गर्लफ्रेंड से शादी न होने पर भड़का प्रेमी, प्रेमिका के भाई को जान से मारा, ऐसे खुला राज

Amresh Kushwaha | Aug 01, 2024, 16:49 IST
Share
सनकी आशिक ने मासूम की ली जान
सनकी आशिक ने मासूम की ली जान

प्रेमिका से शादी न होने से खफा सनकी आशिक ने उसके मासूम भाई की हत्या कर दी। प्रेमिका का भाई कई दिनों से था लापता। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से शादी न होने से खफा सनकी आशिक ने उसके मासूम भाई की हत्या कर दी। प्रेमिका का भाई हेम राजपूत कुछ दिनों पहले मेला देखने गया था। उसके बाद वह घर नहीं आया। आपको बता दें कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़िए...प्रदेश में सड़कों के गड्ढों की व्यथा से मंत्री भी परेशान, धर्मेंद्र लोधी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को लिखी चिट्ठी

जानें क्या है पूरा मामला...

प्रेमिका का 12 साल का भाई हेम राजपूत अपने घर से गुप्तेश्वर मेला देखने के लिए निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं आया। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कही नहीं मिला। ऐसे में हेम के पिता कमलेश राजपूत ने इसकी सूचना पुरानी छावनी थाने में दी।

पुलिस ने दर्ज की FIR

सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने हेम की तलाश शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़िए...आरएसएस और प्रदेश सरकार के बीच फासले होंगे कम, सीएम मोहन यादव ने लिया फैसला

पत्थर के निचे मिला शव

इसी बीच, मंगलवार 30 जुलाई की रात को पुलिस को सूचना मिली कि देव खो पहाड़ी के नीचे पत्थर के बीच किसी बच्चे का शव दबा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पत्थर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद पुलीस ने शिनाख्ती के लिए हेम के पिता कमलेश को बुलवाया।

बेटे ने पहाड़ी से लगाया था कॉल

कमलेश ने अपने बेटे हेम राजपूत के रूप में मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके बेटे ने मेले में पहुंचकर आपनी मां को एक परिचित के मोबाइल से कॉल लगाया था और बताया था कि वह पहाड़ी पर है।

हेम के मां के संदेह व्यक्त करने पर पुलिस ने जनकगंज इलाके के निवासी शुभम कुशवाह को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की।

ये खबर भी पढ़िए...MP के मंत्री गौतम टेटवाल को कोर्ट से राहत, दायर याचिका खारिज, जाति को लेकर उठे थे सवाल

पुलिस की पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में शुभम कुशवाह ने पुलिस को बताया, वह कमलेश की बेटी से प्यार करता था और अक्सर उसके घर आना जाना भी था। शुभम ने शादी का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन कमलेश राजपूत ने अपनी बेटी की शादी शुभम के साथ करने से इनकार कर दिया और पड़ोसी जिले मुरैना में बेटी की शादी तय कर दी।

इसी बात को लेकर शुभम काफी आक्रोशित था। उसने हेम के पिता से बदला लेने की ठान ली। सॉफ्ट टारगेट देखते हुए शुभम ने अपनी प्रेमिका के छोटे भाई हेम राजपूत को चुना। हेम जब मेला देखने के लिए पहुंचा, तो शुभम भी वहां पहुंच गया।

ये खबर भी पढ़िए...एमपी के 5 जिलों के 25 कॉन्स्टेबल सस्पेंड, आरक्षकों ने बैंड बजाने से किया इनकार

पत्थर से कुचलकर की मासूम की हत्या

शुभम ने हेम राजपूत को बातों में उलझाया और इसके बाद उसे देवखो की पहाड़ियों पर ले गया। सुनसान जगह देख पत्थर से कुचलकर मासूम की हत्या कर दी। इस वारदात में शुभम कुशवाह का साथ उसके एक अन्य दोस्त ने भी दिया था। पुलिस ने शुभम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका नाबालिग सहयोगी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mp news in hindi
  • सनकी आशिक
  • MP News Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा