59d76e4d-786
खंडवा में पानी को लेकर उबला जनआक्रोश, SDM बजरंग बहादुर सिंह की बदजुबानी पर हंगामा
Sandeep Kumar | Updated:
khandwa-water-crisis
खंडवा में पानी की भीषण कमी और प्रशासन की बेरुखी से नाराज जनता ने इंदिरा चौक पर चक्काजाम कर विरोध जताया। SDM बजरंग बहादुर सिंह द्वारा प्रदर्शनकारियों को डांटने और धमकाने की भाषा ने आग में घी डालने का काम किया।
मुश्ताक मंसूरी @ खंडवा
जिले में पानी की भीषण समस्या ने जनता का गुस्सा उबाल दिया। दरअसल इंदिरा चौक पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पानी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम कर रही भीड़ को समझाने पहुंचे SDM बजरंग बहादुर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कड़े लहजे में बात की। जब एक महिला ने कहा कि उनके मोहल्ले में एक सप्ताह से पानी नहीं आया है, तो SDM ने इसे नियम विरुद्ध बताकर कार्रवाई की धमकी दे डाली।
इस पर महिला ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि हम इंसान हैं, अपराधी नहीं। जेल में डाल दोगे तो कम से कम पानी तो मिलेगा। इस जवाब ने मौके पर मौजूद लोगों को और अधिक भड़का दिया और अन्य महिलाएं भी आगे आकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।
![59d76e4d-786]()
प्रदर्शन के दौरान यह सवाल हर ओर गूंजता रहा कि क्या जनता को अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए सड़क पर उतरने का भी अधिकार नहीं है? क्या कोई प्रशासनिक अधिकारी जनता को खुलेआम धमका सकता है? क्या ये लोकतंत्र है या नौकरशाही का घमंड? जनता ने पूछा कि यदि अधिकारी खुद को जनता से ऊपर समझने लगें, तो जनता की सुनवाई कौन करेगा?
ये खबर भी पढ़िए... वक्फ का विरोध वही कर रहे हैं, जो गरीब मुसलमानों के पक्ष में नहीं हैं: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
SDM बजरंग बहादुर सिंह का यह व्यवहार कोई नया नहीं है। इससे पहले भी उनके विरुद्ध अभद्र आचरण को लेकर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने कई बार नाराज़गी जताई है। कुछ मामलों में लिखित शिकायतें भी दर्ज की गईं, लेकिन हर बार मामला दबा दिया गया। सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ आचरण से संबंधित एक जांच अभी भी लंबित है, लेकिन प्रशासनिक संरक्षण के चलते कार्रवाई होती नहीं दिख रही।
ये खबर भी पढ़िए... वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को बताया काला कानून, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
खंडवा की जनता को नर्मदा जल योजना से बड़ी उम्मीदें थीं। अरबों रुपए की लागत वाली यह योजना अब मज़ाक बनकर रह गई है। शहर के कई इलाकों में हफ्तों पानी की एक बूंद नहीं पहुंचती। महिलाएं बर्तन लेकर सड़कों और निगम कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। निगम की ओर से कभी-कभार टैंकर भेज दिए जाते हैं, जो अस्थायी राहत से ज्यादा कुछ नहीं होते। जनता का सीधा सवाल है कि जब योजना पूरी हो चुकी है तो पानी क्यों नहीं आ रहा? और दोषी कंपनियों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार के बंद पोर्टल ने मप्र खादी बोर्ड को किया निराश
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन SDM की भाषा और रवैये के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाएगा। प्रशासन और जनता के बीच बढ़ती दूरी इस घटना से साफ जाहिर होती है। अगर यह दूरी खत्म नहीं की गई, तो भविष्य में असंतोष और गहराता जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... 9 आईएएस के तबादले, बदले गए 4 जिलों के कलेक्टर, आशीष सिंह को मिला सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार
जिले में पानी की भीषण समस्या ने जनता का गुस्सा उबाल दिया। दरअसल इंदिरा चौक पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और पानी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम कर रही भीड़ को समझाने पहुंचे SDM बजरंग बहादुर सिंह ने प्रदर्शनकारियों से कड़े लहजे में बात की। जब एक महिला ने कहा कि उनके मोहल्ले में एक सप्ताह से पानी नहीं आया है, तो SDM ने इसे नियम विरुद्ध बताकर कार्रवाई की धमकी दे डाली।
इस पर महिला ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि हम इंसान हैं, अपराधी नहीं। जेल में डाल दोगे तो कम से कम पानी तो मिलेगा। इस जवाब ने मौके पर मौजूद लोगों को और अधिक भड़का दिया और अन्य महिलाएं भी आगे आकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं।
क्या ये लोकतंत्र है?
ये खबर भी पढ़िए... वक्फ का विरोध वही कर रहे हैं, जो गरीब मुसलमानों के पक्ष में नहीं हैं: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी
SDM की कार्यशैली पहले भी रही है विवादों में
ये खबर भी पढ़िए... वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को बताया काला कानून, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन
अरबों की नर्मदा योजना बनी मजाक
ये खबर भी पढ़िए... केंद्र सरकार के बंद पोर्टल ने मप्र खादी बोर्ड को किया निराश
क्या मिलेगा जनता को न्याय?
ये खबर भी पढ़िए... 9 आईएएस के तबादले, बदले गए 4 जिलों के कलेक्टर, आशीष सिंह को मिला सिंहस्थ मेला अधिकारी का प्रभार
आज भिलाई-दुर्ग के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण
By Harrison Masih
MP में मोहन सरकार के 3 साल: पीएम नरेंद्र मोदी को अपनी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड दिखाएंगे सीएम मोहन यादव, जानें क्या हैं मुख्यमंत्री की सिद्धि-साधना और संकल्प
By Sunil Shukla
जिंदा हूं मैं...श्मशान में चिता सजाकर शव लेने पहुंचे परिजन, तो ICU में सांसें लेता मिला मरीज
By Aman Vaishnav
गजब एमपी में अजब व्यवस्था! शराब दुकानों पर बैठे डॉक्टर, पहले सेहत की जांच, फिर मिल रही शराब
By Sourabh Bhatnagar
News Strike: BJP से नाराज ब्राह्मण? बीजेपी नहीं तो कौन सी पार्टी बनेगी विकल्प, Brahmin Politics Vs UP-MP Politics
By Harish Divekar
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad