पीएम मोदी 19 अप्रैल को दमोह में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, 24 को भोपाल में रोड शो, 21 को राहुल गांधी सतना में

Sandeep Kumar | Apr 18, 2024, 08:09 IST
Share
PIC
PIC

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दिन से ही बीजेपी और कांग्रेस दूसरे चरण की तैयारियों में लग गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले एक सप्ताह में तीन बार मध्य प्रदेश आने वाले हैं। आइए जानते है मोदी-राहुल के आगमन को लेकर पूरा शेड्यूल क्या रहेगा....

BHOPAL. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) 19 अप्रैल को दमोह लोकसभा सीट पर बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 24 अप्रैल को भोपाल आएंगे। इसी दिन भोपाल के आसपास ही दो और सभाएं प्रस्तावित हैं। ये होशंगाबाद, सागर, विदिशा या राजगढ़ में से किन्हीं दो और लोकसभा क्षेत्रों में हो सकती हैं। इसके बाद 25 अप्रैल को पीएम मुरैना में सभा करेंगे। कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) 21 अप्रैल को सतना में सभा कर सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 24 तो प्रियंका 29 अप्रैल को एमपी आ सकती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Weather update : दिल्ली में बढ़ते तापमान पर लगा ब्रेक, MP में 19 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

दमोह के इमलाई में आएंगे पीएम

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में मतदान है। प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसमें भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई है। इसके तहत ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दमोह में बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री शाम चार बजे दमोह से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में इमलाई में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के कुंडलपुर जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने से क्यों बच रही बीजेपी, जानिए बड़ी वजह ?

24 अप्रैल को ऐसा रहेगा पीएम का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को भोपाल, सागर और बैतूल का दौरा भी प्रस्तावित है। भोपाल में प्रधानमंत्री बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में हुजूर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर सकते हैं, वहीं इसके अलावा सागर में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े और बैतूल में प्रत्याशी दुर्गादास उईके के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि, यह दौरे अभी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में 4 महीने पहले जिस कर्मचारी का निधन हुआ उसकी चुनाव में लगा दी ड्यूटी

पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो चुका है। प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को दोपहर करीब 1 बजकर 15 मिनट पर खजुराहो पहुचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 1:45 पर इमलाई ग्राम में बनाए गए अस्थाई हैलीपेड पर पहुंचेंगे। दोपहर 1:50 मिनट पर मंच पर पहुंचेंगे। 1:55 से उनका उद्बोधन शुरू होगा। 2:40 पर उनका भाषण समाप्त होगा। इसके बाद वह जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र की 8 विधानसभाओं से करीब 70 से 75हजार लोगों के सभा में पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए...भगवान लड्डू गोपाल संग शिवानी ने लिए फेरे सात

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • Prime Minister Narendra Modi
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
  • सतना
  • दमोह लोकसभा सीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती