भोपाल में भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन, वल्लभ भवन का करेंगे घेराव

Siddhi Tamrakar | Feb 05, 2025, 10:37 IST
Share
kisan-andolan-bhopal-protest-2025
kisan-andolan-bhopal-protest-2025

भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में हजारों किसान भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। किसानों की मुख्य मांगों में बिजली (Electricity), फसल दर (Crop Rates) और भूमि रिकॉर्ड (Land Records) से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....

भारतीय किसान संघ ने सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ दिया है। हजारों किसान आज भोपाल में प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। यह आंदोलन बिजली (Electricity), फसल दर (Crop Rates) और भूमि रिकॉर्ड (Land Records) जैसी समस्याओं को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन लिंक रोड नंबर-1 (Link Road No.1) पर धरने से शुरू होकर वल्लभ भवन (Vallabh Bhavan) के घेराव तक किया जाएगा।

खबर यह भी-किसानों पर पराली जलाने का ठीकरा फोड़ना सही नहीं : भारतीय किसान संघ

प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट

भोपाल में हो रहे इस किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, किसान संघ ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों को रोका गया, तो वे वहीं धरना देंगे।

खबर यह भी-बीजेपी सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें ! किसान संघर्ष समिति ने भेजा इस मामले में मानहानि का नोटिस

मुख्य मुद्दे और किसानों की मांगें

  • बिजली समस्या: किसानों की मांग है कि हॉर्स पावर (Horse Power) क्षमता वृद्धि वापस ली जाए। जले हुए ट्रांसफार्मर (Transformer) और लाइनों को समय पर बदला जाए।
  • फसल दर: एमएसपी (MSP) से नीचे फसल नहीं खरीदी जाए। धान (Paddy) 3 हजार 100 रुपये और गेहूं (Wheat) 2 हजार 700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाए।
  • भूमि रिकॉर्ड सुधार: फौती नामांतरण (Mutation), बंटवारा (Partition), सीमांकन (Demarcation), बटांकन (Survey) और ऑनलाइन रिकॉर्ड (Online Records) में सुधार किया जाए।
  • खाद वितरण: यूरिया (Urea) और डीएपी (DAP) खाद सहकारी समितियों (Cooperative Societies) के माध्यम से नगद वितरण में तेजी लाई जाए।
  • नकली उत्पादों पर कार्रवाई: नकली दूध (Fake Milk) बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
  • नहरों का निर्माण: प्रस्तावित और स्वीकृत नहरों (Canals) का निर्माण जल्द पूरा किया जाए।
  • गौ-अभयारण्य: प्रदेश में गौ-अभयारण्य (Cow Sanctuary) खोले जाएं।
खबर यह भी-मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन मूंग पर नहीं बढ़ेगा एमएसपी, भारतीय किसान संघ से बात करेगी मोहन सरकार

गांव-गांव में बैठकों से किसानों को किया एकजुट

किसान संघ (Kisan Sangh) के नेताओं ने गांव-गांव जाकर बैठकों का आयोजन किया। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें भोपाल आने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है, इसलिए वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

खबर यह भी-अपनी ही सरकार पर खफा हुआ भारतीय किसान संघ,प्रदेश में आंदोलन की तैयारी

बिजली बिलों से नाराज किसान

किसानों का कहना है कि बिजली विभाग ने बिना जांच के हॉर्स पावर (Horse Power) बढ़ा दिया, जिससे उनके बिजली बिल (Electricity Bill) बढ़ गए हैं। इससे नाराज किसान अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • किसान आंदोलन
  • प्रदर्शन
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • यूरिया
  • भारतीय किसान संघ
  • गौ-अभयारण्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि