मा की ताजपोशी हुई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि इस रायशुमारी में ज्यादा कोई मतलब नहीं है और चिंटू के नाम पर कोई आपत्ति नहीं आएगी। लेकिन जब रायशुमारी हुई तो मंत्री तुलसी सिलावट ने अडंगा अड़ा दिया।

इस तरह मंत्री सिलावट ने दिया दूसरा नाम

मंत्री सिलावट ने अपने खास करीबी अंतरदयाल सिंह का नाम दे दे दिया है। मंत्री के साथ ही उनके समर्थकों ने भी उन्हीं का नाम बंद लिफाफे में दे दिया है। उनका नाम आने के बाद अब जिलाध्यक्ष इंदौर बीजेपी पद की दौड़ रोचक हो गई है।

इंदौर महापौर के जन्मदिन के पोस्टर निगम टीम ने हटाए, पोस्टर नहीं लगाने की थी अपील

मंत्री विजयवर्गीय के साथ तो उषा, पटेल भी नहीं

उधर, चिंटू के लिए यह भी परेशान है कि ग्रामीण में कोई भी विधायक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का समर्थक नहीं है। महू की विधायक व पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ जमकर राजनीतिक दूरियां चल रही है। ऐसे में वह और उनके समर्थक चिंटू के साथ जाएंगे यह मुश्किल है। इसी तरह देपालपुर विधायक मनोज पटेल और उनके समर्थक भी चुनाव के बाद मंत्री विजयवर्गीय की पटेल पर हुई टिप्पणी से खासे नाराज है। ऐसे में मंत्री सिलावट से ही समर्थन की उम्मीद थी लेकिन वह भी नहीं हुआ।

इंदौर कलेक्टर की दो टूक, सुबह हो रात हो या छुट्टी हो काम करना होगा

इस तरह जिलाध्यक्ष की दौड़ में यह नाम

इंदौर बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पदासीन चिंटू वर्मा के साथ ही अंतरदयाल सिंह, साष मोदे जैसे भी दावेदार मैदान में है। इसके साथ ही घनश्याम नारोलिया, धर्मेंद्र वर्मा, श्रवण चावड़ा, सुनील तिवारी, आरती शर्मा का नाम भी रायशुमारी में उठा है।

उधर, नगराध्यक्ष के लिए तीन ही नाम चर्चा में

उधर इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष के लिए प्रमुख तौर पर तीन ही नाम रेस में चल रहे हैं। इसमें वर्तमान पद पर आसीन गौरव रणदिवे तो हैं ही इसके साथ ही एमआईसी मेंबर अभिषेक बबूल शर्मा और बीजेपी के संभागीय प्रवक्ता दीपक टीनू जैन का नाम प्रमुखता से चल रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय दौड़ में नहीं हैं। क्योंकि खुद मंत्री की विधानसभा के साथ ही उनके करीबी साथी विधायक रमेश मेंदोला की विधानसभा दो और तीन में गोलू शुक्ला की विधानसभा से उनकी जगह सुमित मिश्रा का नाम रायशुमारी में गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • MP
  • इंदौर
  • Indore
  • तुलसी सिलावट
  • मध्य प्रदेश
  • आकाश विजयवर्गीय
  • उषा ठाकुर
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • इंदौर नगराध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान