CM मोहन ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में डाले 1553 करोड़ रुपए

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
thesootr
thesootr

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार राज्य की बहनों और बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि वे सशक्त बन सकें। सरकार से मिली राशि से बहनों के चेहरे पर खुशी भी देखी जा रही है।

मकर संक्रांति से पहले सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। आज शाजापुर के कालापीपल से सीएम ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत 1553 करोड़ रुपए की राशि राज्य की लाड़लियों के खाते में ट्रांसफर की। इसके साथ ही 27 लाख बहनों के खातों में गैस रीफिलिंग के लिए 27 करोड़ रुपए भी डाले। इसके अलावा, प्रदेश के 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के खातों में 335 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर किए।

हालांकि, इस बार योजना के तहत प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों के बजाय 1.27 करोड़ बहनों के बैंक खातों में ही राशि डाली गई। इसका कारण यह है कि इस साल प्रदेश की 1 लाख 63 हजार महिलाएं, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक हो गई है, उन्हें अपात्र घोषित किया गया है। बता दें कि ये योजना की 20वीं किस्त है।

अब इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की राशि

बहनों को बेसब्री से था इंतजार

मध्य प्रदेश में चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इस स्कीम के तहत सरकार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की धनराशि देती है ताकि महिलाएं अपना जरूरत की चीजें खरीद सकें। साथ ही सरकार का यह भी उद्देश्य जीवन अच्छे से जी सकें और उन्हें अपने छोटे-मोटे खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े।
आज लाड़ली बहनों के खातों में 1572 करोड़ डालेंगे CM, देखें उनका शेड्यूल

शिवराज सरकार के दौरान शुरू हुई थी योजना

दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहाना योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की थी। आपको बता दें कि योजना की पहली चार किस्तों में महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद किस्त की राशि बढ़ाकर 1,250 कर दी गई। तब से इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजी जाती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी की लाड़ली बहना
  • Ladli Behna News
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • ladli behna lpg subsidy
  • ladli behna
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक