कपिल मिश्रा का MP से गहरा नाता, पिता रामेश्वर मिश्रा रीवा के अखबार में रहे उपसंपादक

Jitendra Shrivastava | Feb 08, 2025, 20:04 IST
Share
thesootr
Kapil Mishra related to MP Photograph: (thesootr)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा का नाम प्रमुखता से उभरा है। वे दिल्ली की करावल नगर सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। उनका मध्यप्रदेश से गहरा नाता है... पढ़ें खास खबर...

NEW DELHI. दिल्ली की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। 27 साल बाद बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी (AAP) को इस चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा। आप सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी।

दिल्ली की जीत में मध्यप्रदेश कनेक्शन भी अहम रहा है। नई दिल्ली सीट से बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा की ससुराल मध्यप्रदेश के धार में है। उनका विवाह पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की बेटी स्वाती से हुआ है। प्रवेश की सास नीना वर्मा धार से बीजेपी विधायक हैं। प्रवेश खुद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर में जीवित अनामिका के पिंडदान का मामला, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का बयान- ऐसा नहीं करे परिवार, ऐसी लड़कियों की हो जाती है मौत

देश को मिली नई संसद, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा का तंज- ये तो आजादी के बाद पहले दिन होना चाहिए था!

आप में थे कपिल मिश्रा, बीजेपी के टिकट पर जीते

आम आदमी पार्टी की हार के बाद दूसरा प्रमुख नाम कपिल मिश्रा का उभरता है। वे दिल्ली की करावल नगर सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए हैं। कपिल पहले आम आदमी पार्टी में थे। 2015 में वे आप के टिकट पर करावल नगर सीट से चुनाव लड़कर विधायक और फिर मंत्री बने थे। 2017 में आप सरकार ने उन्हें जल मंत्री के पद से बर्खास्त किया था। कपिल ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, इसके बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। फिर उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया था।

कपिल के पिता रीवा में पले-बढ़े

वरिष्ठ पत्रकार जयराम शुक्ला लिखते हैं कि कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की नीतियों के खिलाफ मुखर होकर आम आदमी पार्टी के पतन का मार्ग प्रशस्त किया। कपिल का मध्यप्रदेश से गहरा नाता है। उनके पिता रामेश्वर मिश्रा 'पंकज' बड़े साहित्यकार और विचारक रहे हैं, जबकि उनकी मां अन्नपूर्णा देवी दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की डिप्टी मेयर भी रह चुकी हैं। रामेश्वर मिश्र पंकज का मूल मध्यप्रदेश के रीवा जिले से है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दिल्ली की विधानसभा में केजरीवाल ने सुनाई चौथी पास राजा की कहानी, जवाब में भाजपा के कपिल मिश्रा ने सुनाई ''नमक हराम'' की कहानी

दिग्विजय के बयान पर कपिल मिश्रा का पलटवार, ग्वालियर में पूछा- राहुल गांधी बताएं, ये भारत जोड़ो यात्रा है या पाकिस्तान जोड़ो यात्रा

पत्रकार शुक्ला बताते हैं, पुरानी पीढ़ी के रीवा के लोग रामेश्वर मिश्र को अच्छे से जानते हैं। उनका जन्म रीवा जिले के पटेहरा गांव में हुआ था। वे रीवा के मार्तण्ड स्कूल और अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में पढ़े। सत्तर के दशक में रीवा से प्रकाशित 'बांधवीय समाचार' से उन्होंने उप संपादक के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद परिस्थितिवश वे दिल्ली चले गए, जहां उनकी प्रतिष्ठा लगातार बढ़ती गई।

कपिल मिश्रा का जन्म 13 नवंबर 1980 को दिल्ली में हुआ। कपिल ने दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज से ग्रेजुएशन किया। 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के घोटाले के खिलाफ मुखर हुए। उन्होंने इस पर किताब भी लिखी थी। अब जब 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो कपिल मिश्रा 'सीएम मटेरियल' के तौर पर चर्चाओं में हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • BJP leader Kapil Mishra
  • बीजेपी नेता कपिल मिश्रा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कपिल मिश्रा
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा