मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले देश को केवल RSS बचा सकता है, कांग्रेस से बीजेपी में आए तुलसी, शुक्ला भी संघ के गणवेश में

Sanjay Gupta | Published:
Share
kailash-vijayvargiya-rss
kailash-vijayvargiya-rss

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर इंदौर में 5 अक्टूबर को दो लाख स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। पारंपरिक गणवेश में स्वयंसेवक सड़कों पर कदमताल करते हुए निकले।

INDORE. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष पर रविवार पांच अक्टूबर को इंदौर में भी जिले के 34 जगहों से करीब दो लाख स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भागीदारी की। पारंपरिक गणवेश में यह स्वयंसेवक सड़कों पर कदमताल करते हुए निकले।

इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ संचलन में भागीदारी की। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व विधायक संजय शुक्ला हो या बीजेपी के विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित अन्य नेता सभी संघ के गणवेश में शामिल हुए। पथ संचलन का पूरा मार्ग भगवा रंग में रंगा हुआ था।



Ramesh Mendola
Ramesh Mendola


ये भी पढ़ें...दिक्कत है तो पाकिस्तान जाओ... दिग्विजय के RSS वाले बयान पर भड़के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा

मंत्री बोले - संघ नहीं करता वोट बैंक की राजनीति

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि- मेरा मानना है इस देश को कोई बचा सकात है तो संघ है, क्योंकि उन्हें तुष्टिकरण से कोई मतलब नहीं, उन्हें वोट बैंक की राजनीति नहीं करना है। उन्हें सिर्फ राष्ट्र नीति के साथ देशभक्ति के साथ चलना है। राष्ट्र पहले के साथ चलना है। इसलिए बाकी सभी लोग कहीं ना कहीं वोट बैंक की राजनीति करते हैं कुर्सी की राजनीति करते हैं, संघ को ना कुर्सी चाहिए ना राजनीतिक लाभ लेना है।

c6bccdc8-8db
c6bccdc8-8db


उनका एक ही उद्देशय है कि देश मजबूत हो। इसलिए वह बात करते हैं व्यक्ति निर्माण, समाज निर्माण और देश निर्माण की। मंत्री ने कहा कि संघ की शाखा में व्यक्ति का निर्माण होता है, जिससे समाज बनता है और इसी से देश का निर्माण होता है। संघ की सौ साल की तपस्या है, तीन पीढ़ियां इसमें खप गई है।



Tulsi or sumit mishra
Tulsi or sumit mishra


ये भी पढ़ें...इंदौर में RSS का पथ संचलनः दो लाख स्वयंसेवक होंगे शामिल, घर-घर को दिया न्यौता

ये भी पढ़ें...दिग्विजय बोले- मुस्लिम आबादी घटी, RSS पर लगाए दंगे भड़काने के आरोप, I Love Muhammad पर ये कहा

संघ की गणवेश ही करती है गौरान्वित

कैलाश ने कहा कि आज संघ की स्थिति ऐसी है कि गणवेश पहने वाला खुद को गौरान्वित महूसस करता है। वह खुद को देश का समर्पित कार्यकर्ता मानता है और गणवेश से संदेश मिलता है कि वह देश के लिए जी रहा है मर रहा है। किसी भी देश के निर्माण के लिए पीढ़िया लगती है और संघ ने यह किया है।



Sanjay shukla
Sanjay shukla


ये भी पढ़ें...भारत का लोकतंत्र खतरे में: कोलंबिया से राहुल गांधी ने BJP और RSS पर किया बड़ा हमला

आमजन ने पथ संचलन पर की पुष्पवर्षा

6b360550-018
6b360550-018


शहर के भंवरकुआ, चिमनबाग, बंगाली चौराहा और संगम नगर में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन का जगह जगह स्वागत हुआ। आमजन ने महिलाओं ने भी पथ संचलन पर पुष्पवर्षा की। अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह अरुण कुमार कनाडिया क्षेत्र के पथ संचलन में शामिल हुए और स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष का संदेश भी दिया।

Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • RSS
  • संजय शुक्ला
  • आकाश विजयवर्गीय
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
  • इंदौर में RSS का पथ संचलन
  • तुलसी सिलावट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर