खंडवा में भाजपा नेता संतोष पांडे ने की आत्महत्या, मरने से पहले बनवाया था वीडियो

Sandeep Kumar | Published:
Share
khadwa-bjp-leader-santosh
khadwa-bjp-leader-santosh

खंडवा में भाजपा नेता संतोष पांडे ने प्रॉपर्टी विवाद के कारण जहर खा लिया। इलाज के लिए उन्हें इंदौर लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनवाया था...

मुश्ताक मंसूरी@ खंडवा

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा में भाजपा नेता संतोष पांडे ने प्रॉपर्टी विवाद के कारण आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बाद उन्हें गंभीर हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मौत से पहले संतोष पांडे ने एक वीडियो बनवाया, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों पर गंभीर लगाए है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे।

कार्यालय में बेहोश थे संतोष

संतोष पांडे अपने निजी कार्यालय में थे, जब उनकी बच्ची चाय देने के लिए गई। उसने पाया कि संतोष बेहोश पड़े थे। बच्ची ने तुरंत परिजनों को सूचित किया और उन्हें खंडवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और इंदौर के अस्पताल भेजने की सलाह दी। इंदौर में डॉक्टरों ने कहा कि संतोष पांडे की हालत नाजुक है और उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा।

ये खबर भी पढ़िए...सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह में थे रिलेशन, मेघालय पुलिस का खुलासा, राज ही है मास्टरमाइंड

संतोष पांडे के भाई प्रवीण पांडे ने डॉक्टर से अनुमति लेकर एक वीडियो बनाया। वीडियो में संतोष ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते जहर खाने की बात कही। उन्होंने उपेंद्र मंडलोई, राजू मंडलोई और उमंग मंडलोई पर आरोप लगाया कि ये लोग न तो उन्हें पैसे दे रहे थे, न ही जमीन। संतोष ने कहा कि इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया।

ये खबर भी पढ़िए...अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 240 यात्रियों की मौत, दो यात्री जिंदा बचे

प्रॉपर्टी विवाद और धमकियां

प्रवीण पांडे ने आरोप लगाया कि संतोष पांडे के परिवार को इन लोगों से कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। संतोष की पत्नी को भी धमकियां दी जा रही थीं कि उन्हें और उनके बच्चों को उठाकर ले जाया जाएगा। यह विवाद करीब दो महीने से चल रहा था और संतोष इससे मानसिक रूप से परेशान थे।

ये खबर भी पढ़िए...निगम-मंडलों में ​नेताओं की नियुक्ति पर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या बोले- वीडी शर्मा?

सुसाइड नोट की जानकारी

संतोष पांडे के भाई प्रवीण पांडे ने बताया कि संतोष ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। हालांकि, अब तक वह नोट परिवार को नहीं मिला है। प्रवीण ने कहा कि संतोष ने अस्पताल में होश में आने के बाद उन्हें इस नोट के बारे में बताया था।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक, PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला

पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर के विजयनगर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो और सुसाइड नोट की जांच की जा रही है, और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या प्रॉपर्टी विवाद वास्तव में संतोष पांडे की आत्महत्या का कारण था।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • संतोष पांडे
  • भाजपा नेता
  • खंडवा
  • भाजपा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर