अशोकनगर में बरगद तले बैठी बकरियों पर गिरी गाज,58 की मौत,कई घायल

Ravi Awasthi | May 04, 2025, 14:18 IST
Share
lightning
lightning

अशोकनगर के गांव डुंगासरा में आकाशीय बिजली गिरने से 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ बकरियां झुलस गईं। हादसे में चार बकरी पालकों को 6 लाख का नुकसान हुआ।

अशोकनगर।
अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में एक बड़ी घटना सामने आई। गांव के पास बरगद के पेड़ के नीचे बैठी बकरियों पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में चार बकरी पालकों की 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ बकरियां घायल भी हुईं।

दरअसल,जिले के मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश का दौर चालू हुआ। जिसके चलते जिला मुख्यालय में ही लगभग पांच घण्टे बिजली सप्लाई पूरी तरह से बन्द रही। कुछ जगह ओले गिरने की भी खबर है।

यह भी पढ़ें ... अशोकनगर के पुलिस जवान ने गाया शिव भजन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बकरियों पर टूटा आकाशीय बिजली का कहर

जिले में डुंगासरा गांव के किसान बड़ी संख्या में बकरी पालन करते हैं। गांव के ही मिश्रीलाल पाल,गंगाराम,लखन पाल व कडोरी अहिरवार अपनी बकरियों को जंगल लेकर गए थे। मौसम बिगड़ा तो चारों बकरी पालक ब​करियों को एक बरगद के नीचे छोड़ अपने घर आ गए।

इसी दौरान आकाश में तेज बिजली कड़की और बरगद के पेड़ को चीरते हुए नीचे आ गिरी। हादसे में पेड़ तले बैठी 58 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कुछ बकरियां बुरी तरह झुलस गईं। इससे बकरी पालकों को करीब 6 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि बिजली​ गिरने की घटना के दौरान कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। घटना के बाद से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

यह भी पढ़ें ... MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

गेहूं खरीदी केंद्रों की व्यवस्था बिगड़ी

अचानक बदले मौसम ने समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने खरीदी केंद्रों पर पहुंचे किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। इन केंद्रों पर किसानों के अनाज को बचाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ किसानों ने बमुश्किल तिरपाल से अपनी ट्राॅली ढककर अनाज को भीगने से बचाया।

यह भी पढ़ें ... बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, इस महीने बढ़कर आएगा बिल, ऐसे बचें

मौसम विभाग का अलर्ट जारी

बता दें कि चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के स​क्रिय होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर समेत छिंदवाड़ा और सिवनी जिले में तेज आंधी के साथ ओले गिरने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यहां आकाशीय बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी भी है।

यह भी पढ़ें ... MP Weather : तेज आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले, कई जिलों में बिजली और तूफान का अलर्ट जारी

    रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों को राहत देने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाए

    By Jyoti Mahender Bhardwaj

    रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों को राहत देने के लिए 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाए
    राजस्थान में गांव की सरकार चुनने का बजा बिगुल, 1.69 लाख जनप्रतिनिधि चुनेंगे 4 करोड़ से ज्यादा वोटर

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान में गांव की सरकार चुनने का बजा बिगुल, 1.69 लाख जनप्रतिनिधि चुनेंगे 4 करोड़ से ज्यादा वोटर
    बिल्डर्स को धमकाने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के राजपाल और योगेश भाटी को जमानत नहीं

    By Sanjay Gupta

    बिल्डर्स को धमकाने वाले लारेंस विश्नोई गैंग के राजपाल और योगेश भाटी को जमानत नहीं
    पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आरएएस अफसरों के तबादले; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?

    By Jageshwar prasad

    पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आरएएस अफसरों के तबादले; जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी?
    सामने दिखता तो गाड़ देता, भाजपा नेता अजय के बिगड़े बोल, कांग्रेस बोली मानसिक संतुलन खो चुके हैं चंद्राकर

    By Umeshwari Baghel

    सामने दिखता तो गाड़ देता, भाजपा नेता अजय के बिगड़े बोल, कांग्रेस बोली मानसिक संतुलन खो चुके हैं चंद्राकर
    Mungeli Gangrape: 9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप, बेल्ट से की पिटाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार

    By Harrison Masih

    Mungeli Gangrape: 9वीं की छात्रा को नशीला इंजेक्शन देकर गैंगरेप, बेल्ट से की पिटाई, दोनों आरोपी गिरफ्तार
    आरएसएस मालवा प्रांत के संपर्क प्रमुख विनय पिंगले से अवैध वसूली के लिए कैसे हुई ब्लैकमेलिंग

    By Sanjay Gupta

    आरएसएस मालवा प्रांत के संपर्क प्रमुख विनय पिंगले से अवैध वसूली के लिए कैसे हुई ब्लैकमेलिंग