प्यार में चेन स्नेचर बना MP के पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह का बेटा, सिंधिया के हैं खास!

Sourabh Bhatnagar | Feb 02, 2025, 14:26 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह चंद्रावत के बेटे को अहमदाबाद में चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 25 जनवरी को उसने एक महिला के गले से चेन छीन ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

अक्सर लोग मोहब्बत में कुछ बड़ा करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के एक पूर्व विधायक का बेटा प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत अपने इश्क में अपराधी बन गया। प्रद्युम्न ने प्रेमिका के महंगे शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग का रास्ता अपनाया। अहमदाबाद में चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि 15 हजार रुपए की नौकरी में वह गर्लफ्रेंड के खर्च पूरे नहीं कर पा रहा था, इसलिए उसने यह कदम उठाया।

पूर्व विधायक का बेटा निकला आरोपी

प्रद्युम्न सिंह के पिता विजेंद्र सिंह चंद्रावत मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र से 2008 में विधायक रह चुके हैं। वह पहले कांग्रेस पार्टी में थे और बाद में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस खुलासे के बाद घटना ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा बढ़ा दी है।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

25 जनवरी की देर शाम अहमदाबाद में एक महिला के गले से चेन छीनने की घटना सामने आई। महिला ने घाटलोदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक युवक को महिला के गले से चेन झपटते हुए साफ देखा गया। युवक ने वारदात के बाद तेजी से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी पहचान कर कुछ ही दिनों में उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से बरामद हुई चेन

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से छिनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घर छोड़कर अहमदाबाद में रह रहा था। यहां वह किराए के मकान में रहते हुए 15 हजार रुपए की नौकरी कर रहा था। प्रेमिका से मिलने के बाद उसके खर्चे बढ़ गए, जिन्हें पूरा करने के लिए उसने शॉर्टकट के रूप में चेन स्नेचिंग का रास्ता चुना।

भाजपा नेता और सिंधिया के करीबी हैं आरोपी के पिता

आरोपी के पिता विजेंद्र सिंह चंद्रावत को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है। वे 2008 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे, लेकिन बाद में सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • Gujarat News
  • गुजरात न्यूज
  • एमपी नीमच न्यूज
  • अहमदाबाद
  • मनासा
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • virendra singh chandrawat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा