शिवराज को लगे वर्षों, तो मोहन ने सिर्फ दस महीने.. कमलनाथ का BJP पर तंज
Raj Singh | Nov 03, 2024, 14:08 IST
kamalnath.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मोहन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने मोहन सरकार के 10 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा साझा किया है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी पारा हाई है। राज्य की दो विधानसभा सीटों विजयपुर और बुदनी पर उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मौजूदा मोहन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों का जिक्र किया। कमलनाथ ने लाड़ली बहना योजना से लेकर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी तक के वादों पर कटाक्ष किया है।
दरअसल, छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद कमलनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से मोहन सरकार के 10 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा दिया है। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुदनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश के ये दोनों ही उपचुनाव जनता को सरकार के 10 महीनों के कामकाज की समीक्षा करने और सरकार को कर्तव्यबोध कराने का अवसर देते हैं। ये उपचुनाव जनता को अपने वोट की ताकत से सरकार की नींद खोलने और उन्हें आईना दिखाने का मौका देते हैं। नाथ अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है।
कांग्रेस नेता यहीं नहीं रुके उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लाड़ली बहना योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे लिखा कि लाड़ली बहना योजना की राशि 3000 रुपए प्रतिमाह करने का वादा भी झूठा साबित हो चुका है। 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने के झूठ का पाखंड टूट चुका है। किसानों को बोनस और समर्थन मूल्य वाली बात कोरी लफ्फाजी निकली है। सैकड़ों महत्वपूर्ण योजनाएं या तो घोषित रुप से बंद कर दी गई हैं।
मोहन यादव ने कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर जीतू पटवारी को दी यह सलाह
कमलनाथ ने लाड़ली बहना योजना पर एक बार फिर से जोर देते हुए कहा कि नए हितग्राहियों को जोड़ने का काम शून्य है, पुराने हितग्राहियों की छटनी तेजी से जारी है। जनता को मिलने वाली विभिन्न वित्तीय सहायताओं को रोककर केवल एक योजना में राशि जारी करना भोली-भाली जनता से इस शातिर सरकार की नायाब ठगी है। परिवार के हर सदस्य की जेब काटना और फिर लूट के उसी पैसों का एक छोटा सा हिस्सा जनता को लौटाकर वाहवाही लूटना, इस फरेबी सरकार की आदत बन चुकी है।
इन सबके अलावा कमलनाथ ने महंगाई का भी जिक्र किया और जमकर सरकार पर बरसे। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि महंगाई जान ले रही है। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। सड़कों पर चन्द्रमा की सतह जैसे गड्ढे हैं। बाजार में सन्नाटा पसरा है। बेटी घर की चौखट पार करते ही असुरक्षित है। किसान बिलख रहे हैं। व्यापारियों से वसूली जारी है।
जननी सुरक्षा योजना पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, याद दिलाया सरकार का कर्तव्य
कमलनाथ यहीं नहीं रुके उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल को जंगलराज से तुलना की। नाथ ने डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, शिवराज सिंह चौहान को जो जंगलराज लागू करने में कुछ साल लगे थे, आपने कुछ महीनों में ही वो कीर्तिमान रच दिया है। कांग्रेस नेता ने विजयपुर और बुदनी की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं उपचुनाव क्षेत्र की जनता से अपील करता हूं कि इस सरकार को जगाने और अपने वोट की तातत दिखाने की नीयत से मतदान करें और बीजेपी की पराजय सुनिश्चित कर लोकतंत्र के महापर्व को पावन और सार्थक बनाएं।
वादा पूरा करने में विफल रही सरकार- कमलनाथ
सरकार का पाखंड आया सामने- कांग्रेस नेता
मोहन यादव ने कांग्रेस की कार्यकारिणी को लेकर जीतू पटवारी को दी यह सलाह
जनता की जेब काट रही है सरकार
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की बुदनी और श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं।
मध्यप्रदेश के ये दोनों ही उपचुनाव जनता को सरकार के 10 महीनों के कामकाज की समीक्षा करने और सरकार को कर्तव्यबोध कराने का अवसर देते हैं। ये उपचुनाव जनता को अपने वोट की ताक़त से…
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 3, 2024
सड़कों पर चन्द्रमा की सतह जैसे गड्ढे- नाथ
जननी सुरक्षा योजना पर कमलनाथ ने उठाए सवाल, याद दिलाया सरकार का कर्तव्य
मोहन यादव ने 10 महीने में रचा इतिहास- कांग्रेस नेता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman