Ladli Behna Yojana: 29 किस्तों में बांट दिए इतने पैसे कि दुनिया के 115 देशों की जीडीपी भी रह गई पीछे

Ram Krishna Gautam | Oct 24, 2025, 19:59 IST
Share
ladli-behna-yojana-45000-crore-100-countries-gdp
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना के तहत अब तक 29 किस्तें जारी की गईं। योजना की कुल रकम 45 हजार करोड़ रुपए है। यह रकम 115 देशों की GDP से भी अधिक है। योजना से महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।

BHOPAL. क्या आपको पता है कि मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना में 45 हजार करोड़ रुपए बांटे गए हैं? यह राशि इतनी बड़ी है कि 115 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वपूर्ण जानकारी को भाई दूज पर साझा किया।

सीएम डॉ.मोहन यादव के मुताबिक, अब तक 29 किस्तें जारी हो चुकी हैं, जिनकी कुल राशि 45 हजार करोड़ रुपए है। यह रकम 5.42 अरब अमेरिकी डॉलर के बराबर है, जो बहुत विशाल है। वहीं, IMF के आंकड़ों के मुताबिक, 115 देशों की GDP 45 हजार करोड़ रुपए से कम है। साथ ही यह योजना मध्य प्रदेश में महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव की वजह बनी है।

सरकार इसलिए लाई थी लाड़ली बहना योजना

यह योजना 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा शुरू की गई थी। योजना का मुख्य उद्देश्य विवाहित महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना था। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए देने का निर्णय लिया गया था।

इसकी पहली किस्त 10 जून 2023 को दी गई। इसके बाद अगस्त 2023 में इस रकम को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। इसके बाद से अब तक महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए मिल रहे हैं। वहीं, नवंबर 2025 से इस राशि को 1500 रुपए प्रति माह कर दिया जाएगा। यानी महिलाओं को अब सालाना 18 हजार रुपए मिलेंगे।

29 किस्त में 44,917 करोड़ दिए

जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक 29 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिनमें 44,917 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम शामिल है। इसके अलावा, महिलाओं को अगस्त 2023, 2024 और 2025 में अतिरिक्त 250 रुपए दिए गए थे। दिवाली और भाई दूज के मौके पर भी 250 रुपए अतिरिक्त देने का वादा किया गया था, लेकिन वित्त विभाग से मंजूरी न मिलने के कारण यह राशि नहीं मिल पाई।

लाड़ली बहना योजनाः ये हैं मुख्य बातें...



👉लाड़ली बहना योजना का ऐलान पहली बार विधानसभा चुनाव के पहले मार्च 2023 में बीजेपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने किया था और मई 2023 में इसकी विधिवत शुरुआत की गई थी।
👉सबसे पहले कुल 1 करोड़ 31 लाख 35985 आवेदन मिले थे, जिन पर 2 लाख 18858 आपत्तियां मिली थीं और छंटनी के बाद कुल 1 करोड़ 29 लाख 17400 महिलाओं को पात्रता मिली थी।
👉सरकार ने 21 से 60 साल तक की उम्र की विवाहित महिलाओं को प्रति महीने 1000 रुपए देने का फैसला किया था, जिसकी पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की गई थी।
👉इसके बाद अगस्त 2023 में रक्षाबंधन के मौके पर योजना की रकम बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई थी और तब से अब तक हितग्राहियों को हर महीने 1250 रुपए यानी सालाना 15,000 रुपए मिल रहे हैं।
👉नवंबर 2025 से हितग्राहियों को 250 रुपए बढ़ाकर हर महीने 1500 रुपए यानी सालाना 18 हजार रुपए मिलने लगेंगे।
👉लाड़ली बहनों को जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक कुल 29 किस्तें मिल चुकी हैं, जिसकी कुल रकम 44 हजार 917 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
👉अगस्त 2023, 2024 और 2025 में महिलाओं को एक्स्ट्रा 250 रुपए दिए गए थे और दिवाली पर भाई दूज के एक्स्ट्रा 250 रुपए मिलने अभी बाकी हैं।

लाड़ली बहनों को मिल चुके हैं 36,500 रुपए

जून 2023 और जुलाई 2023 में महिलाओं को 1000 रुपए प्रत्येक महीने, फिर अगस्त 2023 से अक्टूबर 2025 तक 1250 रुपए प्रति माह मिला और तीन बार 250 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया गया। इस तरह, एक लाड़ली बहना को कुल 36,500 रुपए मिल चुके हैं।

योजना लाई महिलाओं की जिंदगी में बदलाव

लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं की जिंदगी में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाए हैं। महिलाएं अब अपने घरों के खर्चों में योगदान दे रही हैं। नमक-तेल, सब्जी-भाजी, कपड़े खरीदने और यहां तक कि बचत करने की आदत भी डाल चुकी हैं। योजना ने महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। ये महिलाएं अब अपने फैसले खुद ले पा रही हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भी यह माना कि लाड़ली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

250 रुपए का करना होगा अभी और इंतजार

भाई दूज पर 1250 रुपए के अलावा 250 रुपए का अतिरिक्त भुगतान होना था। लेकिन, वित्तीय मंजूरी नहीं मिलने के कारण यह रकम नहीं दी जा सकी। सीएम मोहन यादव के अनुसार, नवंबर की किस्त में महिलाओं को यह अतिरिक्त 250 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा, अगले महीने से महिलाओं के खातों में 1500 रुपए प्रति माह आएंगे।

गेमचेंजर साबित हुई योजना

लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त किया है, बल्कि उन्हें सामाजिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बना दिया है। यह योजना मध्य प्रदेश की राजनीति में एक गेमचेंजर साबित हो रही है। इससे महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें...

Ladli Behna Yojana: भाईदूज पर लाड़ली बहनों को नहीं मिले 250 रुपए, जानिए अब कब मिलेगा पैसा?

Ladli Behna Awas yojana : एमपी में 5 लाख लाड़ली बहना की लिस्ट जारी, मिलेगा पक्का घर

Ladli Behna Yojana: इन लाड़ली बहनों को नहीं मिलेगा भाईदूज का पैसा, इस प्रक्रिया ने फंसाई पेंच

Ladli Behna Yojana: 1.27 करोड़ लाडली बहना के खाते में आ रहे हैं 1500 रुपए, जानिए तारीख

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • शिवराज सिंह चौहान
  • Ladli Behna Yojana
  • लाड़ली बहना योजना
  • imf
  • GDP
  • जीडीपी
  • सीएम डॉ.मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई