शराब ठेकेदार तिवारी की कनपटी पर पिस्टल अड़ाने के मामले में पुलिस को नहीं मिली गैंगस्टर हेमंत यादव की रिमांड

Sanjay Gupta | Published:
Share
hemant-yadav-remand
Photograph: (the sootr)

शराब ठेकेदार राजकुमार तिवारी की कनपटी पर पिस्टल अड़ाने और अपहरण के आरोप में गैंगस्टर हेमंत यादव को फिर पुलिस पकड़ने में नाकाम रही। इंदौर जूनी थाना पुलिस ने रिमांड के लिए जिला कोर्ट में केस दायर किया था, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।

शराब ठेकेदार राजकुमार तिवारी की कनपटी पर पिस्टल अड़ाने और अपरहरण के आरोपों के मामले में गैंगस्टर हेमंत यादव फिर पुलिस के हाथ नहीं लगा। इसके लिए इंदौर जूनी थाना पुलिस ने भारी तैयार की थी और जिला कोर्ट में केस लगाकर रिमांड मांगी थी, लेकिन पुलिस पिट गई।

यह हुआ कोर्ट में

12वें सत्र न्यायाधीश एका सोनी की कोर्ट में जूनी इंदौर पुलिस भारी पुलिस बल के साथ पहुंची कि यादव को रिमांड पर ले जाना है। ठेकेदार और फरियादी राजकुमार तिवारी ने भी अधिवक्ता खड़े किए। उधर गैंगस्टर हेमंत यादव के समर्थन में सौ से ज्यादा लोग कोर्ट पहुंच गए। गहमागहमी के दौरान गैंगस्टर ने आधा दर्जन वरिष्ठ अधिवक्ताओं की पैनल मैदान में उतार दी। इसके बाद दोनों ओर से लंबी बहस चली।

ये भी पढ़ें...

रिटायर्ड सचिव स्तर के IAS भी बन सकेंगे सहकारी निर्वाचन आयुक्त

पीएम आवास योजना: आपके साथ भी हो रही है धोखाधड़ी? जानें कैसे करें शिकायत

हाईकोर्ट के सामने कैसे छोड़ेगा अपहृत व्यक्ति को

इस दौरान यादव के अधिवक्ताओं ने पुलिस में दर्ज केस को झूठा बताते हुए कहा कि यादव और तिवारी के बीच में केवल लेन-देन का मामला है क्योंकि इस दुकान में यादव की भी हिस्सेदारी है, जिसकी राशि तिवारी ने नहीं लौटाई।

किसी का अपहरण करने के बाद क्या उसे हाईकोर्ट के सामने ही आरोपी छोड़ता है क्या, यादव का बायपास हो चुका है और वह प्रापर्टी का काम करके जीवनयापन कर रहा है। वहीं पुलिस ने कहा कि इस केस में सीसीटीवी फुटेज है, हेमंत यादव ने तिवारी को अपहरण कर कार में बैठाया और कनपटी पर पिस्टल रखी थी। लेकिन दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला कोर्ट ने पुलिस की पुलिस रिमांड की याचिका खारिज करते हुए गैंगस्टर यादव को फिर से जेल भेजने के आदेश दे दिए।

उल्लेखनीय है कि एक केस में पांच साल की सजा भुगत रहे हेमंत यादव की हाल ही में पैरोल खत्म हुई और जमानत आगे बढ़ाने की याचिका खारिज होने के बाद कोर्ट में सरेंडर हुआ था, जहां से उसे जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़ें...

MP News : पत्नी की हत्या कर खाट के नीचे गाड़ा शव, डर के कारण खुद ने भी कर ली आत्महत्या

इंदौर में ब्राह्मण समाज की शोभा यात्रा में दो गुटों में विवाद, विधायक गोलू शुक्ला के सामने लहराई तलवारें

Tags:
  • इंदौर
  • हाईकोर्ट
  • जिला कोर्ट
  • हेमंत यादव
  • गैंगस्टर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर