डिप्टी रेंजर शंकर चौहान पर ड्राइवर की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप, रेप केस में जा चुका है जेल
Raj Singh | Mar 23, 2025, 14:24 IST
khandwa
खंडवा में डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान पर छेड़छाड़ का दूसरा मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हो चुका है।
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बार फिर फॉरेस्ट विभाग के डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इंदौर निवासी 37 वर्षीय महिला ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि आरोपी डिप्टी रेंजर ने उसके पति को विभाग में ड्राइवर की नौकरी दिलाई थी।
दूसरी बार
ये भी खबर पढ़ें... खंडवा में पटवारी के साथ की गई मारपीट, वीडियो बना रहे SDO दोस्त को भी पीटा
महिला के पति ने बताया कि घटना 1 अगस्त 2022 से 31 अगस्त 2022 के बीच की है। उस समय वह खंडवा एसडीओ के पास ड्राइवरी का काम करता था, जिसे डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान ने दिलवाया था। चौहान ने पहले पीड़िता के साथ गलत व्यवहार किया, जिससे महिला ने शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और आरोपी को धमकी दी थी। इसके बाद से महिला के पति ने कई बार शिकायत की, और हाल ही में खरगोन डीआईजी ने एफआईआर दर्ज करने को कहा।
ये भी खबर पढ़ें... दुकान पर चाय की चुस्की और लोगों से बातचीत: खंडवा में दिखा सीएम मोहन का अनोखा अंदाज
साल 2024 के फरवरी माह में डिप्टी रेंजर शंकर सिंह चौहान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज किया गया था। इस मामले में एक सस्पेंड पटवारी की पत्नी ने आरोप लगाया था कि चौहान ने घर में घुसकर मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि इस मामले में भी बाद में राजीनामा हुआ।
दूसरी बार रेप के आरोप में फंसे डिप्टी रेंजर शंकर सिंह
बता दें कि यह मामला शंकर सिंह चौहान के खिलाफ दूसरा मामला है। इससे पहले भी एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। लेकिन जमानत मिलने पर वह बाहर आ गए और मामले में राजीनामा भी हुआ। अब छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता और उसके पति ने फिर से शिकायत दर्ज कराई है।
शंकर चौहान के खिलाफ क्या आरोप हैं?
ये भी खबर पढ़ें... दुकान पर चाय की चुस्की और लोगों से बातचीत: खंडवा में दिखा सीएम मोहन का अनोखा अंदाज
दुष्कर्म का आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari