मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले लव जिहाद के नाम पर चल रहा षडयंत्र, सोनम रघुवंशी पर बोले संस्कारों की कमी
Sanjay Gupta | Jul 20, 2025, 21:03 IST
Photograph: (The Sootr)
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लव जिहाद पर टिप्पणी की। उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी के संस्कारों पर भी सवाल उठाए।
INDORE. लव जिहाद को लेकर एक बार फिर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुखर हुए हैं। रविवार को अपनी विधानसभा इंदौर एक में विकास कामों के पूजन के दौरान उन्होंने मंच से लव जिहाद को लेकर समझाइश दी। साथ ही राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर भी फिर संस्कारों की बात दोहराई।
मंत्री विजयवर्गीय ने मंच से कहा कि लव जिहाद के नाम पर हमारे समाज के ऊपर बहुत बड़ा षडयंत्र चल रहा है। हिंदू नाम से लड़के हमारी बहन-बेटियों को फंसाते हैं, दोस्ती कर लेते हैं, इसके बाद उनका जीवन बर्बाद कर देते हैं। अपनी बेटियों को संस्कार दो कि दोस्ती नहीं करना, यदि दोस्ती करो तो पहले पता करो मां-बाप कौन है। यह लव हिजाद में हमारी बहन-बेटियां फंसती जा रही है। मेरी मां रामचरित मानस के 10 दोहे सुनाने पर दूध देती थी और 10 दोहे सुनाने पर ही भोजन देती थी। रात में रामचरित मानस का पाठ अर्थ सहित पढ़ना अनिवार्य था, जिससे श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतार सकें।
ये भी पढ़ें... उमंग सिंघार और सज्जन सिंह वर्मा बोले- इंदौर, भोपाल में 90 डिग्री के ब्रिज जब बने, तब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों नहीं गए
हाल ही में मंत्री विजयवर्गीय ने लव जिहाद को लेकर आक्रामक रूप दिखाया है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के इंदौर दौरे के दौरान मंत्री ने कहा था कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के सामने कई चुनौतियां है, हमें केवल चुनाव जीतने पर ध्यान नहीं देना है, बल्कि समाज की विकृतियों पर भी नजर रखनी होगी. इसमें एक लव जिहाद भी शामिल है। बीजेपी कार्यकर्ताओं को इस संबंध में काम करना होगा, यदि हमारे रहते हुए ऐसी ताकतें शहर में पनपती है तो हमे शर्म से डूब मरना चाहिए। यदि हमारे शहर में ऐसी घटनाएं होती हैं, तो हमें ऐसा सबक सिखाना होगा कि लोग ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचें।
ये भी पढ़ें... MP News; इंदौर के दो 90 डिग्री वाले ब्रिज को देखने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, PWD का झूठ खुला
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ 20 जुलाई रविवार को विधानसभा क्षेत्र 1 के वार्ड 4 में 6 करोड़ से अधिक की लागत के 21 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। साथ ही विधानसभा 1 के बगीचों में लगाने के लिए ढाई करोड़ से अधिक की लागत के ओपन जिम सेट और झूले-चकरी दिए गए।
ये भी पढ़ें... एमपी को मिलेगी एक और वंदेभारत ट्रेन, इंदौर-दिल्ली के बीच का सफर होगा आसान
पूर्व विधायक आकाश विजयर्वगीय ने कहा कि विधानसभा एक के प्रत्येक वार्ड में पानी की समस्या का समाधान करते हुए 8-8 बोरिंग लगवाए। बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मिले इसके लिए संजीवनी क्लिनिक की व्यवस्था की जा रही है। हम दो एप भी बनाने जा रहे हैं। एक एप से आपको इस बात की जानकारी मिलेगी की कि आपके घर के नजदीक कौनसा अस्पताल, स्कूल, आंगनवाड़ी आदी जरूरी सुविधाएं है और वे कहां पर हैं। दूसरे एप से आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपके क्षेत्र में कितना विकास हुआ है और कहां-कहां पर विकास कार्य चल रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ,पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, क्षेत्र 1 के समस्त भाजपा पार्षद, 6 मंडलों के अध्यक्ष, के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय रहवासियों के साथ ही प्रशासनिक अमले से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
लव जिहाद समाज के लिए षडयंत्र
ये भी पढ़ें... उमंग सिंघार और सज्जन सिंह वर्मा बोले- इंदौर, भोपाल में 90 डिग्री के ब्रिज जब बने, तब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय क्यों नहीं गए
आजकल के सीरियल विकृति फैला रहे हैं
विजयवर्गीय ने कहा कि एक समय 100 में से 5 बच्चों को चश्मा लगता था, लेकिन अब 100 में से 30 बच्चों को चश्मा लगने लगा है। बच्चे मोबाइल की लत के शिकार हो रहे हैं। माताओं से मेरा निवेदन है कि बच्चों को फास्टफूड से दूर रखें। घर का बना हुआ पौष्टिक खाना खिलाए, पेट कोई डस्टबीन नहीं है। मेरी माँ कोयले की सिगड़ी पर पराठे बनाकर खिलाती थी और हम खूब खाते भी थे, क्योंकि दिनभर साइकिल चलाते थे। आजकल के बच्चों का दोस्त मोबाइल है। इस दोस्त से दूरी बनाए और सुबह उठकर व्यायाम करें, जिससे दिनभर ऊर्जावान रहेंगे।
पहले बोले थे लव जिहाद हो तो शर्म से डूब मरना चाहिए
ये भी पढ़ें... MP News; इंदौर के दो 90 डिग्री वाले ब्रिज को देखने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, PWD का झूठ खुला
सोनम रघुवंशी को लेकर यह बोले
वहीं सोनम रघुवंशी को लेकर मंत्री ने मंच से कहा कि एक हमारी विधानसभा की ही बेटी है, क्या नाम है उसका…. सोनम रघुवंशी। क्या किया उसने, यह संस्कारों की कमी के कारण होता है। मां बेटियों को बैठाएं, रामचरित मानस पढ़ें। संस्कार देना चाहिए। यह संस्कारों की कमी के कारण हो रहा है। इसके पहले भी मंत्री सोनम को लेकर कह चुके हैं कि बेटी ने इंदौर को शर्मसार कर दिया है और बिना संस्कारों के बच्चे सोनम जैसे बन जाते हैं। सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि उसने शिलांग में हनीमून पर अपने पति राजा रघुवंशी को ले जाकर उसकी हत्या कराकर शव खाई में फेंक दिया और यह सब उसने तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह से मिलकर किया। फिलहाल सोनम, राज और तीनो हत्यारे आनंद कुर्मी, विशाल चौहान और आकाश राजपूत जेल में हैं।
6 करोड़ के विकास काम की शुरूआत
ये भी पढ़ें... एमपी को मिलेगी एक और वंदेभारत ट्रेन, इंदौर-दिल्ली के बीच का सफर होगा आसान
महापौर बोले- सफाई विजयवर्गीय ने शुरू की थीमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर मे रात में सफाई कैलाश विजयवर्गीय जी ने शुरू की थी। यह उनके ही प्रयासों का फल है कि इंदौर देश में लगातार आठवी बार स्वच्छ शहरों में पहले नंबर पर आया है। कैलाशजी के नेतृत्व मे प्रदेश के आठ शहरों ने स्वच्छता के अवार्ड जीते हैं। अब हम ऐसा एप लॉच कर रहे हैं, जिससे आप अपने घर के कचरे के लिए एप के जरिए कचरा गाड़ी बुला सकेंगे। |
आकाश विजयवर्गीय बोले दो ऐप बना रहे हैं
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari