भूमाफिया चंपू अजमेरा आदतन अपराधी, डीसीपी ने बाउंड ओवर का भेजा नोटिस
Sanjay Gupta | Published:
Land mafia Champu Ajmera
इंदौर क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आदतन अपराधी है, जिससे क्षेत्र में, समाज में भय व्याप्त है। आमजन जिसकी रिपोर्ट करने में डरते हैं, जिससे क्षेत्र में सामाजिक व्यवस्था भंग होने की संभावना है।
Indore. भूमाफिया रितेश उर्फ चंपू अजमेरा आदतन अपराधी है। यह पुलिस का मानना है। पलासिया थाना पुलिस ने इस संबंध में प्रतिवेदन बनाकर डीसीपी को भेजा है। इस प्रतिवेदन के आधार पर डीसीपी ने चंपू अजमेरा को बाउंड ओवर का नोटिस जारी कर दिया है और अब डीसीपी कोर्ट में इस संबंध में पेशियां लग रही हैं और केस जारी है।
ये खबर भी पढ़िए...चंपू अजमेरा की फिनिक्स टाउनशिप में नया खेल, नई कॉलोनी बताकर बिक्री
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा के खिलाफ ड्राइवर ने दर्ज कराया धमकाने की केस
नोटिस में आगे लिखा है कि यह देखते हुए आपको तीन साल की अवधि के लिए सदाचार कायम रखने के लिए 30 हजार राशि का बाउंड ओवर क्यों नहीं कराया जाए। इसे लेकर अपना जवाब दीजिए। बाउंड ओवर की प्रक्रिया से यह होता है कि इसका उल्लंघन करने पर संबंधित की राशि जब्त होती है और उसे जेल भी भेजा जा सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा का गनमैन के साथ आरआई, पटवारी को लेकर जाना पड़ा भारी, किसान ने थाने में की शिकायत
चंपू अजमेरा पर पहले ही जमीन मामले को लेकर दर्जन भर से ज्यादा केस दर्ज हैं। इसे लेकर वह सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत पर है। लेकिन इसके बाद भी वह शर्तों का पालन नहीं कर रहा है, इसे लेकर हाईकोर्ट में जिला प्रशासन पहले ही जवाब दे चुका है कि उनके द्वारा शर्तों का पालन नहीं हुआ और जमानत रद्द होना चाहिए। इस पर सुनवाई जारी है। उधर कुछ समय पहले ही चंपू के ड्राइवर ने भी उस पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। नया केस फिर सामने आने के बाद पलासिया पुलिस ने चंपू अजमेरा को प्रतिबंधात्मक धारा में अब नोटिस भेजा है।
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा का गनमैन के साथ आरआई, पटवारी को लेकर जाना पड़ा भारी, किसान ने थाने में की शिकायत
ये खबर भी पढ़िए...चंपू अजमेरा की फिनिक्स टाउनशिप में नया खेल, नई कॉलोनी बताकर बिक्री
चंपू का समाज में खुला घूमना संकटमय
डीसीपी हंसराज सिंह की कोर्ट से भेजे गए नोटिस में लिखा गया है कि- थाना पलासिया द्वारा प्रतिवेदन पेश किया गया है कि आपके द्वारा इंदौर क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आदतन अपराधी है, जिससे क्षेत्र में, समाज में भय व्याप्त है। आमजन जिसकी रिपोर्ट करने में डरते हैं, जिससे क्षेत्र में सामाजिक व्यवस्था भंग होने की संभावना है। बदमाश का बिना प्रतिभूति (बाउंड ओवर) का स्वच्छंद रहना समाज के लिए संकटमय है।
तीन साल के लिए बाउंड ओवर किया जाए
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा का गनमैन के साथ आरआई, पटवारी को लेकर जाना पड़ा भारी, किसान ने थाने में की शिकायत
क्यों गया यह नोटिस
ये खबर भी पढ़िए...भूमाफिया चंपू अजमेरा का गनमैन के साथ आरआई, पटवारी को लेकर जाना पड़ा भारी, किसान ने थाने में की शिकायत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari