Ladli Behna Yojana: भाईदूज पर लाड़ली बहनों को नहीं मिले 250 रुपए, जानिए अब कब मिलेगा पैसा?

Manish Kumar | Oct 23, 2025, 21:27 IST
Share
ladli-behana-yojana-250-rupees-delay-payment-date
Photograph: (The Sootr)

भाई दूज पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए नहीं मिले। सरकार ने अब कहा है कि इसका भुगतान अगले माह 1500 रुपए के साथ किया जाएगा। इससे बहनों को इंतजार और बढ़ गया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में लागू लाड़ली बहना योजना (Laadli Behna Yojana) ने राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। आज यानी 23 अक्टूबर, गुरुवार को भाई दूज के अवसर पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए की अतिरिक्त किस्त मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, यह राशि खबर लिखे जाने तक तो खाते में नहीं आई थी।

इसकी वजह से कई सवाल उठ रहे हैं। क्या भुगतान रोका गया है? क्या योजना बंद हो गई है? क्या अगली किस्त बढ़ाई जाएगी? लाड़ली बहनों को भाई दूज पर 250 रुपए क्यों नहीं मिले? सरकार ने अगली किस्त को लेकर क्या कहा है? नवंबर से शुरू होने वाले भुगतान में क्या बदलाव किए गए हैं?

लाड़ली बहनों को भाई दूज पर 250 रुपए क्यों नहीं मिले?

भाई दूज से पहले मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा था कि लाड़ली बहन योजना की अतिरिक्त 250 रुपए दिए जाएंगे। वहीं, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, किस्त तकनीकी और वित्तीय समायोजन कारणों से नवंबर में जोड़ी जाएगी इसलिए इस महीने भुगतान जारी नहीं किया गया।

कमिश्नर ने कहा- अगले महीने से मिलेंगे 1500 रुपए

महिला एवं बाल विकास विभाग की कमिश्नर निधि निवेदिता से द सूत्र ने इस संबंध में जानकारी मांगी। उनसे पूछा गया कि आज कितनी राशि लाभार्थी बहनों के खातों में भेजी गई है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी भी खाते में राशि ट्रांसफर नहीं की गई है। उनका कहना है कि भुगतान प्रक्रिया अगले माह से शुरू होगी। तब से लाड़ली बहन योजना की बढ़ी हुई किस्त यानी 1500 रुपए हर माह प्रदान की जाएगी।

अब बहनों को कितनी राशि मिलेगी?

किस्तराशिस्थिति
पहले1250 रुपएजारी
अब1500 रुपएनवंबर से शुरू
भाई दूज बोनस250 रुपएनवंबर में शामिल

लाड़ली बहनों को दिए जा चुके हैं 45 हजार करोड़ रुपए

अब तक 44,917.92 करोड़ रुपए बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं। नई वृद्धि के बाद हर महीने अतिरिक्त 300+ करोड़ रुपए का वित्तीय भार सरकार वहन करेगी। यह योजना केवल सहायता तक सीमित नहीं है बल्कि स्वरोजगार प्रोत्साहन का माध्यम भी बन रही है।

बिंदुविवरण
बढ़ी हुई राशिनवंबर से लाड़ली बहना योजना में 1500 रुपए मिलेंगे
भाई दूज पर भुगतान250 रुपए अगली किस्त में शामिल कर दिए जाएंगे
लाभार्थियों की संख्याकरीब 1.26 करोड़ बहनों को लाभ मिलेगा
अतिरिक्त सहायतास्वरोजगार से जुड़ने पर 5000 रुपए प्रतिमाह सहायता

लाड़ली बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार की नई पहलें

बहनों के सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने कई नई पहलें शुरू की हैं। प्रधानमंत्री द्वारा लागू 33% आरक्षण (Women Reservation) से 2029 के बाद संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक रूप से बढ़ेगी। इसके साथ ही, अगर महिलाएं रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट से जुड़ती हैं, तो उन्हें लाड़ली बहना योजना की 1500 रुपए मासिक राशि के अतिरिक्त 5000 रुपए तक की विशेष सहायता 10 सालों तक मिलती रहेगी। इसके अलावा, संपत्ति के नामांतरण या रजिस्ट्री पर 2% शुल्क की छूट भी मिलेगी। साथ ही खुद का उद्यम शुरू करने पर 30% आरक्षण का लाभ भी प्रदान किया गया है।

ये भी पढ़ें...

Ladli Behna Awas yojana : एमपी में 5 लाख लाड़ली बहना की लिस्ट जारी, मिलेगा पक्का घर

Ladli Behna Yojana : सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से लाड़ली बहना के खातों में डाली 29वीं किस्त

लाड़ली बहना योजना को लेकर BJP विधायक हरि सिंह सप्रे के विवादित बोल, बोले- फ्री फंड में पैसे बांट रही सरकार

सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: लाड़ली बहना को भाई दूज से मिलेंगे 1500 रुपए

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna Yojana
  • द सूत्र
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
  • भाई दूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती