लहार विधायक अंबरीश शर्मा के बिगड़े बोल, अफसरों से बोले- फूंक दूंगा तो पाकिस्तान गिरोगे
Amresh Kushwaha | Mar 23, 2026, 11:40 IST
lahar mla ambarish sharma controversial remark bjp protest bhind
भिंड की लहार सीट से भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ने अपनी ही सरकार के प्रशासन को खुली चेतावनी दी है। अतिक्रमण और भेदभाव के मुद्दे पर धरने पर बैठे विधायक के कड़े तेवर ने एमपी की सियासत में हलचल पैदा कर दी है।
मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों अपनों के ही सुर बागी हो रहे हैं। ताजा मामला भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है, जहां भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा गुड्डू ने अपनी ही सरकार के प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विधायक के तेवर इतने तल्ख थे कि उन्होंने अफसरों को खुलेआम चेतावनी दे डाली। विधायक अंबरीश शर्मा ने कहा कि- मेरे धैर्य को मेरी कमजोरी मत समझना, अगर मैंने फूंक मार दी तो सीधे पाकिस्तान में जाकर गिरोगे।
रविवार, 22 मार्च को लहार में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे विधायक अंबरीश शर्मा का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि लहार की जनता और यहां तक कि विधायक भी खुद को अनाथ महसूस कर रहे हैं। विधायक का आरोप है कि प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है और जानबूझकर जनहित के मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।
इस विवाद की जड़ में पूर्व कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी के अतिक्रमण मामला है। विधायक अंबरीश शर्मा का आरोप है कि डॉ. सिंह ने दलित समाज का रास्ता रोक रखा है। उन्होंने बताया कि एसडीएम (SDM) की नापजोख में वह रास्ता सरकारी निकला है।
साथ ही, मामला हाईकोर्ट की डबल बेंच तक भी गया। यहां से कोई राहत नहीं मिली। विधायक ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पौने दो साल से लंबित इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे खुद जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच जाएंगे।
रेत खदानों और
विधायक ने भिंड कलेक्टर और बिजली कंपनी के डीई (DE) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भिंड और मेहगांव में रेत खदानें चालू हैं, तो लहार में उन्हें क्यों बंद रखा गया है? इस भेदभाव के कारण लहार की जनता को महंगी रेत खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विधायक ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को भी आड़े हाथों लिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मामला बढ़ता देख प्रदेश की अफसरशाही में हड़कंप मच गया। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने खुद विधायक को फोन लगाया और उन्हें मनाने की कोशिश की। इसके बाद, पार्टी नेतृत्व से मिले आश्वासन के बाद देर रात विधायक ने अपना धरना समाप्त किया। हालांकि, अनुशासन के नजरिए से भाजपा संगठन ने अब विधायक को भोपाल तलब किया है।
बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा बीते सवा दो साल में भाजपा के 8वें ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ सार्वजनिक विरोध जताया है। उनसे पहले भिंड के ही नरेंद्र कुशवाह, गुना के पन्नालाल शाक्य, अजय विश्नोई और रीति पाठक जैसे दिग्गज नेता भी प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। यह घटनाक्रम बताता है कि प्रदेश में विधायक और अफसरशाही (Bureaucracy) के बीच तालमेल की भारी कमी है।
ये खबर भी पढ़िए...
बंदूक लेकर निकले BJP विधायक अंबरीश शर्मा ने काट दिया गदर
BJP विधायक नरेंद्र कुशवाह को संगठन पदाधिकारियों ने लगाई फटकार, दी चेतावनी, विधायक सरेंडर
दिव्यांगों से बोले विधायक पन्नालाल शाक्य; ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ BJP विधायक अजय विश्नोई बोले निगम, मंडल में विधायकों की नियुक्ति नहीं हो
विधायक के तेवर इतने तल्ख थे कि उन्होंने अफसरों को खुलेआम चेतावनी दे डाली। विधायक अंबरीश शर्मा ने कहा कि- मेरे धैर्य को मेरी कमजोरी मत समझना, अगर मैंने फूंक मार दी तो सीधे पाकिस्तान में जाकर गिरोगे।
सत्ता में होकर भी अनाथ होने का दर्द
पूर्व नेता प्रतिपक्ष की कोठी और दलितों का रास्ता
साथ ही, मामला हाईकोर्ट की डबल बेंच तक भी गया। यहां से कोई राहत नहीं मिली। विधायक ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि पौने दो साल से लंबित इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे खुद जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंच जाएंगे।
रेत खदानों और बिजली विभाग पर पक्षपात का आरोप
मुख्य सचिव का फोन और रात का घटनाक्रम
सवा दो साल में 8वीं बार अपनों ने ही घेरी सरकार
ये खबर भी पढ़िए...
बंदूक लेकर निकले BJP विधायक अंबरीश शर्मा ने काट दिया गदर
BJP विधायक नरेंद्र कुशवाह को संगठन पदाधिकारियों ने लगाई फटकार, दी चेतावनी, विधायक सरेंडर
दिव्यांगों से बोले विधायक पन्नालाल शाक्य; ट्राइसाइकिल भीख मांगने के लिए नहीं दी
पूर्व मंत्री और वरिष्ठ BJP विधायक अजय विश्नोई बोले निगम, मंडल में विधायकों की नियुक्ति नहीं हो
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari