पशुओं की हड्डियों और चर्बी से खंडवा में बन रहा था नकली घी, खुलासा होते ही मच गया हड़कंप

Anjali Dwivedi | Updated:
Share
khandwa-illegal-animal
khandwa-illegal-animal

खंडवा में जिला प्रशासन ने पशुओं की चर्बी से घी बनाने वाले अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में जानवरों के अवशेष मिले हैं। आरोपी अनवर कुरैशी हिरासत में है और जांच जारी है।

खंडवा @ मुश्ताक मंसूरी

मध्य प्रदेश के खंडवा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। यहां जिला प्रशासन ने पशुओं की चर्बी से घी बनाने वाले एक अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है।

सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम, खाद्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने इमलीपुरा क्षेत्र के बेगम पार्क के पास दबिश देकर इस घिनौने कारोबार को उजागर किया। पुलिस ने आरोपी संचालक अनवर कुरैशी को हिरासत में लेकर मोघट थाने पहुंचाया है।

0b50e0a2-cfc
0b50e0a2-cfc


अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग

जिला प्रशासन को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। स्थानीय इमलीपुरा क्षेत्र से लगे बेगम पार्क के पास पशुओं की चर्बी से घी बनाने का अवैध कारखाना चल रहा था। मुखबिरों की सूचना पर जब जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने यहां दबिश दी, तो बड़ी संख्या में पशुओं की चर्बी से बने नकली घी के डिब्बे और अन्य सामग्री बरामद हुई।

जैसे-जैसे रूम खुलते गए वैसे-वैसे पता चलता रहा कि यहां कारोबार कितने बड़े स्तर पर चल रहा था। दरअसल यहां मृत पशुओं की खाल (जानवरों की चर्बी), चर्बी, हड्डी और अन्य पशु अवशेष मिले है। प्राथमिक तौर पर पता चला कि इससे घी बनाया जा रहा था, जिसे मार्केट में सप्लाई किया जा रहा था।
मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने माल जप्त करके इस कारखाने को सील कर दिया है। आरोपी अनवर कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम ने किसी प्रकार की अनुमति से इनकार किया है और अवैध होने पर इस जगह से अतिक्रमण हटाने की बात की है।

5ed3e048-ec8
5ed3e048-ec8


स्वास्थ्य से खिलवाड़- जिला प्रशासन

जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि यहां स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जब्त सामग्री के सैंपल अब जांच के लिए भेजे जाएंगे।

रिपोर्ट आने के बाद अनवर कुरैशी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने चर्बी और चमड़े के सैंपल लिए, जो लैब में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यहां किस जानवर की चर्बी और चमड़ा है।

5304adfd-d40
5304adfd-d40


पशु चिकित्सा विभाग का क्या कहना है?

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि इस कारखाने के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। अब इसे अतिक्रमण मानकर ढहाने की तैयारी की जा रही है। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी मनीष कश्यप ने बताया कि मौके से चर्बी और चमड़े के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह किस पशु के अवशेष हैं।

6e920929-077
6e920929-077


दंडात्मक कार्रवाई होगी सख्त

SDM बजरंग बहादुर के मुताबिक, यह लोगों की सेहत के साथ किया जा रहा गंभीर खिलवाड़ है। आरोपी अनवर कुरैशी से पूछताछ जारी है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

प्रशासन का कहना है कि लैब रिपोर्ट मिलते ही आरोपी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जप्त माल को सुरक्षित कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सिस्टम की लापरवाही ने ली मासूम की जान, सतना में कुपोषण से मौत पर सात कर्मचारियों को नोटिस

एमपी न्यूज:एमपी में कुपोषण, मंत्री ने माना, 33% बच्चों में वजन कम

कुपोषण न्यूज : 33% बच्चे कम वजन, 8 साल से नहीं बढ़ी आंगनवाड़ी की पोषण राशि

बीवी-बच्चे पालने की हैसियत नहीं तो शादी न करें, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बयान

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • खाद्य विभाग
  • पशु चिकित्सा विभाग
  • खंडवा
  • अतिक्रमण
  • नकली घी
  • जानवरों की चर्बी
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित

By Umeshwari Baghel

काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

By Ashish Bhardwaj

छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज

By Sanjay Gupta

इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर

By Umeshwari Baghel

बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?

By Aman Vaishnav

एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?