Lok Sabha Election : बैतूल में पहली बार वोटर्स की 2 अंगुलियों पर स्याही , 72.97 फीसदी वोटिंग
Vikram Jain | May 10, 2024, 19:29 IST
Lok Sabha Election Betul Lok Sabha Seat Re polling at 4 polling booth
मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट के 4 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराई गई। बैतूल जिले के इतिहास में पहली बार वोटर्स की दो उंगलियों पर स्याही लगी। 7 मई को मतदान दल को लेकर लौट रही बस में आग लगने की घटना के बाद फिर से मतदान कराया गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट (Betul Lok Sabha Seat) पर 4 केंद्रों पर शुक्रवार को फिर से मतदान कराया गया। बैतूल जिले के इतिहास में पहली बार इन चार मतदान केंद्रों पर वोटर्स की दो उंगलियों पर स्याही लगी (Voters ink on two fingers)। मुलताई विधानसभा क्षेत्र के 4 केंद्रों पर हुए दोबारा हुई वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। शाम 5 बजे तक 72.97 प्रतिशत वोटिंग हुई। अब तक 3 हजार 37 मतदाता में से 2 हजार 181 वोटर्स वोट डाले चुके हैं। इनमें 1105 पुरुष और 1076 महिलाएं हैं। 7 मई को 3037 में से 2326 ने मतदान किया था।
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बैतूल में 4 बूथ पर दोबारा मतदान ( Re-polling at 4 booths in Betul) कराया गया है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र (Multai Assembly Constituency) के चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ। 4 केंद्रों पर शाम 5 बजे तक कुल 71.81 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। मतदान केंद्र क्रमांक 275-रजापुर रैय्यत में 67.08%, केंद्र क्रमांक डूडर रैय्यत में 75.95%, कुंदा रैय्यत में 73.04%, और चिखली माल 74.10 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
4 बूथ पर दोबारा हो रहे मतदान को लेकर वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच वोटर चार दिन बाद फिर मतदान करने पहुंचे। निर्वाचन आयोग ने भी मतदाताओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। धूप से बचाव के लिए पंडाल और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। मतदान को लेकर सुबह सात बजे से बूथ पर मतदाताओं की लाइनें लग गई। वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं पहुंची। कुंदा रैय्यत केंद्र पर अधिकारियों ने वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसी के साथ ही रजापुर के मतदान केंद्र पर दिव्यांग मंगेश ने व्हील चेयर पर आकर मतदान किया। कई दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक व्हीलचेयर से पहुंचाया गया। इस दौरान बैतूल जिले के इतिहास में पहली बार बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यम उंगली में स्याही का निशान लगा देख लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
बैतूल में तीसरे चरण में 7 मई को हुए मतदान के अनुसार मुलताई विधानसभा क्षेत्र के रजापुर मतदान केंद्र पर 78.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं डूडर रैयत केंद्र पर 77.94 प्रतिशत, कुन्दा रैयत मतदान केंद्र पर 77.72 प्रतिशत और चिखली माल मतदान केंद्र पर 74.85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी
दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बैतूल लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान हुआ था। वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान कर्मचारी ईवीएम और चुनाव सामग्री को बस से वापस लौट रहे थे, बस में 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे। इनके पास बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट थीं। इस दौरान साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास रात करीब 11 बजे बस में भीषण आग लग गई थी। बस में लगी आग में चार पोलिंग बूथ की ईवीएम और सामग्री पूरी तरह जल गई थीं। और दो दल की सामग्री सुरक्षित बची थी। इसी कारण से यहां दोबारा मतदान हो रहा है।
बैतूल लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के अलावा चार अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी से दुर्गादास उइके, कांग्रेस से रामू टेकाम, बीएसपी से अर्जुन अशोक भलावी, भारत आदिवासी पार्टी से अनिल उइके, स्वतंत्र किसान पार्टी से बारस्कर सुभाष कोरकू और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से सुनेर उइके एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा भागचरण वरकड़े और भूरेलाल छोटेलाल बेठेकर निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं।
चार मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

ये खबर भी पढ़ें...
दो उंगलियों पर लगी स्याही, वोटर्स में दिखा उत्साह
4 बूथ पर दोबारा हो रहे मतदान को लेकर वोटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच वोटर चार दिन बाद फिर मतदान करने पहुंचे। निर्वाचन आयोग ने भी मतदाताओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। धूप से बचाव के लिए पंडाल और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। मतदान को लेकर सुबह सात बजे से बूथ पर मतदाताओं की लाइनें लग गई। वोट डालने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं पहुंची। कुंदा रैय्यत केंद्र पर अधिकारियों ने वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसी के साथ ही रजापुर के मतदान केंद्र पर दिव्यांग मंगेश ने व्हील चेयर पर आकर मतदान किया। कई दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक व्हीलचेयर से पहुंचाया गया। इस दौरान बैतूल जिले के इतिहास में पहली बार बाएं हाथ की तर्जनी और मध्यम उंगली में स्याही का निशान लगा देख लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
7 मई को हुआ था इतना मतदान
बैतूल में तीसरे चरण में 7 मई को हुए मतदान के अनुसार मुलताई विधानसभा क्षेत्र के रजापुर मतदान केंद्र पर 78.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं डूडर रैयत केंद्र पर 77.94 प्रतिशत, कुन्दा रैयत मतदान केंद्र पर 77.72 प्रतिशत और चिखली माल मतदान केंद्र पर 74.85 प्रतिशत वोटिंग हुई थी
चार केंद्रों पर क्यों कराई गई दोबारा वोटिंग?
दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बैतूल लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान हुआ था। वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान कर्मचारी ईवीएम और चुनाव सामग्री को बस से वापस लौट रहे थे, बस में 6 मतदान केंद्रों के कर्मचारी सवार थे। इनके पास बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट थीं। इस दौरान साईखेड़ा थाना क्षेत्र के सोनोरा गौला के पास रात करीब 11 बजे बस में भीषण आग लग गई थी। बस में लगी आग में चार पोलिंग बूथ की ईवीएम और सामग्री पूरी तरह जल गई थीं। और दो दल की सामग्री सुरक्षित बची थी। इसी कारण से यहां दोबारा मतदान हो रहा है।
बैतूल सीट पर आठ प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
बैतूल लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के अलावा चार अन्य पार्टियों के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी से दुर्गादास उइके, कांग्रेस से रामू टेकाम, बीएसपी से अर्जुन अशोक भलावी, भारत आदिवासी पार्टी से अनिल उइके, स्वतंत्र किसान पार्टी से बारस्कर सुभाष कोरकू और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से सुनेर उइके एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। इसके अलावा भागचरण वरकड़े और भूरेलाल छोटेलाल बेठेकर निर्दलीय ताल ठोंक रहे हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari